14 नवंबर से शुरू होने वाली सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026-27 आईपीएल 2027 से पहले कई खिलाड़ियों के लिए अहम होगी। सूर्यकुमार यादव और मोहम्मद शमी को भारतीय टीम में वापसी की उम्मीद होगी, जबकि पृथ्वी शॉ, दीपक चाहर, प्रशांत वीर और शशांक सिंह जैसे खिलाड़ियों के सामने आईपीएल टीम में अपनी जगह मजबूत करने की चुनौती होगी।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
आईपीएल 2027 की नीलामी से पहले खिलाड़ियों के पास अपनी काबिलियत साबित करने का एक और बड़ा मौका आने वाला है। 14 नवंबर से शुरू होने वाली सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SMAT) 2026-27 कई खिलाड़ियों के लिए बेहद अहम होगी। इस टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन न केवल उन्हें घरेलू क्रिकेट में मजबूती देगा, बल्कि आईपीएल फ्रेंचाइजी के सामने भी उनका दावा मजबूत करेगा। भारतीय टी20 टीम की योजनाओं से बाहर चल रहे सूर्यकुमार यादव हों या लखनऊ सुपर जाएंट्स (LSG) छोड़ने की अटकलों से घिरे मोहम्मद शमी, सभी की नजरें इस टूर्नामेंट पर होंगी।
वहीं, पृथ्वी शॉ और अभिषेक पोरेल जैसे बल्लेबाजों के सामने आईपीएल में अपनी जगह पक्की करने की चुनौती होगी। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के महंगे खिलाड़ी प्रशांत वीर को भी बल्ले और गेंद दोनों से खुद को साबित करना होगा। आइए जानते हैं उन 10 खिलाड़ियों के बारे में, जिनके लिए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का आगामी सीजन काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 11
सूर्यकुमार यादव
- फोटो : IANS
1. सूर्यकुमार यादव: टीम इंडिया में वापसी पर नजर
मुंबई इंडियंस (MI) में सूर्यकुमार यादव की जगह को लेकर फिलहाल कोई खतरा नहीं है। न ही उनके किसी संभावित ट्रेड की चर्चा सामने आई है। हालांकि, भारतीय टी20 टीम की योजनाओं से बाहर होने के बाद उनके लिए अपनी पुरानी लय हासिल करना जरूरी है। सूर्यकुमार की कप्तानी में भारत ने इस साल टी20 विश्व कप का सफलतापूर्वक बचाव किया था, लेकिन इसके बावजूद उन्हें भारतीय टीम की योजनाओं से बाहर होना पड़ा।
आईपीएल 2026 में भी उनका प्रदर्शन बहुत प्रभावशाली नहीं रहा था। उन्होंने 13 पारियों में 270 रन बनाए, जिसमें दो अर्धशतक शामिल थे। अब वह सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई की कप्तानी करेंगे। उनके लिए यह टूर्नामेंट अपनी सर्वश्रेष्ठ फॉर्म वापस पाने और चयनकर्ताओं का ध्यान खींचने का मौका होगा।
विज्ञापन
3 of 11
अभिषेक पोरेल
- फोटो : ANI
2. अभिषेक पोरेल: दिल्ली कैपिटल्स में बढ़ेगी चुनौती
दिल्ली कैपिटल्स (DC) के विकेटकीपर बल्लेबाज अभिषेक पोरेल को आईपीएल 2026 में सिर्फ चार मुकाबले खेलने का मौका मिला था। इन मैचों में उन्होंने 108 रन बनाए। अब ऋषभ पंत की वापसी और केएल राहुल के दूसरे विकेटकीपर की भूमिका में रहने की संभावना के कारण दिल्ली की टीम में जगह बनाना उनके लिए और मुश्किल हो सकता है।
इसके अलावा, कथित यौन उत्पीड़न के मामले में गिरफ्तारी के बाद पोरेल का नाम विवादों में भी रहा है। ऐसे में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी उनके लिए मैदान पर अपनी उपयोगिता साबित करने का अवसर होगी। हालांकि, घरेलू क्रिकेट में वह अच्छी लय में हैं। रणजी ट्रॉफी 2026-27 के पहले चरण में बंगाल के लिए सात पारियों में उन्होंने दो अर्धशतक और 149 रन की पारी खेली है।
4 of 11
पृथ्वी शॉ
- फोटो : IPL/BCCI
3. पृथ्वी शॉ: आईपीएल करियर को बचाने की चुनौती
एक समय भारतीय क्रिकेट का बड़ा भविष्य माने जा रहे पृथ्वी शॉ का आईपीएल करियर फिलहाल मुश्किल दौर से गुजर रहा है। उन्हें 2025 की नीलामी में किसी टीम ने नहीं खरीदा था। इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स ने 2026 से पहले उन्हें अपने साथ जोड़ा, लेकिन पूरे सीजन में उन्हें एक भी मुकाबला खेलने का मौका नहीं मिला।
शॉ ने अपना पिछला आईपीएल मुकाबला 2024 में खेला था। उस सीजन में भी उन्हें बीच में टीम से बाहर कर दिया गया था। बाद में वापसी के बावजूद वह कोई खास प्रभाव नहीं छोड़ सके। अब दिल्ली के शीर्ष क्रम में प्रतिस्पर्धा और बढ़ गई है। ऐसे में उन्हें सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बड़ी पारियां खेलकर अपनी दावेदारी मजबूत करनी होगी।
विज्ञापन
5 of 11
दीपक चाहर
- फोटो : IANS
4. दीपक चाहर: मुंबई इंडियंस में जगह बचाने का सवाल
दीपक चाहर पिछले कुछ आईपीएल सीजन में नई गेंद से वैसा प्रभाव नहीं छोड़ सके हैं, जिसके लिए वह पहचाने जाते थे। आईपीएल 2026 में भी उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा। उन्होंने आठ मुकाबलों में आठ विकेट लिए और इस दौरान उनकी इकोनॉमी 10.39 रही।
मुंबई इंडियंस ने उन्हें 9.25 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा था। ऐसे में फ्रेंचाइजी उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद करेगी। चाहर के लिए चुनौती इसलिए भी बड़ी है, क्योंकि आईपीएल समाप्त होने के बाद से उन्होंने कोई प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेला है। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अच्छी गेंदबाजी उनके लिए टीम में अपनी जगह मजबूत करने का मौका होगी।
विज्ञापन
6 of 11
मोहम्मद शमी
- फोटो : IPL
5. मोहम्मद शमी: क्या फिर मिलेगी भारतीय टीम में जगह?
टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके मोहम्मद शमी की नजरें अब भी भारतीय वनडे और टी20 टीम में वापसी पर हैं। उम्र उनके खिलाफ हो सकती है, लेकिन वह सीमित ओवरों के क्रिकेट में खुद को साबित करना चाहते हैं। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी उनके लिए इस दिशा में अहम साबित हो सकती है।
आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जाएंट्स के लिए उन्होंने 13 मुकाबलों में 12 विकेट लिए थे। उनकी इकोनॉमी नौ रन प्रति ओवर रही। हालांकि, गुजरात टाइटंस के लिए नई गेंद से जिस तरह का प्रभाव वह छोड़ते थे, वैसा प्रदर्शन लखनऊ के लिए नहीं कर सके। अब ऐसी अटकलें हैं कि वह अगले सीजन से पहले लखनऊ का साथ छोड़ सकते हैं। ऐसे में उनका प्रदर्शन आईपीएल 2027 से पहले उनकी स्थिति तय करने में अहम होगा।
विज्ञापन
7 of 11
शार्दुल ठाकुर
- फोटो : ANI
6. शार्दुल ठाकुर: क्या अब भी बाकी है पुराना दम?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी सीरीज में शार्दुल ठाकुर टीवी विशेषज्ञ के रूप में नजर आए हैं, लेकिन वह अब भी सक्रिय क्रिकेटर हैं। उनके लिए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी अपने खेल से जवाब देने का मौका होगी। उंगली की चोट से उबर रहे शार्दुल रणजी ट्रॉफी के पहले चरण में नहीं खेल सके थे। इससे पहले आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के लिए उनका प्रदर्शन भी खास नहीं रहा। उन्होंने नौ मुकाबलों में 12 विकेट लिए, लेकिन उनकी इकोनॉमी 12.27 रही। भारतीय टीम में भी उनकी जगह काफी समय से नहीं बनी है। उन्होंने अपना आखिरी वनडे विश्व कप 2023 के दौरान खेला था। ऐसे में घरेलू टी20 टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन उनके लिए जरूरी होगा।
8 of 11
यश दयाल
- फोटो : इंस्टाग्राम@imyash_dayal
7. यश दयाल: वापसी के बाद खुद को साबित करने की बारी
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के तेज गेंदबाज यश दयाल के लिए भी आगामी टूर्नामेंट महत्वपूर्ण होगा। यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद वह आईपीएल का पूरा सीजन नहीं खेल सके थे। उनकी गैरमौजूदगी में विकल्प के तौर पर उतरे रसिख सलाम दार ने आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन किया और टीम की खिताबी सफलता में अहम भूमिका निभाई।
दयाल ने उत्तर प्रदेश के लिए रणजी ट्रॉफी के चार मुकाबलों के जरिए प्रथम श्रेणी क्रिकेट में वापसी की, लेकिन वह सिर्फ तीन विकेट ले सके। आरसीबी ने उन्हें पांच करोड़ रुपये में अपने साथ रखा है। फ्रेंचाइजी के पास उन्हें रिलीज कर नीलामी के लिए बजट बढ़ाने का विकल्प भी है। ऐसे में दयाल को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अपनी गेंदबाजी से भरोसा वापस जीतना होगा।
9 of 11
दिग्वेश राठी
- फोटो : PTI
8. दिग्वेश राठी: पुराना जादू वापस लाने की चुनौती
दिग्वेश राठी ने 2025 में दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL) में शानदार प्रदर्शन के बाद सुर्खियां बटोरी थीं। उनकी गेंदबाजी में विविधता और अप्रत्याशित उछाल बल्लेबाजों के लिए परेशानी पैदा करता था। हालांकि, आईपीएल 2026 तक बल्लेबाज उनकी गेंदबाजी को समझने लगे थे।
उन्होंने 10 मुकाबलों में सिर्फ पांच विकेट लिए और उनकी इकोनॉमी 10.17 रही। इस साल दिल्ली प्रीमियर लीग में उनकी इकोनॉमी 8.5 से कम रही, लेकिन विकेट लेने की क्षमता में अपेक्षित सुधार नहीं दिखा। लखनऊ सुपर जाएंट्स में कुलदीप यादव के आने के बाद राठी के लिए प्लेइंग इलेवन में नियमित जगह बनाना और मुश्किल हो सकता है।
10 of 11
प्रशांत वीर
- फोटो : IANS
9. प्रशांत वीर: 14.20 करोड़ रुपये की कीमत का दबाव
चेन्नई सुपर किंग्स ने पिछले आईपीएल नीलामी में उत्तर प्रदेश के बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर प्रशांत वीर पर 14.20 करोड़ रुपये खर्च किए थे। हालांकि, उनका पहला आईपीएल सीजन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा। उन्होंने छह मुकाबलों में सिर्फ 90 रन बनाए और गेंदबाजी में भी उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिले।
चेन्नई ने कई मौकों पर उनसे ज्यादा एकेल हुसैन पर भरोसा जताया। इससे टीम में उनकी स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। ऐसी चर्चा है कि सीएसके उन्हें रिलीज करके नीलामी में कम कीमत पर दोबारा खरीदने की रणनीति अपना सकती है। हालांकि, घरेलू क्रिकेट में वीर ने अपनी क्षमता दिखाई है। यूपी टी20 लीग में वह बल्ले और गेंद दोनों से प्रभावशाली रहे और टूर्नामेंट के सबसे मूल्यवान खिलाड़ी (MVP) बने। अब उन्हें यही प्रदर्शन सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में दोहराना होगा।
गुजरात टाइटंस बनाम पंजाब किंग्स लाइव शशांक सिंह
- फोटो : IPL
10. शशांक सिंह: पंजाब से अलग होने के बाद नई चुनौती
पंजाब किंग्स के लिए पिछले दो सीजन में शशांक सिंह ने फिनिशर की भूमिका निभाई थी। पिछले सीजन में उन्होंने अपनी गेंदबाजी में भी योगदान दिया और पार्ट टाइम तेज गेंदबाज के तौर पर विकल्प बने। हालांकि, आईपीएल 2026 में उनका प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं रहा। उन्होंने 12 मुकाबलों में सिर्फ 132 रन बनाए, लेकिन उनका स्ट्राइक रेट 189 रहा।
पंजाब किंग्स में हार्दिक पांड्या के आने और ऑलराउंडर सूर्यांश शेडगे के उभरने के बाद शशांक की भूमिका पर सवाल उठ सकते हैं। इसके अलावा, वह अब छत्तीसगढ़ से अलग होने के बाद पुडुचेरी की टीम के लिए खेलेंगे। ऐसे में नई टीम के साथ खुद को साबित करना उनके लिए अतिरिक्त चुनौती होगी। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन उनके आईपीएल करियर के लिहाज से काफी अहम रहेगा।