टी20 विश्व कप 2026 से पहले टिकट बिक्री के आंकड़ों ने नेपाल को भारत के बाद सबसे बड़ा क्राउड पुलर बना दिया है। वानखेड़े में जबरदस्त समर्थन, उभरती प्रतिभाएं और हालिया प्रदर्शन यह इशारा दे रहे हैं कि यह टीम टूर्नामेंट की नई सनसनी बन सकती है।
टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत से पहले और टूर्नामेंट की शुरुआती दो दिनों जिस टीम ने सबसे ज्यादा हलचल मचाई है, वह है नेपाल। चर्चा सिर्फ उनकी क्रिकेट नहीं, बल्कि उनके फैन पावर की भी है। टिकट बिक्री के ट्रेंड ने साफ कर दिया है कि मेजबान भारत के बाद अगर किसी टीम को देखने के लिए सबसे ज्यादा उत्साह है, तो वह नेपाल है। यह बदलाव बताता है कि क्रिकेट की नई ताकत तेजी से आकार ले रही है।
विज्ञापन
2 of 7
नेपाल के फैंस
- फोटो : IANS
टिकट खिड़की पर नेपाल नंबर-दो
नेपाल की न्यूज साइट रातोपति और टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत के बाद नेपाल के मैचों की टिकट सबसे तेजी से बिक रही हैं। कई पारंपरिक दिग्गज देशों को इस मामले में पीछे छोड़ दिया गया है। फैंस की यह दीवानगी सिर्फ जिज्ञासा नहीं, बल्कि भरोसे की निशानी है कि यह टीम मैदान पर कुछ खास कर सकती है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट में टूर्नामेंट प्लानिंग से जुड़े एक सूत्र ने कहा, 'नेपाली समर्थकों का उत्साह असाधारण है। बुकिंग के रुझान बता रहे हैं कि टीम को विदेशी जमीन पर भी घरेलू माहौल मिलेगा।' इतना ही नहीं, रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि नेपाल और इंग्लैंड के बीच मुकाबले के लिए नेपाली फैंस ने लगभग सारी टिकटें खरीद रखी थीं और रविवार को वानखेड़े में वाकई स्टैंड्स फुल दिखे।
विज्ञापन
3 of 7
नेपाल की टीम और उसके फैंस
- फोटो : IANS
वानखेड़े में आगे भी दिखेगा फैंस का सैलाब
मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम नेपाल के ग्रुप मुकाबलों का मुख्य केंद्र है। आयोजकों को उम्मीद है कि यहां नेपाली फैंस की भारी मौजूदगी रहेगी। माहौल इतना जबरदस्त हो सकता है कि वह बड़े आईपीएल मुकाबलों की याद दिला दे। जब स्टैंड्स से लगातार समर्थन मिलता है, तो खिलाड़ियों के लिए ऊर्जा दोगुनी हो जाती है। यही चीज टी20 जैसे फॉर्मेट में मैच का पासा पलट सकती है।
4 of 7
नेपाल की टीम और उसके फैंस
- फोटो : IANS
विवादों को पीछे छोड़, नया चेहरा आगे
टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश को आईसीसी द्वारा बाहर किए जाने के फैसले ने काफी बहस छेड़ी थी, लेकिन अब फोकस बदल चुका है। क्रिकेट और टी20 विश्वकप 2026 को नया चेहरा मिल गया है और वह है नेपाल। फैंस को लग रहा है कि जो कमी बनी थी, उसे यह टीम अपने जोश और खेल से भर देगी। टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेशी और पाकिस्तानी दावा कर रहे थे कि आईसीसी को मेजबान को नुकसान होगा, क्योंकि बांग्लादेश के फैंस मैच नहीं देखेंगे, लेकिन नेपाल के फैंस ने टिकट की ज्यादा से ज्यादा खरीदारी कर इन दावों को गलत साबित किया है।
विज्ञापन
5 of 7
सीमित संख्या में पहुंचे इंग्लैंड के दर्शक
- फोटो : IANS
क्यों बढ़ी हैं उम्मीदें?
रोहित पौडेल की कप्तानी में नेपाल अब सिर्फ भाग लेने वाली टीम नहीं रही। दीपेंद्र सिंह ऐरी, संदीप लमिछाने, कुशल भुर्तेल जैसे खिलाड़ी टी20 के मिजाज को अच्छी तरह समझते हैं। हाल के मैचों में टीम ने बड़े प्रतिद्वंद्वियों को कड़ी टक्कर देकर बता दिया है कि उन्हें हल्के में लेना खतरनाक हो सकता है। इन सभी के नाम टी20 प्रारूप में रिकॉर्ड्स भी हैं। भले ही यह एसोसिएट टीमों के खिलाफ हैं, लेकिन खिलाड़ियों में बड़ी टीमों के खिलाफ अच्छे प्रदर्शन का माद्दा है और यह रविवार को इंग्लैंड के खिलाफ मैच भी दिखा।
नेपाल के टी20 आंकड़े
नेपाल का टी20 रिकॉर्ड भी इसकी गवाही देता है। उसने अब तक इस प्रारूप में कुल 113 मैच खेले हैं और इसमें से 66 मैचों में जीत हासिल की है। 44 में उसे हार मिली है। तीन मैच बेनतीजा रहे हैं। टी20 में टीम का हाईएस्ट टोटल तीन विकेट पर 314 रन है। वहीं, सर्वश्रेष्ठ चेज उनका कुवैत के खिलाफ चार विकेट पर 186 रन है। इंग्लैंड के खिलाफ भी उन्होंने लगभग चेज कर ही लिया, लेकिन चूक गए।
विज्ञापन
6 of 7
नेपाल की टीम
- फोटो : IANS
इंग्लैंड के खिलाफ दमदार चेतावनी
नेपाल ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में लगभग जीत दर्ज कर ली थी। 185 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम आखिरी ओवर तक लड़ती रही और सिर्फ चार रन से पीछे रह गई। अंतिम ओवर में समीकरण नेपाल के पक्ष में झुकता दिख रहा था, लेकिन अनुभव ने इंग्लैंड को बचा लिया। हार के बावजूद नेपाल ने संदेश दे दिया, वे किसी को भी डरा सकते हैं। नेपाल ने दिखा दिया कि वह पूरे दमखम के साथ इस टूर्नामेंट में उतरी है। अब नेपाल को वेस्टइंडीज, इटली और स्कॉटलैंड से भिड़ना है। ऐसे में नेपाल की टीम सुपर-8 का सपना निश्चित तौर पर देख सकता है। खासतौर पर वेस्टइंडीज को बचकर रहना होगा। नेपाल की टीम वेस्टइंडीज को तीन मैचों की सीरीज में हरा भी चुकी है।
नेपाल के कप्तान पौडेल ने विपक्षी टीमों को चेताया
मैच के बाद नेपाल क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित पौडेल ने कहा, 'लड़कों ने अपना सब कुछ झोंक दिया। मुझे उन पर बहुत गर्व है। नतीजा हमारे पक्ष में नहीं गया, लेकिन कोशिश के हिसाब से हमने खेल के हर विभाग में अपना शत प्रतिशत दिया। आखिरी ओवर में सैम करन ने बहुत अच्छी गेंदबाजी की। हम वहां से सुधार करेंगे। हमें एक टीम के तौर पर अपना 100 प्रतिशत देना होगा।'
रोहित ने कहा कि हम इस विश्व कप में सिर्फ हिस्सा लेने नहीं आए। हम किसी भी टीम को हल्के में नहीं लेंगे। अपने देश के क्रिकेट फैंस के बारे में रोहित ने कहा कि वे बहुत पैशनेट हैं। पूरा काठमांडू, नेपाल, हमें सपोर्ट करने के लिए यहां आया था। मुझे लगता है कि पूरे नेपाल को हम पर गर्व होगा। वहीं मैच के बाद इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने भी नेपाल क्रिकेट टीम के प्रदर्शन की प्रशंसा की। ब्रूक ने कहा, 'यह बिल्कुल भी आसान नहीं था, शुक्र है हम जीत गए। उन्होंने बहुत अच्छा खेला, और बहुत सी टीमें आदिल राशिद को इस तरह नहीं लेतीं, जिस तरह उन्होंने खेला। मैं उन्हें बाकी कॉम्पिटिशन के लिए शुभकामनाएं देता हूं।'