ग्रीनपार्क कानपुर में बुधवार को रणजी मुकाबले में यूपी और राजस्थान की टीमें उतरीं। यूपी की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले दिन राजस्थान की टीम ने पांच विकेट खोकर 221 रन बना लिए। यूपी के गेंदबाज अंकित राजपूत ने चार विकेट झटके।
विज्ञापन
2 of 5
रणजी ट्रॉफी
- फोटो : अमर उजाला
ग्रानपार्क में राजस्थान की ओर से एवी गौतम व चेतन बिष्ट की ओपनिंग जोड़ी उतरी। दोनों ने रन बनाना शुरू किए। सातवें ओवर की पहली गेंद पर यूपी के गेंदबाज यश दयाल ने चेतन बिष्ट को 13 रन के स्कोर पर एलबीडब्ल्यू कर दिया। दसवें ओवर में अंकित राजपूत ने एमएन सिंह को बोल्ड कर शून्य पर पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। इसके बाद एवी गौतम व रॉबिन बिष्ट की जोड़ी ने रन रेट बढ़ाना शुरू किया।
विज्ञापन
3 of 5
रणजी ट्रॉफी
- फोटो : अमर उजाला
राजस्थान की ओर से चौथे बल्लेबाज एमके लोमरार आए। अंकित राजपूत ने उन्हें 80वें ओवर की पांचवीं गेंद पर बोल्ड कर दिया। वहीं, शानदार बल्लेबाजी कर रहे एवी गौतम को भी अंकित राजपूत ने 82वें ओवर की पहली गेंद पर 93 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन भेज दिया। इसके बाद 82वें ओवर की तीसरी गेंद पर अंकित राजपूत ने बल्लेबाज टीएन धिल्लों को विकेट कीपर उपेंद्र यादव के हाथों कैच आउट कराया। मैच खत्म होने तक आरके बिश्नोई व टीएम हक क्रीज पर टिके थे।
4 of 5
रणजी ट्रॉफी
- फोटो : अमर उजाला
53.4 ओवर में शिवम मावी की गेंद पर रॉबिन बिष्ट के सीने में गेंद लग गई। इसके बाद मांसपेशियों में खिचाव के चलते वह रिटायर्ड हो गए। इसके बाद 61 ओवर में एमके लोमरार ने शॉट खेला तो बॉल यूपी के खिलाड़ी प्रियंक गर्ग के पेट में लग गई। इस दौरान कुछ पलों के लिए मैच को रोका गया।
ग्रीनपार्क में मैच के दौरान ग्राउंड में कुत्ता न घुसे ऐसा तो कभी हो नहीं सकता। इससे पूर्व हुए रणजी मैच व अंडर-19 मैच में भी ग्राउंड में कुत्ता घुस आया था। इस बार यूपीसीए ने कुत्ता न घुसे इसके लिए हर गेट पर खास इंतजाम किए थे। इसके बाद भी बुधवार को मैच के आखिरी समय कुत्ता मैदान में घुस आया। इस बार तो हद तब हो गई जब कुत्ता खिलाड़ियों के पास तक पहुंच गया। हालांकि खेल में कोई रुकावट नहीं आई।