भारत विश्वकप के पांचवें खिताब से दो कदम दूर
अंडर-19 विश्व कप क्रिकेट में भारत अब तक चार बार चैंपियन रहा है जबकि पाकिस्तान को दो बार खिताबी जीत नसीब हुई है। टीम इंडिया अपने पांचवें खिताब से महज दो कदम दूर है। पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ ही टीम खिताब के और करीब होगी। दोनों की टीमों को पता है अब इस स्टेज पर गलती की कोई गुंजाइश नहीं है। एक चूक आपको खिताब से बाहर कर देगी। पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाजी मोहम्मद हुरैरा कहते हैं, दबाव तो दोनों टीमों पर है मगर हम इस दबाव से पार पा लेंगे। पाक ने क्वार्टर फाइनल में अफगानिस्तान को छह विके ट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया है। इस मैच में पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज मोहम्मद हुरैरा ने 76 गेंद पर 64 रनों की बेशकीमती पारी खेली थी।