लंबे जद्दोजहद के बाद पाकिस्तान की क्रिकेट टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप में भाग लेने के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच भारत की सरजमीं पर कदम रखा। भारत में आने के अगले ही दिन पाक टीम के कप्तान शाहिद अफरीदी ने एक ऐसा बयान दे दिया जिसने उनके देश में एक तरह की आग ही लगा दी। उन्होंने कहा था कि उन्हें उनके देश (पाकिस्तान) से ज्यादा प्यार भारत में मिला है। इसी बयान के बाद पाक में उनकी जमकर आलोचना हुई। पूर्व कप्तान जावेद मियांदाद ने अफरीदी पर लताड़ लगाते हुए कहा था कि शर्म करो, क्रिकेट पर ध्यान दो। वहां के प्रशंसकों ने अपने इस लाडले बल्लेबाज को काफी बुरा-भला कहा।
विज्ञापन
अफरीदी ने साबित कर दिया, उन्हें भारत से प्यार क्यों है?
2 of 4
शाहिद अफरीदी
लगातार हो रही आलोचना के बाद पाक टीम के प्रबंधन को सफाई देनी पड़ी, वहीं पाक कप्तान ने अभ्यास सत्र से दूरी बनाए रखी। अब एक बार फिर उन्होंने साबित कर दिया है कि उन्हें भारत की सरजमीं से आखिर प्यार क्यों है।
विज्ञापन
अफरीदी ने साबित कर दिया, उन्हें भारत से प्यार क्यों है?
3 of 4
- फोटो : getty
टी-20 वर्ल्ड कप से पहले शाहिद अफरीदी अभ्यास मैच में 0 पर आउट हो गए थे और पिछले लंबे समय से उनका बल्ला अपना जलवा नहीं दिखा पा रहा था। लेकिन कोलकाता के ईडन गार्डंस में न सिर्फ उन्होंने फॉर्म में वापसी की बल्कि बांग्लादेश के खिलाफ लाजवाब बल्लेबाजी कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन भी किया। बल्लेबाजी के बाद उन्होंने गेंदबाजी में भी कमाल किया। उन्होंने 4 ओवर में 27 रन देकर 2 विकेट भी झटक लिए।
अफरीदी ने साबित कर दिया, उन्हें भारत से प्यार क्यों है?
4 of 4
शाहिद अफरीदी
12 मैचों के बाद उन्होंने 40 से ज्यादा का स्कोर किया। इससे पहले उन्होंने आखिरी बार एक अगस्त, 2015 को कोलंबो में श्रीलंका के खिलाफ मैच में 22 गेंदों में 45 रनों (1 चौका और 4 छक्का) की पारी खेली थी। फिर 12 पारियों में 7 बार वह दहाई का आंकड़ा भी नहीं पार कर सके। अब उन्हें भारत की धरती पर फॉर्म में लौटने का मौका मिला। उन्होंने 19 गेंदों में 4 चौके और 4 छक्के की मदद से 49 रनों की पारी खेली। वह एक रन से अपने पांचवें फिफ्टी से रह गए।