फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगीत से शादी तक, इस तरह रही युवराज की शादी बेहद खास

Thu, 01 Dec 2016 01:47 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उचाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
गुरबसंत कौर हेजल बनीं युवी की जीवन साथी
युवराज सिंह और हेजल कीच 30 नवंबर को शादी के बंधन में बंध गए। पंजाब के फतेहगढ़ साहिब के गुरुद्वारे में दोनों ने एक-दूसरे के साथ फेरे लेकर अपनी नई पारी की शुरूआत की। शादी में सिर्फ परिवार के करीबियों ने शिरकत की थी। देखिए युवराज और हेजल की शादी की बेहद खास तस्वीरें
विज्ञापन

संगीत से शादी तक, इस तरह रही युवराज की शादी बेहद खास

2 of 11
शादी से पहले युवराज का रोमांस
मेहंदी की रस्म से बाद दोनों ने अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर फैंस के लिए शेयर की। मेहंदी रचे हाथों में हेजल बेहद खूबसूरत लग रहीं थी। 
विज्ञापन

संगीत से शादी तक, इस तरह रही युवराज की शादी बेहद खास

3 of 11
युवराज सिंह और हेजल कीच - फोटो : twitter
शादी से एक दिन पहले दोनों अपनी संगीत की रस्म में जमकर नाचे। इस जोड़े का साथ देने के लिए टीम इंडिया के खिलाड़ी भी पहुंचे। इंग्लैड को तीसरे टेस्ट में हराने के बाद खिलाड़ियों जमकर मस्ती में थे।

संगीत से शादी तक, इस तरह रही युवराज की शादी बेहद खास

4 of 11
विराट कोहली और रणजीत बावा - फोटो : twitter
संगीत में पंजाबी तड़का डालने का काम किया सिंगर रंजीत बावा ने। पंजाबी धुन पर युवराज के साथ विराट कोहली भी खूब थिरके। रंजीत बावा ने म्युजिकल नाइट में समां बांध दिया।
विज्ञापन

संगीत से शादी तक, इस तरह रही युवराज की शादी बेहद खास

5 of 11
युवराज की संगीत सेरेमनी में विराट का अनोखा अंदाज
युवराज और हेजल की संगीत सेरेमनी में टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने भी अपनी हाजिरी दर्ज कराई। विराट एंड कंपनी ने इंग्लैंड को हराने के बाद युवी और हेजल के साथ खूब डांस किया। विराट का डांस सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ।
विज्ञापन

संगीत से शादी तक, इस तरह रही युवराज की शादी बेहद खास

6 of 11
दोनों की शादी पहले सिख रीति-रिवाजों से हुई। पंजाब के फतेहगढ़ साहिब गुरुद्वारे में दोनों की 'आनंद कारज' की रस्म हुई। शादी में दोनों के परिवारों और कुछ खास दोस्तों ने शिरकत की।
विज्ञापन

7 of 11
शादी के लिए सज गए हैं युवराज-हेजल
युवराज और हेजल, दोनों ही अपने शादी के जोड़े में बेहद खूबसूरत लग रहे थे। लाल शेरवानी और पगड़ी पहन के युवराज वाकई प्रिंस लग रहे थे। हेजल ने भी युवी के साथ अपनी ड्रेस को मैच करते हुए लाल रंग का लहंगा पहना था। लहंगे और चूड़े में वह किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रहीं थी।

8 of 11
- फोटो : Twitter
गुरुद्वारे जाते वक्त दोनों ही अपने दोस्तों से घिरे रहे। एक पल के लिए भी किसी ने उन्हें अकेला नहीं छोड़ा। युवी और हेजल के खास दोस्तों ने उन्हें घेरे रखा।

9 of 11
- फोटो : Twitter
गुरुद्वारे की सजावट में कोई कमी नहीं छोड़ी गई थी। शादी को पारंपरिक और मॉर्डन लुक देने के लिए फूलों और गुब्बारों से सजावट की गई।

10 of 11
- फोटो : Twitter
शादी में दोनों के परिवार और खास दोस्त अपनी बधाई देने पहुंचे। बारात में सभी ने खूब डांस भी किया। हालांकि युवराज के पिता इस शादी में शामिल नहीं हुए, मगर वो मेहंदी-हल्दी की रस्म का हिस्सा बने थे।
विज्ञापन

11 of 11
गुरबसंत कौर हेजल बनीं युवी की जीवन साथी
और आखिर में वो पल आ ही गया जब सबके सामने युवराज ने हेजल को अपना बना लिया। दोनों ने गुरुग्रंथ साहिब के फेरे लेकर एक-दूसरे को अपना माना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें