पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर इमाद वसीम पर उनकी पूर्व पत्नी सानिया अशफाक ने गर्भावस्था के दौरान साथ छोड़ने और धमकी देने के आरोप लगाए हैं। सानिया ने व्हाट्सऐप चैट्स साझा कर दावा किया कि इमाद ने कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी थी। इमाद ने पहले अपनी शादी को जीवन का कठिन दौर बताया था।
विज्ञापन
1 of 7
सानिया अशफाक और फ्रेम में इमाद वसीम नई पत्नी के साथ
- फोटो : Instagram
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर इमाद वसीम एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। उनकी पूर्व पत्नी सानिया अशफाक ने उन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सानिया का दावा है कि जब वह अपने तीसरे बच्चे के साथ गर्भवती थीं, तब इमाद ने उन्हें अकेला छोड़ दिया और समर्थन देने के बजाय कानूनी कार्रवाई की धमकी दी। यह विवाद उस समय और बढ़ गया जब 37 वर्षीय इमाद ने हाल ही में अपनी दूसरी शादी की पुष्टि की। उन्होंने नायला रजा से निकाह किया, जो सानिया से अलगाव की घोषणा के कुछ महीनों बाद हुआ।
विज्ञापन
2 of 7
इमाद का दूसरा निकाह
- फोटो : Instagram
व्हाट्सएप चैट से बढ़ा विवाद
सानिया ने सोशल मीडिया पर जुलाई 2025 की व्हाट्सएप चैट्स के स्क्रीनशॉट साझा किए हैं। इन संदेशों में कथित तौर पर इमाद उन्हें चेतावनी देते दिख रहे हैं कि यदि वह उनसे या उनके परिवार से संपर्क करेंगी तो वह पुलिस में शिकायत दर्ज करा देंगे।
विज्ञापन
3 of 7
सानिया अशफाक
- फोटो : Instagram
सानिया ने पोस्ट में लिखा, 'इमाद वसीम कहते हैं कि मैं उनके बच्चों को उनसे दूर रखती हूं, लेकिन जब मैं उनके बच्चे को गर्भ में लिए हुई थी, थकी हुई, भावुक और कमजोर स्थिति में थी, तब मैंने उनसे संपर्क किया। मैंने कोई अनुचित मांग नहीं की थी। मैंने सिर्फ इतना कहा था कि वह अपने अजन्मे बेटे से मिलने आएं, उसका ख्याल रखें, थोड़ा सा प्यार दिखाएं। लेकिन समर्थन के बजाय उन्होंने मुझे धमकी दी कि अगर मैंने दोबारा संपर्क किया तो वह मेरे खिलाफ उत्पीड़न का मामला दर्ज कर देंगे।'
4 of 7
इमाद वसीम और सानिया अशफाक
- फोटो : Instagram
इमाद वसीम का जवाब
इससे पहले इमाद ने एक विस्तृत बयान जारी कर कहा था, 'मेरी पहली शादी के बाद का दौर मेरी जिंदगी के सबसे कठिन अध्यायों में से एक था। लेकिन उसी अध्याय ने मुझे मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी नेमत दी, मेरे बच्चे। मैं उन्हें शब्दों से परे प्यार करता हूं, और यह प्यार कभी नहीं बदलेगा।' उन्होंने यह भी स्वीकार किया, 'मुझे जितना रुकना चाहिए था, मैं उससे ज्यादा समय तक रुका रहा। उम्मीद बनाए रखने और जो मेरे लिए सबसे महत्वपूर्ण था, उसे बचाने की कोशिश करता रहा। इस दौरान मैंने कुछ ऐसे फैसले लिए जिनका मुझे अफसोस है।' इमाद ने यह भी माना कि उनकी चुप्पी के कारण एक निर्दोष व्यक्ति को आलोचना झेलनी पड़ी, जिसकी जिम्मेदारी वह लेते हैं।
विज्ञापन
5 of 7
इमाद वसीम और सानिया अशफाक
- फोटो : Instagram
पूर्व पत्नी का पलटवार
इमाद के बयान के बाद सानिया अशफाक ने भी सोशल मीडिया पर तीखा पोस्ट साझा किया। उन्होंने लिखा, 'अब सबके सामने सच आ चुका है। इस घर तोड़ने वाले ने एक बार भी मेरे बच्चों के बारे में नहीं सोचा। यह धोखेबाज आखिरकार बेनकाब हो गया है। मैं अपने बच्चों के लिए और जो कुछ हमने सहा है उसके लिए इंसाफ चाहती हूं।' सानिया के इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई। कुछ लोग इमाद के समर्थन में नजर आए तो कुछ ने सानिया की पीड़ा को जायज ठहराया।
विज्ञापन
6 of 7
सानिया अशफाक
- फोटो : Instagram
सानिया ने कहा- हत्यारा है इमाद
सानिया ने इमाद को हत्यारा भी बताया था और लिखा, 'दिसंबर 2023 में इमाद ने लाहौर में मेरा गर्भपात करवाया गया। वह एक हत्यारा है और मेरे पास इसका वीडियो सबूत है। उसने मुझे धोखा दिया। इस्लामाबाद यूनाइटेड (इमाद की PSL टीम) ने एक हत्यारे और धोखेबाज को मौका दिया है। इस्लामाबाद यूनाइटेड का बहिष्कार करें। किसी हत्यारे या धोखेबाज को बच निकलने का मौका नहीं मिलना चाहिए।' हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। इमाद और सानिया की शादी 2019 में हुई थी और दिसंबर 2025 में दोनों का तलाक हो गया। दोनों के तीन बच्चे हैं। इनमें एक बेटी (जन्म 2021) और दो बेटे शामिल हैं। इनमें सबसे छोटा महज सात महीने का है। तलाक के सिर्फ दो महीने बाद इमाद की दूसरी शादी ने विवाद को और हवा दे दी।
खेल से इतर निजी जीवन की जंग
इमाद वसीम पाकिस्तान के लिए 55 वनडे और 75 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं। मैदान पर उनकी पहचान एक भरोसेमंद ऑलराउंडर के रूप में रही है, लेकिन फिलहाल वह निजी जीवन से जुड़े आरोपों के कारण चर्चा में हैं। यह मामला अब सोशल मीडिया पर बहस का विषय बन चुका है। फिलहाल दोनों पक्षों के आरोप-प्रत्यारोप जारी हैं और आधिकारिक जांच या कानूनी प्रक्रिया को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।