साल 2025 स्मृति मंधाना के करियर का सबसे यादगार साल बनता जा रहा है। वह न केवल महिला क्रिकेट में रिकॉर्ड्स तोड़ रही हैं, बल्कि अब पुरुष क्रिकेटरों के आंकड़ों को भी पीछे छोड़ने के करीब हैं। शुभमन गिल का रिकॉर्ड तोड़ने से महज 62 रन दूर मंधाना भारतीय क्रिकेट के स्वर्णिम अध्याय में एक नया पन्ना जोड़ने को तैयार हैं।
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ओपनर स्मृति मंधाना साल 2025 में रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा रही हैं। मौजूदा कैलेंडर ईयर में उन्होंने अब तक वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुल 1,703 रन बना लिए हैं, जो किसी भी महिला खिलाड़ी द्वारा एक साल में बनाए गए सबसे ज्यादा रन हैं। शानदार लय में चल रहीं मंधाना अब एक और ऐतिहासिक उपलब्धि से सिर्फ 62 रन दूर हैं।
विज्ञापन
2 of 6
मंधाना और गिल
- फोटो : ANI
शुभमन गिल का रिकॉर्ड खतरे में
अगर मंधाना आज श्रीलंका के खिलाफ आखिरी टी20 मैच में 62 रन और बना लेती हैं, तो वह 2025 में पुरुष और महिला, दोनों वर्गों में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी बन जाएंगी। इस उपलब्धि के साथ वह शुभमन गिल को पीछे छोड़ देंगी, जिन्होंने इस साल टेस्ट, वनडे और टी20 मिलाकर 1,764 रन बनाए हैं। यह रिकॉर्ड मंधाना के निरंतर और प्रभावशाली प्रदर्शन की गवाही देता है।
विज्ञापन
3 of 6
मंधाना और गिल
- फोटो : ANI
हर फॉर्मेट में निरंतरता
स्मृति मंधाना की खासियत उनकी निरंतरता रही है। 2025 में उन्होंने वनडे क्रिकेट में 1,362 रन और टी20 अंतरराष्ट्रीय में 341 रन बनाए हैं। टॉप ऑर्डर पर खेलते हुए वह न केवल पारी को संभालती हैं, बल्कि तेज रन गति भी बनाए रखती हैं। यही वजह है कि इस सीजन भारतीय महिला टीम की सफलता में उनका योगदान अहम रहा है।
4 of 6
मंधाना और गिल
- फोटो : ANI
10,000 अंतरराष्ट्रीय रनों का ऐतिहासिक आंकड़ा
श्रीलंका के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के चौथे मुकाबले में मंधाना ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की। वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10,000 रन पूरे करने वाली दूसरी भारतीय और कुल मिलाकर चौथी महिला बल्लेबाज बन गईं। उनसे पहले यह कारनामा मिताली राज, सूजी बेट्स और शार्लोट एडवर्ड्स कर चुकी हैं।
विज्ञापन
5 of 6
स्मृति मंधाना
- फोटो : BCCI Women-x
आंकड़ों में मंधाना की चमक
टेस्ट क्रिकेट में मंधाना ने सात मैचों में 629 रन बनाए हैं, जिसमें दो शतक और तीन अर्धशतक शामिल हैं। वनडे में उनके नाम 117 मैचों में 5,322 रन हैं, जिसमें 14 शतक और 34 अर्धशतक शामिल हैं। वहीं टी20 अंतरराष्ट्रीय में उन्होंने 157 मैचों में 4,102 रन बनाए हैं और वह इस फॉर्मेट की दूसरी सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज हैं।
श्रीलंका के खिलाफ धमाकेदार पारी
चौथे टी20 में मंधाना ने 48 गेंदों में 80 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें 11 चौके और तीन छक्के शामिल थे। उनकी इस पारी की बदौलत भारत ने महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का अपना सर्वोच्च स्कोर 221/2 बनाया और श्रीलंका को 30 रनों से हराकर सीरीज में 4-0 की अजेय बढ़त बना ली।