फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेस्ट में भारत की नाकामी का जिम्मेदार कौन?: श्रीसंत ने गंभीर को घेरा, BCCI से इस दिग्गज को मेंटर बनाने को कहा

Fri, 19 Jun 2026 01:41 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज एस. श्रीसंत ने टीम इंडिया के मौजूदा मुख्य कोच गौतम गंभीर पर निशाना साधते हुए बीसीसीआई से बड़ा बदलाव करने की मांग की है। श्रीसंत का मानना है कि भारत को कोच नहीं बल्कि महेंद्र सिंह धोनी जैसे मेंटर की जरूरत है।
विज्ञापन
1 of 6
श्रीसंत और गंभीर - फोटो : ANI
भारत के पूर्व तेज गेंदबाज एस श्रीसंत ने टीम इंडिया के मुख्य कोच गौतम गंभीर की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए बड़ा बयान दिया है। श्रीसंत का कहना है कि भारतीय क्रिकेट टीम को कोच की नहीं, बल्कि ऐसे मेंटर की जरूरत है जो खिलाड़ियों को समझ सके और उन्हें सही दिशा दे सके। इसके लिए उन्होंने एमएस धोनी का नाम सबसे उपयुक्त बताया।
विज्ञापन

2 of 6
धोनी और गंभीर - फोटो : ANI
टेस्ट क्रिकेट में नाकामी पर उठाए सवाल
एक कार्यक्रम में बातचीत के दौरान श्रीसंत से भारत के टेस्ट क्रिकेट में हालिया संघर्ष को लेकर सवाल पूछा गया। इस पर उन्होंने कहा कि न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिली हार गंभीर के कार्यकाल में आई और उन्हें मौजूदा कोचिंग शैली पसंद नहीं है। श्रीसंत ने कहा, 'कोच बदल दीजिए, क्योंकि भारत को कोच नहीं बल्कि एक मेंटर की जरूरत है।'
विज्ञापन

3 of 6
महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली। 
'पहले भाई बनना पड़ता है'
श्रीसंत का मानना है कि केवल तकनीकी ज्ञान देना ही कोच का काम नहीं है, बल्कि खिलाड़ियों के साथ बेहतर रिश्ता बनाना भी जरूरी है। उन्होंने कहा, 'सबसे पहले आपको खिलाड़ियों का भाई बनना पड़ता है। जीत पर हंसना और हार पर गुस्सा करना समाधान नहीं है। आपने देश के लिए अच्छा प्रदर्शन किया, यह बहुत अच्छी बात है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि बाकी खिलाड़ी जीतने की कोशिश नहीं कर रहे हैं। भारत को कोच से ज्यादा एक मेंटर की जरूरत है।'

4 of 6
गंभीर अपने परिवार के साथ; वहीं स्टैंड्स में रोहित, जय शाह और धोनी - फोटो : IANS
धोनी मॉडल को बताया बेहतर
श्रीसंत ने कहा कि खिलाड़ियों पर अतिरिक्त दबाव डालने से प्रदर्शन बेहतर नहीं होता। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि महेंद्र सिंह धोनी हमेशा खिलाड़ियों को खुलकर खेलने की आजादी देते थे और उन पर अनावश्यक दबाव नहीं बनाते थे। उन्होंने कहा, 'टीम को धोनी की सोच के साथ आगे बढ़ना चाहिए। खिलाड़ियों पर दबाव बनाने वाले कोच की जरूरत नहीं है। भारत को धोनी जैसे मेंटर की जरूरत है।'
विज्ञापन

5 of 6
गंभीर और सूर्यकुमार - फोटो : ANI
टी20 विश्वकप जीत का पूरा श्रेय गंभीर को देने पर भी सवाल
श्रीसंत ने 2026 टी20 विश्व कप जीत को लेकर भी अलग राय रखी। उनका कहना है कि पूरी सफलता का श्रेय केवल गौतम गंभीर को देना सही नहीं होगा। उन्होंने कहा, 'जब भारत ने टी20 विश्वकप जीता तो सारा श्रेय गंभीर को दे दिया गया, लेकिन अगर संजू सैमसन नहीं होते, सूर्यकुमार यादव कप्तान के रूप में अच्छा प्रदर्शन नहीं करते और गेंदबाजी में बदलाव सफल नहीं होते, तो भारत विश्व कप नहीं जीतता। क्या मैदान पर सारे फैसले कोचिंग स्टाफ ले रहा था?'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
नेहरा और गिल - फोटो : ANI
आशीष नेहरा की तारीफ भी की
श्रीसंत ने पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज आशीष नेहरा की तारीफ करते हुए कहा कि नेहरा जैसे कोच मैच के दौरान लगातार खिलाड़ियों के साथ जुड़े रहते हैं और उनकी मौजूदगी टीम पर सकारात्मक असर डालती है। फिलहाल श्रीसंत का यह बयान सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि बीसीसीआई या गौतम गंभीर की ओर से इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि भारतीय क्रिकेट में मेंटर बनाम कोच की बहस आने वाले दिनों में कितना जोर पकड़ती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें