फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौन हैं आकाश दीप की पत्नी अक्षिता?: रोहतास की रहने वालीं; भारतीय क्रिकेटर ने इंस्टाग्राम पर साझा की तस्वीरें

Thu, 25 Jun 2026 11:31 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज आकाश दीप ने गुरुवार को वाराणसी में अक्षिता राज के साथ शादी रचा ली। पिछले कई दिनों से उनके पैतृक गांव में शादी की रस्में चल रही थीं। वाराणसी में आयोजित समारोह में परिवार, रिश्तेदारों के साथ कई खास मेहमान भी शामिल हुए। शादी के बाद आकाश दीप ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा कर अपनी नई जिंदगी की शुरुआत की जानकारी दी, जिसके बाद क्रिकेट फैंस ने उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 6
आकाश दीप और अक्षिता की शादी - फोटो : instagram @akash.deep969

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज आकाश दीप ने अपनी जिंदगी की नई पारी की शुरुआत कर दी है। आकाश दीप ने वाराणसी में अक्षिता राज के साथ सात फेरे लिए और शादी के बंधन में बंध गए। शादी के बाद उनकी तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया। आकाश दीप ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर शादी की तस्वीरें साझा कीं, जिसमें दोनों पारंपरिक परिधानों में नजर आए। क्रिकेट प्रेमियों और शुभचिंतकों ने इस नए सफर के लिए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन

2 of 6
आकाश दीप और अक्षिता की शादी - फोटो : instagram @akash.deep969
चार दिनों से चल रही थीं शादी की रस्में
आकाश दीप के पैतृक गांव बड्डी, रोहतास (बिहार) में पिछले चार दिनों से शादी की तैयारियां और रस्में चल रही थीं। परिवार, रिश्तेदार और गांव के लोग इस खास मौके को लेकर बेहद उत्साहित थे। गांव में उत्सव जैसा माहौल था। स्थानीय लोगों के लिए यह गर्व का क्षण था कि उनके गांव का बेटा आज भारतीय क्रिकेट टीम का अहम सदस्य बन चुका है और जीवन की नई शुरुआत कर रहा है।
विज्ञापन

3 of 6
आकाश दीप और अक्षिता की शादी - फोटो : instagram @akash.deep969
वाराणसी में हुआ भव्य विवाह समारोह
शादी के दिन आकाश दीप की बारात रोहतास जिले के बड्डी गांव से रवाना हुई और वाराणसी के एक होटल में पहुंची, जहां विवाह समारोह आयोजित किया गया था। समारोह में परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों के अलावा विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े कई विशेष मेहमान भी शामिल हुए। शादी की रस्में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुईं।

4 of 6
आकाश दीप और अक्षिता की शादी - फोटो : instagram @akash.deep969
कौन हैं अक्षिता राज?
आकाश दीप की पत्नी अक्षिता राज भी बिहार के रोहतास जिले से ताल्लुक रखती हैं। वह डेहरी क्षेत्र के मानिकपुर गांव की रहने वाली हैं। उनके पिता का नाम अमित सिंह है। अक्षिता का पालन-पोषण और शिक्षा-दीक्षा डेहरी में ही हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, वह शांत और सरल स्वभाव की हैं। यह विवाह दोनों परिवारों की सहमति से तय हुआ था और पारंपरिक तरीके से संपन्न हुआ।
विज्ञापन

5 of 6
आकाश दीप और अक्षिता की शादी - फोटो : instagram @akash.deep969
परिवार की पसंद को दी प्राथमिकता
भारतीय क्रिकेट में पहचान बनाने के बावजूद आकाश दीप ने शादी के मामले में परिवार की पसंद को महत्व दिया। उन्होंने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह करने का फैसला किया, जिसकी चर्चा पूरे इलाके में रही। उनके इस फैसले को लेकर परिवार और रिश्तेदारों में भी काफी खुशी देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आकाश दीप और अक्षिता की शादी - फोटो : instagram @akash.deep969
सोशल मीडिया पर छाई शादी की तस्वीरें
जैसे ही आकाश दीप और अक्षिता राज की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आईं, फैंस ने दोनों को नई जिंदगी के लिए शुभकामनाएं देना शुरू कर दिया। क्रिकेट जगत के प्रशंसकों के बीच भी यह शादी चर्चा का विषय बनी हुई है और लोग टीम इंडिया के इस तेज गेंदबाज को नए जीवन की शुरुआत के लिए बधाई दे रहे हैं।
 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें