फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाल पर हाथ, उतरा हुआ चेहरा: विराट कोहली के एक रन से अर्धशतक चूकने पर पत्नी अनुष्का का रिएक्शन; सामने आया VIDEO

Thu, 16 Apr 2026 09:29 AM IST
Swapnil Shashank स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

लखनऊ के खिलाफ विराट ने शानदार शुरुआत की, लेकिन वह अपने 66वें आईपीएल अर्धशतक से महज एक रन से चूक गए, जिससे फैंस के साथ-साथ अनुष्का शर्मा भी निराश नजर आईं। 
विज्ञापन
1 of 5
विराट कोहली के आउट होने पर अनुष्का का रिएक्शन - फोटो : Twitter
आईपीएल 2026 के मुकाबले में विराट कोहली एक बार फिर अपने पुराने अंदाज में नजर आए। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए लक्ष्य का पीछा करते हुए उन्होंने तेज शुरुआत की और 34 गेंदों में 49 रन बनाए। अपनी पारी में उन्होंने छह चौके और एक छक्का जड़ा। कोहली अपने 66वें आईपीएल अर्धशतक के बेहद करीब थे, लेकिन 49 के स्कोर पर आवेश खान की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में निकोलस पूरन के हाथों लपके गए।
विज्ञापन

2 of 5
विराट कोहली के आउट होने पर अनुष्का का रिएक्शन - फोटो : Twitter
अनुष्का शर्मा का रिएक्शन हुआ वायरल
स्टेडियम में मौजूद अनुष्का शर्मा, कोहली के आउट होते ही काफी निराश नजर आईं। कैमरे में कैद उनका रिएक्शन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जहां फैंस भी कोहली के इस अधूरे अर्धशतक पर अफसोस जताते दिखे। अनुष्का ने गाल पर हाथ रखा और उनका चेहरा उतर गया था। अनुष्का के आसपास बैठे लोग भी निराश दिखे। 

विज्ञापन

3 of 5
विराट कोहली के आउट होने पर अनुष्का का रिएक्शन - फोटो : Twitter
बल्लेबाजी के वक्त विराट जब पिच पर थे तो डांस भी करते दिखे। तभी अनुष्का भी दर्शक दीर्घा से उन पर चुटकी लेती हुई दिखीं और उनकी नकल उतारते दिखीं। इसका वीडियो भी फैंस ने शेयर किया है और लिखा- दोनों का बचपना खत्म ही नहीं हो रहा।

4 of 5
रसिख सलाम (बीच में) - फोटो : IANS
गेंदबाजों ने रखी जीत की मजबूत नींव
इससे पहले लखनऊ सुपर जाएंट्स को आरसीबी के गेंदबाजों ने 146 रन पर रोक दिया। रसिख सलाम डार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट झटके, जबकि भुवनेश्वर कुमार (तीन विकेट) और क्रुणाल पांड्या (दो विकेट) ने भी अहम योगदान दिया। एलएसजी की ओर से मिचेल मार्श (40) और आयुष बदोनी (38) ही कुछ हद तक संघर्ष कर सके। मुकुल चौधरी ने भी 28 गेंद में तीन चौके और दो छक्कों की मदद से 39 रन की पारी खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कोहली का स्वैग - फोटो : IANS
आरसीबी ने आसानी से हासिल किया लक्ष्य
147 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी ने 15.1 ओवर में पांच विकेट खोकर मैच जीत लिया। कोहली के अलावा कप्तान रजत पाटीदार (27) और जितेश शर्मा (23) ने तेज पारियां खेलीं। लखनऊ सुपर जाएंट्स के लिए प्रिंस यादव ने तीन विकेट लिए, जबकि आवेश खान को दो सफलताएं मिलीं। टिम डेविड और रोमारियो शेफर्ड 14-14 रन बनाकर नाबाद रहे। अब आरसीबी का अगला मुकाबला 18 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स से है। वहीं, लखनऊ की टीम 19 अप्रैल को पंजाब किंग्स से भिड़ेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें