फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब होगी रिंकू सिंह की शादी?: प्रिया सरोज के साथ कहां लेंगे सात फेरे, मेहमानों की लिस्ट में कौन शामिल; जानिए

Tue, 10 Nov 2026 04:03 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी चार दिसंबर को लखनऊ में होगी। अलीगढ़ से करीब 50-60 लोग बरात में शामिल हो सकते हैं। शादी में क्रिकेट, राजनीति और सिनेमा जगत की कई चर्चित हस्तियों के पहुंचने की चर्चा है। वहीं, शादी के बाद अलीगढ़ में रिसेप्शन की तैयारी है।

विज्ञापन
1 of 7
रिंकू सिंह-प्रिया सरोज - फोटो : अमर उजाला
क्रिकेट के मैदान पर अपने लंबे छक्कों से पहचान बनाने वाले रिंकू सिंह अब जिंदगी की नई पारी शुरू करने जा रहे हैं। चार दिसंबर को लखनऊ में समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज के साथ उनकी शादी होगी। यह समारोह सिर्फ दो परिवारों का मिलन नहीं होगा, बल्कि क्रिकेट, राजनीति और सिनेमा जगत की कई चर्चित हस्तियों के एक मंच पर जुटने का मौका भी बन सकता है। विराट कोहली, रोहित शर्मा, गौतम गंभीर और अभिनेता शाहरुख खान जैसे नामों की मौजूदगी को लेकर चर्चाएं हैं। ऐसे में सवाल है कि रिंकू की शादी की तैयारियां कैसी हैं, अलीगढ़ से कितने लोग बरात लेकर जाएंगे और क्रिकेट की दुनिया से कौन-कौन इस खास मौके का हिस्सा बन सकता है?
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
प्रिया-रिंकू - फोटो : ANI
क्रिकेट की दुनिया के किन चेहरों पर रहेगी नजर?
रिंकू सिंह भारतीय क्रिकेट में अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। खासकर आईपीएल में लगातार पांच छक्के लगाकर उन्होंने देशभर में सुर्खियां बटोरी थीं। इसके बाद भारतीय टीम में जगह बनाने तक का उनका सफर चर्चा में रहा है। ऐसे में उनकी शादी में क्रिकेट जगत की बड़ी हस्तियों के पहुंचने की संभावना स्वाभाविक रूप से चर्चा का विषय बनी हुई है। शादी समारोह में विराट कोहली, रोहित शर्मा, भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर और बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला के शामिल होने की चर्चा है। हालांकि, इन नामों की मौजूदगी की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। क्रिकेट के अलावा अभिनेता शाहरुख खान और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के भी समारोह में पहुंचने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

3 of 7
प्रिया सरोज-रिंकू सिंह - फोटो : ipriyasarojmp (instagram)
अलीगढ़ से कैसी होगी रिंकू की बरात?
रिंकू सिंह की बरात अलीगढ़ से लखनऊ जाएगी। परिवार में बरातियों की सूची तैयार की जा रही है। इसमें परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों और करीबी लोगों को शामिल किया जाएगा। शुरुआती तौर पर करीब 50 से 60 लोगों के बरात में जाने की तैयारी है। यानी भले ही शादी में बड़े-बड़े नामों की चर्चा हो रही हो, लेकिन अलीगढ़ से जाने वाली बरात में रिंकू के अपने और करीबी लोग ही मुख्य रूप से शामिल रहेंगे।

4 of 7
रिंकू प्रिया - फोटो : instagram
बहू के लिए मां ने क्या खरीदा?
रिंकू सिंह की शादी को लेकर परिवार में भी तैयारियां शुरू हो गई हैं। उनकी मां ने होने वाली बहू प्रिया सरोज के लिए पीले रंग की खास साड़ी खरीदी है। खरीदारी के दौरान रिंकू की बड़ी भाभी और बहन नेहा भी उनके साथ थीं। परिवार की ओर से बच्चों के लिए भी कपड़े खरीदे गए हैं। परिवार की इन तैयारियों से साफ है कि शादी की तारीख नजदीक आने के साथ घर में उत्साह बढ़ रहा है।
विज्ञापन

5 of 7
रिंकू-प्रिया - फोटो : अमर उजाला
क्रिकेट के कारण पहले भी टल चुकी है शादी
रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की कहानी की शुरुआत सगाई से हुई थी। दोनों ने आठ जून 2025 को लखनऊ के सेंट्रम होटल में सगाई की थी। इसके बाद शादी की तारीख तय करने की कोशिश हुई, लेकिन रिंकू के क्रिकेट कार्यक्रमों के कारण योजना बदलती रही। फरवरी 2026 में शादी की चर्चा के बीच 27 फरवरी को रिंकू के पिता खानचंद का निधन हो गया। इस पारिवारिक दुख के बाद शादी की तैयारियां फिर टल गईं। अब चार दिसंबर 2026 की तारीख तय की गई है।
विज्ञापन

6 of 7
रिंकू सिंह-प्रिया सरोज - फोटो : @RajeevRai
भारत-ए टीम के उपकप्तान भी हैं रिंकू
शादी की तैयारियों के बीच रिंकू का क्रिकेट करियर भी अहम मोड़ पर है। उन्हें भारत-ए क्रिकेट टीम का उपकप्तान बनाया गया है। इसी सिलसिले में वह सोमवार दोपहर कतर के लिए रवाना हुए। दिवाली पर वह अलीगढ़ आए थे। इस दौरान कई जगह उनका अभिनंदन भी किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
रिंकू सिंह-प्रिया सरोज - फोटो : @yadavakhilesh
लखनऊ में सात फेरे, अलीगढ़ में रिसेप्शन
रिंकू सिंह और प्रिया सरोज का विवाह चार दिसंबर को लखनऊ के रमाडा होटल में होगा। शादी के बाद अलीगढ़ में रिसेप्शन आयोजित करने की तैयारी है। इसके लिए रिंकू के घर के आसपास स्थित होटलों के नाम सामने आ रहे हैं। इनमें यश रेजीडेंसी, पारस ज्योति और गोल्डन स्टोन शामिल हैं। हालांकि, रिसेप्शन स्थल को लेकर अंतिम जानकारी सामने आना बाकी है। इस तरह रिंकू सिंह की शादी सिर्फ एक क्रिकेटर का निजी समारोह नहीं, बल्कि अलीगढ़ के लिए भी खास आयोजन बनने जा रही है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि क्रिकेट और सिनेमा जगत के जिन बड़े नामों की चर्चा है, उनमें से कौन-कौन वास्तव में शादी में पहुंचता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें