फटाफट क्रिकेट यानि आईपीएल के दसवें सीजन का आज से आगाज होने जा रहा है। इस सीजन का पहला मुकाबला हैदराबाद में गत विजेता सनराइजर्स हैदराबाद और उप विजेता रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के बीच शाम आठ बजे खेला जाएगा। फटाफट क्रिकेट में हमेशा ही दर्शक आक्रमक खेल देखना पसंद करते है। मतलब जिस मुकाबले में चौके छक्को की बरसात ना हो, उसे दर्शक टी-20 मैच मानते ही नहीं। कई बल्लेबाजो ने पिछले नौ वर्ष में आईपीएल में और अंतरर्राष्ट्रीय स्तर में टी-20 में अपने इसी आक्रामक खेल से दर्शको को अपने खेल का दीवाना बना दिया। जिनकी गैर मौजूदगी में आईपीएल सीजन ही अधूरा लगे। पढ़े उन दस बल्लेबाजों के बारें में जिनके बिना अधूरा है आईपीएल
विज्ञापन
2 of 11
एबी डिविलियर्स
फटाफट क्रिकेट की बात आए तो दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेटर एबी डिविलियर्स का नाम सबसे पहले आते है। जिन्होंने अपने आक्रामक खेल की बदौलत भारतीय दर्शको के दिल में भी जगह बना ली। जिस तरह से कभी मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के नाम से पूरा स्टेडियम गूंजता था वैसे ही अब भारत का स्टेडियम विदेशी खिलाड़ी एबी के नाम से गूंजता है। टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद इन्होंने अपना पूरा ध्यान सीमित ओवर क्रिकेट में लगा दिया। रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के डिविलयर्स ने आईपीएल में अभी तक तीन हजार रन पूरे कर लिए और उनकी स्ट्राइक रेट 150 के करीब है। यही नहीं उन्होंने तीन सेंचुरी और 21 हाफ सेंचुरी बनाई।
विज्ञापन
3 of 11
करूण नायर
इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में नाबाद 303 रन की पारी खेलने वाले करूण नायर को दिल्ली डेयरडेविल्स में उनके बेस प्राइस के करीब 40 गुना कीमत देकर अपनी टीम में शामिल किया। काफी आक्रामता से खेलने वाले करूण नायर पर इस आईपीएल में लोगों की नजर रहेगी।
4 of 11
विराट कोहली
भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली की आक्रामकता उनके स्वभाव और खेल दोनों से ही झलकती है। आईपीएल के टॉप रन स्कोरर कोहली ने रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु से खेलते हुए चार हजार से अधिक रन बनाए। चाहे टेस्ट मैच हो या सीमित ओवर में मैच, हर फॉर्मेट में दर्शको ने उनके खेल को एंजॉय किया। आईपीएल में इन्होंने चार शतक जड़े। वहीं टेस्ट मैच में कोहली में लगातार चार सीरीज में दोहरे शतक लगाए थे। हालांकि हाल में आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में वे चोटिल हो गए थे।
विज्ञापन
5 of 11
स्टीव स्मिथ
आईपीएल में अपना दूसरा सीजन खेल रही राइजिंग पुणे टीम के स्टीव स्मिथ का बल्ला भी हर फॉर्मेट में चलता है। टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी को रिप्लेस करने वाले स्टीव ने आॅस्ट्रेलियाई कप्तान दुनिया के शीर्ष बल्लेबाजो में शुमार हैं। स्मिथ में आईपीएल में 135 की स्ट्राइक रेट से 54 मैच में 1200 रन बनाए। जिसमें पिछले सत्र में एक शतक भी लगाया।
विज्ञापन
6 of 11
डेविड वार्नर
गत वर्ष सनराइजर्स हैदराबाद आईपीएल को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले कप्तान डेविड वार्नर भी अपने आक्रामक खेल के बारे में भी जाने जाते हैं। वार्नर पिछले सीजन में कोहली के बाद दूसरे टॉप रन स्कोरर रहे। उन्होंने 848 रन बनाए थे।
विज्ञापन
7 of 11
f
- फोटो : f
क्रिस गेल
वेस्ट इंडीज बल्लेबाज क्रिस गेल के बिना भी आईपीएल को अधूरा माना जा सकता है। उनके खेलने के अंदाज ने भारत में उनकी फैन फॉलोइंग को बढ़ाया दिया। बेंगलुरु के गेल के छक्के मारने का शानदार अंदाज दर्शको को स्टेडियम तक खींच लाती है। क्रिस गेल के नाम आईपीएल में सर्वाधिक 251 छक्के मारने का रिकॉर्ड है। वही एक ओर रिकॉर्ड सर्वाधिक पारी का भी है। गेल ने नाबाद 175 रन की पारी खेली थी।
8 of 11
गौतम गंभीर
भले ही गौतम गंभीर टीम इंडिया से बाहर चल रहे हो, लेकिन आईपीएल में उनकी देखने लायक होती है। उन्होंने अभी तक आईपीएल में तीन हजार 634 रन बनाए हैं। दो बार ही विजेता टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान इस सत्र में वेटरन खिलाड़ियों में से एक है और उनके सामने अपने बेहतरीन प्रदर्शन को भी जारी रखने की चुनौती होगी।
9 of 11
ग्लेन मैक्सवेल
किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल का प्रदर्शन हमेशा से ही काफी आक्रामक रहा है। आॅस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मैक्सवेल ने आईपीएल में छह हाफ सेंचुरी लगाई है। जिसमें से उनका 2014 का सीजन काफी अच्छा रहा। उस सीजन में मैकसवेल ने 187 की स्ट्राइक रेट से 552 रन बनाए। जिसमें चार हाफ सेंचुरी शामिल थी।
10 of 11
असेला गुनारात्ने
श्रीलंकाई बल्लेबाज असेला गुनारात्ने को मुंबई इंडियंस ने मात्र 30 लाख रुएये में अपनी टीम में शामिल किया। लेकिन इनकी ये किसी भी मैच को बदलने का दम रखते हैं। टी - 20 फॉर्मेट में यह काफी आक्रामक खेलते हैं।
दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस ने 1200 से अधिक रन बनाए। चेन्नई सुपर प्लेसिस किसी भी समय मैच का परिणाम बदलने की ताकत रखते हैं। अब इन्होंने 8 हाफ सेंचुरी लगाई है।