हार्दिक ने टी20 विश्वकप 2026 में नौ पारियों में 217 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 160.74 का रहा। उन्होंने दो अर्धशतक भी लगाए। इसके अलावा उन्होंने नौ विकेट भी लिए। 16 रन देकर दो विकेट उनकी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी रही। उनका इकोनॉमी रेट 8.81 का रहा।
भारत ने टी20 विश्वकप 2026 का खिताब जीत लिया है। फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर टीम इंडिया चैंपियन बनी। टीम इंडिया के लिए इस पूरे टूर्नामेंट में हार्दिक पांड्या एक अहम खिलाड़ी रहे। उनके ऑलराउंड प्रदर्शन ने भारत को कई बार मुश्किल परिस्थितियों से निकाला। हालांकि, हार्दिक ने अपने जीवन में आए बदलाव का श्रेय गर्लफ्रैंड माहिका को दिया है। मैच के बाद कमेंटेटर्स से बात करते हुए हार्दिक ने निजी जिंदगी पर बात की।
विज्ञापन
2 of 4
हार्दिक और माहिका
- फोटो : Twitter
हार्दिक पांड्या ने कहा, 'मेरे लिए यह पांचवां कम बैक था। मैं क्रिकेट इसीलिए खेला हूं। बारबाडोस के बाद तय किया था कि जो ट्रॉफी खेलूंगा, उसे जीतना चाहूंगा। इस जीत के पीछे बहुत सारी मेहनत है। मुझे भी सिर्फ मेहनत करनी आती है।' हार्दिक ने मैच के बाद माहिका को किस भी किया और गले से लगा लिया।
विज्ञापन
3 of 4
हार्दिक और माहिका
- फोटो : Twitter
इसके बाद हार्दिक ने कहा, 'माहिका जब से आई है, तब से जिंदगी में जीत ही जीत की बात हुई है। माहिका का खास तौर पर जिक्र करना चाहूंगा। इनका सबसे बड़ा सपोर्ट है। मेरे सपोर्ट स्टाफ ने भी बहुत मेहनत की। लोगों को जो हार्दिक पांड्या दिखता है, उसके पीछे इन लोगों की मेहनत है।'
हार्दिक ने कहा, 'मेरा आधा करियर बाकी है। मैं कम से कम 10 ट्रॉफी जीतना चाहूंगा। कल से मुझे पता था कि हम चैंपियन हैं। माहिका से भी कहा था कि चिंता मत करो, हम ही जीतेंगे। अभिषेक और ईशान से भी मैंने आज कहा कि याद करो कि जिंदगी में सबसे अच्छा लम्हा क्या था। उसे याद करो और खेलो। संजू सैमसन पर हमें गर्व है।'