Shikhar Dhawan Marriage : पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन फरवरी में अपनी आयरिश गर्लफ्रेंड सोफी शाइन से दिल्ली-एनसीआर में शादी करने जा रहे हैं। दोनों की मुलाकात दुबई में हुई थी और पिछले एक साल से वे साथ रह रहे हैं। यह शादी उनके जीवन की नई शुरुआत मानी जा रही है।
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्टार ओपनर शिखर धवन अपनी जिंदगी की नई पारी शुरू करने जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिखर धवन फरवरी में अपनी लंबे समय से गर्लफ्रेंड रही सोफी शाइन के साथ शादी के बंधन में बंधेंगे। यह शादी फरवरी के तीसरे हफ्ते में दिल्ली-एनसीआर में होगी, जिसमें क्रिकेट और बॉलीवुड जगत की कई नामी हस्तियों के शामिल होने की संभावना है।
विज्ञापन
2 of 10
शिखर धवन-सोफी शाइन
- फोटो : Shikhar Dhawan-sophieshine93(instagram)
दिल्ली-एनसीआर में होगी ग्रैंड वेडिंग
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, शादी की तैयारियां जोंरों पर हैं। हालांकि कपल ने अभी तक आधिकारिक तौर पर ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है। बताया जा रहा है कि यह एक भव्य, लेकिन निजी समारोह होगा, जिसमें सिर्फ करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य शामिल होंगे। आयोजन को लेकर सुरक्षा और गोपनीयता पर खास ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन
3 of 10
शिखर धवन और सोफी शाइन
- फोटो : Instagram
शांति और कृतज्ञता के साथ नई शुरुआत
एचटी सिटी से जुड़े एक सूत्र ने बताया, 'यह दोनों के लिए एक नई शुरुआत है और वे इसे शांति, खुशी और कृतज्ञता के साथ जी रहे हैं।' सूत्र के मुताबिक, शिखर धवन खुद शादी की प्लानिंग में सक्रिय रूप से शामिल हैं और चाहते हैं कि यह समारोह उनके जीवन के इस नए दौर को सही मायनों में दर्शाए।
4 of 10
शिखर धवन और सोफी शाइन
- फोटो : Instagram
कौन हैं सोफी शाइन
सोफी शाइन आयरलैंड की नागरिक हैं और फिलहाल शिखर धवन फाउंडेशन की जिम्मेदारी संभाल रही हैं। यह फाउंडेशन शिखर धवन के स्पोर्ट्स और सोशल वेंचर्स समूह की परोपकारी शाखा है। सोफी को सामाजिक कार्यों में गहरी रुचि है और वह बीते कुछ समय से धवन के प्रोफेशनल और पर्सनल सफर का अहम हिस्सा बनी हुई हैं।
विज्ञापन
5 of 10
शिखर धवन और सोफी शाइन
- फोटो : Instagram
कैसे शुरू हुई लव स्टोरी
रिपोर्ट के मुताबिक, शिखर धवन और सोफी शाइन की मुलाकात कुछ साल पहले दुबई में हुई थी। दोस्ती से शुरू हुआ यह रिश्ता धीरे-धीरे प्यार में बदल गया। दोनों पिछले एक साल से साथ रह रहे हैं और अपने भविष्य को लेकर गंभीर हैं। सोफी को आईपीएल 2024 के दौरान भी पंजाब किंग्स के मैचों में शिखर के साथ देखा गया था।
विज्ञापन
6 of 10
शिखर धवन और सोफी शाइन
- फोटो : Instagram
चैंपियंस ट्रॉफी से शुरू हुई चर्चाएं
इस रिश्ते को लेकर पहली बार चर्चाएं तब तेज हुईं, जब शिखर धवन को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दौरान स्टैंड्स में सोफी शाइन के साथ देखा गया। इसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें और सार्वजनिक कार्यक्रमों में मौजूदगी ने फैंस की जिज्ञासा और बढ़ा दी।
विज्ञापन
7 of 10
शिखर धवन और सोफी शाइन
- फोटो : Instagram
पहले भी दे चुके हैं इशारा
हाल ही में एक सार्वजनिक कॉन्क्लेव के दौरान शिखर धवन ने बिना नाम लिए यह स्वीकार किया था कि वह एक रिश्ते में हैं और दोबारा जीवन में साथ पाने की खुशी महसूस कर रहे हैं। अब यह खबर उसी कड़ी की पुष्टि मानी जा रही है।
8 of 10
शिखर धवन और आयशा
- फोटो : twitter
पहली शादी और निजी जीवन
शिखर धवन इससे पहले ऑस्ट्रेलिया में रहने वाली आयशा मुखर्जी से शादीशुदा थे। इस रिश्ते से उनका 11 वर्षीय बेटा जोरावर धवन है। तलाक के बाद शिखर ने लंबे समय तक निजी जिंदगी को लेकर चुप्पी साधे रखी थी। हालांकि, धवन ने बेटे को लेकर अपने प्यार को कई बार जाहिर किया।
9 of 10
शिखर धवन और सोफी शाइन
- फोटो : Instagram
धवन का आरोप है कि आयशा उन्हें जोरावर तक से नहीं मिलने दे रही हैं। न ही धवन को पता है कि जोरावर फिलहाल कहां हैं। न ही जोरावर से बात हो पा रही है। ऐसे में कई बार सोशल मीडिया पर धवन अपनी निराशा जाहिर कर चुके हैं।
सुर्खियों से ज्यादा नई शुरुआत पर फोकस
शिखर और सोफी से जुड़े करीबी लोगों का कहना है कि यह शादी सुर्खियों के लिए नहीं, बल्कि एक नए अध्याय की शुरुआत के लिए है, जहां सुकून, स्थिरता और साथ अहम है।