प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में भारत-ऑस्ट्रेलिया स्पोर्ट्स कोलैबोरेशन रोडमैप जारी किया। इसके तहत दोनों देश खेल प्रशिक्षण, खेल विज्ञान, तकनीक और निवेश में सहयोग बढ़ाएंगे। साथ ही चेन्नई में बिग बैश लीग के उद्घाटन मैच का भी एलान किया गया।
ऑस्ट्रेलिया दौरे के आखिरी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) पहुंचे, जहां उनका अलग ही अंदाज देखने को मिला। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की पूर्व महिला कप्तान लिसा स्थालेकर को ऑटोग्राफ दिया, महान स्पिनर शेन वॉर्न स्टैंड का दौरा किया और पूर्व विश्व कप विजेता कप्तान स्टीव वॉ के साथ तस्वीर भी खिंचवाई। साथ ही वॉ को एक खास तोहफा भी दिया।
विज्ञापन
2 of 13
एमसीजी पहुंचे पीएम मोदी
- फोटो : PTI
इस दौरान पीएम मोदी और ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने भारत-ऑस्ट्रेलिया स्पोर्ट्स कोलैबोरेशन रोडमैप भी लॉन्च किया। इस पहल का उद्देश्य खेल प्रशिक्षण, क्षमता निर्माण, खेल विज्ञान, तकनीक, खेल उद्योग और निवेश जैसे क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच सहयोग को मजबूत करना है।
विज्ञापन
3 of 13
एमसीजी पहुंचे पीएम मोदी
- फोटो : PTI
MCG में संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'जब भी मुझे मेरे मित्र प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज से मिलने का अवसर मिला है, क्रिकेट हमारे बीच स्वाभाविक रूप से जुड़ाव का माध्यम बना है। हम अहमदाबाद के स्टेडियम में भी साथ गए थे और आज यहां आकर मैं खेल भावना को करीब से महसूस कर रहा हूं, खासकर जब हमारे बीच स्टीव वॉ और लिसा स्थालेकर जैसे महान खिलाड़ी मौजूद हैं।'
4 of 13
एमसीजी पहुंचे पीएम मोदी
- फोटो : PTI
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का ऐतिहासिक मुकाबला
रोडमैप की घोषणा के साथ ही दोनों नेताओं ने यह भी एलान किया कि ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग (BBL) 2026-27 सीजन का उद्घाटन मुकाबला इस साल दिसंबर में चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा।
विज्ञापन
5 of 13
एमसीजी पहुंचे पीएम मोदी
- फोटो : PTI
मेलबर्न रेनेगेड्स और पर्थ स्कॉर्चर्स के बीच होने वाला यह मैच भारत में किसी विदेशी क्रिकेट लीग का पहला आधिकारिक मुकाबला होगा। यह आयोजन दिसंबर में पूरे भारत में आयोजित होने वाले 'G'Day Namaste' उत्सव का प्रमुख आकर्षण भी रहेगा।
विज्ञापन
6 of 13
एमसीजी पहुंचे पीएम मोदी
- फोटो : PTI
कई क्षेत्रों में साथ मिलकर करेंगे काम
विदेश मंत्रालय (MEA) के अनुसार, इस रोडमैप के तहत खेल प्रशिक्षण, क्षमता निर्माण, खेल विज्ञान एवं तकनीक, खेल उद्योग और निवेश के क्षेत्रों में साझेदारी को बढ़ावा दिया जाएगा। एमसीजी दौरे के दौरान प्रधानमंत्री ने पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव वॉ को लगभग दो दशक पुरानी एक तस्वीर भेंट की। यह तस्वीर उस समय की थी जब नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे और उनकी स्टीव वॉ से मुलाकात हुई थी। इस खास उपहार ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का ध्यान आकर्षित किया।
विज्ञापन
7 of 13
अल्बानीज, पीएम मोदी और स्टीव वॉ
- फोटो : Twitter
इसके अलावा भारत-ऑस्ट्रेलिया यूथ स्पोर्ट्स फेस्टिवल का भी आयोजन किया जाएगा, जिससे दोनों देशों के युवा खिलाड़ियों को एक-दूसरे से सीखने और प्रतिस्पर्धा करने का अवसर मिलेगा।
8 of 13
एमसीजी पहुंचे पीएम मोदी
- फोटो : PTI
PM मोदी ने क्या कहा?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'खेल लोगों को जोड़ने का सबसे प्रभावी माध्यम है। यह रोडमैप दोनों देशों को क्रिकेट के अलावा अन्य खेलों में भी अपनी साझेदारी मजबूत करने का अवसर देगा।'
9 of 13
एमसीजी पहुंचे पीएम मोदी
- फोटो : PTI
उन्होंने ऑस्ट्रेलिया को महिला क्रिकेट विश्व कप जीतने पर बधाई भी दी और कहा, 'भारत 2030 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी करेगा, जबकि ऑस्ट्रेलिया 2032 ब्रिस्बेन ओलंपिक की मेजबानी करेगा। ऐसे में दोनों देशों के लिए खेल और उससे जुड़े उद्योगों में सहयोग बढ़ाने के स्वाभाविक अवसर मौजूद हैं।'
10 of 13
एमसीजी पहुंचे पीएम मोदी
- फोटो : PTI
अल्बानीज बोले- खेल रिश्तों की मजबूत कड़ी
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने कहा, 'ऑस्ट्रेलिया और भारत खेलों के प्रति अपने प्रेम और जुनून से जुड़े हुए हैं। यह स्पोर्ट्स रोडमैप क्षमता निर्माण, तकनीक और शोध जैसे व्यावहारिक क्षेत्रों पर केंद्रित होगा, जिससे हमारे द्विपक्षीय संबंध और मजबूत होंगे।' उन्होंने आगे कहा, 'मैं भारत के साथ खेलों में सहयोग बढ़ाने को लेकर उत्साहित हूं। इससे न केवल खेलों को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि व्यापार, पर्यटन और निवेश के नए अवसर भी पैदा होंगे।'
11 of 13
एमसीजी पहुंचे पीएम मोदी
- फोटो : PTI
खिलाड़ियों से भी मिले दोनों नेता
MCG में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और अल्बानीज ने कबड्डी, ऑस्ट्रेलियन फुटबॉल और क्रिकेट के प्रदर्शनी मैचों में हिस्सा ले रहे युवा खिलाड़ियों से भी मुलाकात की।
12 of 13
एमसीजी पहुंचे पीएम मोदी
- फोटो : PTI
कार्यक्रम में विक्टोरिया की प्रीमियर जैसिंटा एलन, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विश्व कप विजेता कप्तान स्टीव वॉ और पूर्व महिला कप्तान लीसा स्थालेकर भी मौजूद रहे।
भारत और ऑस्ट्रेलिया का मानना है कि यह रोडमैप सिर्फ खेलों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि सांस्कृतिक आदान-प्रदान, पर्यटन, निवेश और लोगों के बीच आपसी संबंधों को भी नई मजबूती देगा।