भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल ने सगाई तोड़ने के कुछ सप्ताह बाद अपने रिश्ते को एक और मौका देने का फैसला किया है। आकृति ने इंस्टाग्राम पर बयान जारी कर अपने फैसले की जिम्मेदारी ली और कहा कि वह दूसरों की राय से प्रभावित हुई थीं। इस बीच पृथ्वी घरेलू क्रिकेट में वापसी की कोशिश कर रहे हैं।
भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और अभिनेत्री-इन्फ्लुएंसर आकृति अग्रवाल ने अपने रिश्ते को एक और मौका देने का फैसला किया है। कुछ सप्ताह पहले दोनों ने अपनी सगाई टूटने की घोषणा की थी। अब आकृति ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर बयान जारी कर इस फैसले की जिम्मेदारी ली और माना कि करीबी लोगों की राय ने उनके रिश्ते को देखने के नजरिये को प्रभावित किया था। पृथ्वी ने भी सोमवार शाम इस बयान को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
पृथ्वी शॉ की मंगेतर आकृति अग्रवाल
- फोटो : instagram @ akritiagarwal7
आकृति ने मानी अपनी गलती
‘एक निजी स्पष्टीकरण’ शीर्षक से जारी बयान में आकृति ने कहा कि सगाई तोड़ते समय उन्होंने अपने करीबी लोगों की बातों को खुद के रिश्ते पर हावी होने दिया। उनके मुताबिक, उन लोगों की राय ने उनके मंगेतर और रिश्ते को लेकर उनकी सोच को प्रभावित किया।
विज्ञापन
3 of 7
पृथ्वी शॉ की मंगेतर आकृति अग्रवाल
- फोटो : instagram @akritiagarwal7
आकृति ने लिखा, 'जब मैंने अपनी सगाई तोड़ने का फैसला किया, तब मैंने अपने करीबी लोगों की राय को खुद पर हावी होने दिया। ऐसा लगा कि वे हमारे रिश्ते को हमसे बेहतर समझते हैं। इस वजह से मैंने अपने मंगेतर और हमारे रिश्ते को उसी नजरिये से देखना शुरू कर दिया।' उन्होंने आगे कहा, 'मुझे लगता है कि मुझे गलत दिशा में ले जाया गया और मैंने वह ईमानदार बातचीत किए बिना फैसला कर लिया, जिसकी हम दोनों को जरूरत थी।'
4 of 7
पृथ्वी शॉ की मंगेतर आकृति अग्रवाल
- फोटो : instagram @ akritiagarwal7
आकृति ने इस फैसले और इससे पृथ्वी को पहुंची तकलीफ की जिम्मेदारी भी ली। उन्होंने बताया कि दोनों ने अब खुलकर बातचीत की है, एक-दूसरे को समझा है और फिर से साथ रहने का फैसला किया है। उन्होंने लिखा, 'हम दोनों एक-दूसरे के लिए काफी हैं और हमें किसी और की जरूरत नहीं है।' आकृति ने लोगों से उनके फैसले का सम्मान करने की अपील भी की।
विज्ञापन
5 of 7
पृथ्वी शॉ की मंगेतर आकृति अग्रवाल
- फोटो : instagram @ akritiagarwal7
मार्च में हुई थी सगाई, सितंबर में अलग होने का किया था एलान
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल ने मार्च 2026 में अपनी सगाई की घोषणा की थी। दोनों ने सोशल मीडिया पर प्रपोजल की तस्वीरें साझा की थीं। हालांकि, सितंबर में आकृति ने बताया कि दोनों ने अलग होने का फैसला किया है। उस समय उन्होंने भविष्य के लक्ष्यों और परिस्थितियों में अंतर को इसकी वजह बताया था। अब आकृति के ताजा बयान से साफ है कि दोनों ने अपने फैसले पर दोबारा विचार किया है। हालांकि, दोनों ने सार्वजनिक रूप से यह विस्तार से नहीं बताया है कि उनके अलग होने की नौबत किन परिस्थितियों में आई थी।
विज्ञापन
6 of 7
पृथ्वी शॉ की मंगेतर आकृति अग्रवाल
- फोटो : instagram @ akritiagarwal7
करियर को फिर पटरी पर लाने में जुटे हैं पृथ्वी
26 वर्षीय पृथ्वी शॉ को कभी भारतीय क्रिकेट के सबसे प्रतिभाशाली युवा बल्लेबाजों में गिना जाता था। उन्होंने 2018 में भारत को अंडर-19 विश्व कप का खिताब दिलाया था। उसी साल वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट पदार्पण में शतक लगाकर उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी पहचान बनाई। हालांकि, चोटों, प्रदर्शन में निरंतरता की कमी और राष्ट्रीय टीम से लंबे समय तक बाहर रहने के कारण उनका करियर उम्मीदों के मुताबिक आगे नहीं बढ़ पाया।
अपने करियर को नई दिशा देने के लिए वह 2025-26 घरेलू सत्र से पहले मुंबई से महाराष्ट्र की टीम में शामिल हो गए। पिछले रणजी ट्रॉफी सत्र में उन्होंने चंडीगढ़ के खिलाफ 222 रन की शानदार पारी खेली थी। इसके बावजूद वह फिलहाल भारतीय टीम की तत्काल योजनाओं से बाहर हैं।
महाराष्ट्र के लिए खेली 70 रन की पारी
पृथ्वी ने 2026-27 घरेलू सत्र की शुरुआत भी अच्छी पारी के साथ की है। नियमित कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के इंडिया ए टीम के साथ होने के कारण महाराष्ट्र की कप्तानी कर रहे पृथ्वी ने रविवार को नई दिल्ली के पालम ए स्टेडियम में सर्विसेज के खिलाफ 73 गेंदों में 70 रन बनाए।
उनकी पारी में आठ चौके और एक छक्का शामिल था। पृथ्वी ने महाराष्ट्र को शुरुआती गति दिलाई, लेकिन लंच से कुछ समय पहले बाएं हाथ के स्पिनर अर्जुन शर्मा ने उन्हें आउट कर दिया। अब जहां वह घरेलू क्रिकेट में अपने प्रदर्शन से वापसी की कोशिश कर रहे हैं, वहीं निजी जिंदगी में भी रिश्ते को एक नई शुरुआत देने जा रहे हैं।