साक्षी सिंह धोनी द्वारा इंस्टाग्राम पर साझा की गई तस्वीरों में एमएस धोनी के साथ उनका रोमांटिक और मस्ती भरा अंदाज नजर आ रहा है। डांस और क्यूट पोज वाली इन तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। सादगी, स्टाइल और मजबूत बॉन्ड के चलते फैंस इस कपल को कपल गोल्स बता रहे हैं।
भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में शुमार महेंद्र सिंह धोनी भले ही मैदान से दूर हों, लेकिन उनकी लोकप्रियता आज भी फैंस के सिर चढ़कर बोलती है। इसी बीच उनकी पत्नी साक्षी सिंह धोनी ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिन्होंने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। इन तस्वीरों में धोनी और साक्षी का रोमांटिक और मस्ती भरा अंदाज साफ देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
2 of 7
साक्षी और धोनी की तस्वीरें
- फोटो : Instagram
कब की हैं तस्वीरें, नहीं हुआ खुलासा
साक्षी सिंह धोनी ने इन तस्वीरों के साथ यह साफ नहीं किया है कि ये कब और कहां की हैं। हालांकि, तस्वीरों में दिख रहा माहौल किसी पार्टी या खास गेट-टुगेदर का लगता है। खूबसूरत इंटीरियर, म्यूजिक और दोस्तों की मौजूदगी इन पलों को और खास बना रही है। साक्षी ने इंस्टाग्राम स्टोरी में संभव दीवान को बर्थडे विश किया है। ऐसे में पार्टी उनके बर्थडे की ही जान पड़ती है।
विज्ञापन
3 of 7
साक्षी और धोनी की तस्वीरें
- फोटो : Instagram
रोमांटिक पोज और डांस करते दिखे माही
तस्वीरों में एमएस धोनी अपनी पत्नी साक्षी के साथ बेहद कूल और रिलैक्स्ड नजर आ रहे हैं। कहीं दोनों साथ बैठकर मुस्कुराते हुए पोज दे रहे हैं, तो कहीं डांस करते हुए और केक खाते हुए मस्ती के पल कैमरे में कैद हुए हैं। धोनी का यह अंदाज फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं है, क्योंकि आमतौर पर वह अपनी निजी जिंदगी को लाइमलाइट से दूर ही रखते हैं।
4 of 7
साक्षी और धोनी की तस्वीरें
- फोटो : Instagram
स्टाइल और सादगी का परफेक्ट कॉम्बिनेशन
साक्षी सिंह धोनी इन तस्वीरों में स्टाइलिश आउटफिट में नजर आ रही हैं, जबकि धोनी का सिंपल और कैजुअल लुक हमेशा की तरह दिल जीत रहा है। बिना किसी तामझाम के, दोनों की सादगी और आपसी बॉन्ड फैंस को खूब पसंद आ रहा है। यही वजह है कि ये तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं।
विज्ञापन
5 of 7
साक्षी और धोनी की तस्वीरें
- फोटो : Instagram
सोशल मीडिया पर फैंस के रिएक्शन
तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस के कमेंट्स की बाढ़ आ गई। कोई इन्हें 'परफेक्ट कपल' बता रहा है तो कोई 'कपल गोल्स' लिख रहा है। कुछ फैंस धोनी के डांस की भी तारीफ करते दिख रहे हैं और कहा है कि माही मैदान के बाहर भी उतने ही एंटरटेनिंग हैं। वहीं, कुछ ने दोनों के रोमांटिक पोज की तारीफ की और कहा कि फोटो नंबर छह और सात ने दिल जीत लिया।
विज्ञापन
6 of 7
साक्षी और धोनी की तस्वीरें
- फोटो : Instagram
धोनी की निजी जिंदगी की झलक
एमएस धोनी क्रिकेट के मैदान पर जितने शांत और रणनीतिक रहे हैं, निजी जिंदगी में भी वह उतने ही सादे मिजाज के माने जाते हैं। साक्षी द्वारा शेयर की गई ये तस्वीरें एक बार फिर दिखाती हैं कि धोनी अपने परिवार और करीबियों के साथ बिताए पलों को कितनी अहमियत देते हैं। यही वजह है कि फैंस उनकी हर झलक को खास मानते हैं।