237 करोड़ की लागत से बने उत्तराखंड के पहले अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम से पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का नाम गायब हो गया है। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने स्टेडियम का नामकरण पूर्व प्रधानमंत्री के नाम पर किया था। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने इसे अपने ड्रीम प्रोजेक्ट के रूप में बनवाया था। लेकिन स्टेडियम के मुख्य गेट पर पूर्व प्रधानमंत्री का नाम नहीं है।
विज्ञापन
2 of 5
cricket stadium
- फोटो : amar ujala
रायपुर स्थित क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के समय में किया गया। पूर्व सीएम हरीश रावत ने ही इस स्टेडियम का नामकरण पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के नाम पर किया था, लेकिन अब जो स्टेडियम का मुख्य गेट बनाया गया है, उस पर पूर्व प्रधानमंत्री का नाम नहीं लिखा गया है।
विज्ञापन
3 of 5
arvind pandey
स्टेडियम का जो गेट बनाया गया है, उस पर केवल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम लिया गया है। वहीं, इस मामले में खेल मंत्री अरविंद पांडेय से कई बार संपर्क करने के बावजूद उनसे बात नहीं हो पाई। जब भी उनका पक्ष आएगा हम उसे हूबहू प्रकाशित करेंगे। सूत्रों के अनुसार, राज्य में भाजपा सरकार बनने के तुरंत बाद स्टेडियम का नाम बदलने का प्रस्ताव भेजा गया था। इसके अनुसार, राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम का नाम बदलकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम करने का प्रस्ताव था। स्टेडियम का नामकरण किसी स्थानीय विभूति या खेल प्रतिभा के नाम पर रखने के संबंध में भी सुझाव मांगा गया था।
4 of 5
harish rawat
स्टेडियम से राजीव गांधी का नाम हटाया जाना पूरी तरह गलत है। नाम हटाने का फैसला केवल कैबिनेट से किया जा सकता है। अगर स्टेडियम से नाम हटाया गया है तो मैं पार्टी अध्यक्ष से बात करूंगा। कांग्रेस इस मुद्दे पर चुप नहीं बैठेगी और अपना विरोध जताएगी। - हरीश रावत, पूर्व मुख्यमंत्री
बांग्लादेश-अफगानिस्तान टी-20 सीरीज के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर कल से राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पुलिस फोर्स तैनात कर दी जाएगी। गढ़वाल रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक पुष्पक ज्योति ने बुधवार को स्टेडियम का दौरा करने के बाद अपने कार्यालय में सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में बैठक की। इस दौरान उन्होंने शुक्रवार से एक पुलिस गारद और क्विक रिस्पांस टीम स्टेडियम की सुरक्षा में तैनात करने के निर्देश दिए, जो आयोजन की समाप्ति तक वहां मौजूद रहेगी। डीआईजी पुष्पक ज्योति ने स्टेडियम के मुख्य संचालन अधिकारी नीरज गुप्ता और अन्य विभाग के अधिकारियों के साथ स्टेडियम का दौरा किया। उन्होंने स्टेडियम में पार्किंग व्यवस्था, यातायात और दर्शक स्टैंड का भ्रमण किया। दर्शक स्टैंड की बैरिकेडिंग की ऊंचाई कम देखकर उन्होंने संबंधित अधिकारियों से इसकी ऊंचाई बढ़ाने को कहा, ताकि दर्शक यहां से कूदकर आगे न जा सकें। हालांकि, मैच के दौरान सुरक्षा के लिहाज से उन्होंने दो-दो पुलिसकर्मियों की अतिरिक्त ड्यूटी के निर्देश दिए।