फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2026: इस पूर्व क्रिकेटर ने MI को हार्दिक को कप्तानी से हटाने के लिए कहा, बुमराह को कमान सौंपने की दी सलाह

Tue, 12 May 2026 09:36 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के खराब प्रदर्शन के बाद हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर सवाल उठने लगे हैं। पूर्व भारतीय बल्लेबाज संजय मांजरेकर ने मुंबई इंडियंस को कप्तानी में बदलाव की सलाह देते हुए जसप्रीत बुमराह को नया कप्तान बनाने की मांग की है। उन्होंने यह भी कहा कि हार्दिक के साथ आशीष नेहरा को भी टीम में लाना चाहिए था।
विज्ञापन
1 of 3
हार्दिक और बुमराह - फोटो : ANI
पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2026 सीजन बेहद निराशाजनक रहा। टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है और आखिरी गेंद पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से मिली हार ने उनकी उम्मीदों पर पूरी तरह पानी फेर दिया। इस सीजन मुंबई ने अब तक सिर्फ तीन मुकाबले जीते हैं, जिसके बाद कप्तान हार्दिक पांड्या की रणनीति और नेतृत्व क्षमता पर लगातार सवाल उठ रहे हैं।

मांजरेकर ने दिया बड़ा बयान
पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने खुलकर कहा कि मुंबई इंडियंस को अब हार्दिक पांड्या से आगे सोचने की जरूरत है। उन्होंने फ्रेंचाइजी को जसप्रीत बुमराह को कप्तान बनाने की सलाह दी। मांजरेकर ने कहा, 'मैं बुमराह को कप्तान के रूप में देखना चाहता हूं, क्योंकि खेल को जितना वह समझते हैं, उतना बहुत कम लोग समझते हैं।' उन्होंने बुमराह की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी गेंदबाजी सिर्फ एक्शन पर आधारित नहीं है, बल्कि वह बल्लेबाज, पिच और मैच की स्थिति को शानदार तरीके से पढ़ते हैं।
विज्ञापन

2 of 3
संजय मांजरेकर - फोटो : BCCI
बुमराह को क्यों कप्तान बनाना चाहते हैं?
मांजरेकर का मानना है कि बुमराह में नेतृत्व की क्षमता मौजूद है और आईपीएल में उन्हें मौका मिलना चाहिए। उन्होंने कहा, 'उम्मीद है कि कम से कम इंडियन प्रीमियर लीग में उन्हें कप्तानी का मौका मिलना चाहिए।' उन्होंने यह भी माना कि टेस्ट कप्तानी की तुलना में आईपीएल कप्तानी बुमराह के लिए कम बोझिल होगी, क्योंकि वहां फिटनेस का दबाव अलग स्तर का होता है।

हार्दिक के साथ 'पैकेज डील' की बात
मांजरेकर ने मुंबई इंडियंस के उस फैसले पर भी सवाल उठाया, जब टीम ने हार्दिक पांड्या को ट्रेड कर वापस शामिल किया था। उनका कहना था कि गुजरात टाइटंस में हार्दिक की सफलता के पीछे कोच आशीष नेहरा की भी बड़ी भूमिका थी। उन्होंने कहा, 'अगर हार्दिक मुंबई आने वाले थे, तो उनके साथ आशीष नेहरा को भी लाना चाहिए था। यह एक पैकेज डील जैसा होना चाहिए था।' यह बयान इस ओर इशारा करता है कि हार्दिक को सही सपोर्ट सिस्टम नहीं मिला, जिसकी वजह से वह कप्तानी में वैसा असर नहीं छोड़ पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
हार्दिक और बुमराह - फोटो : ANI
हार्दिक पर बढ़ती आलोचना
हार्दिक पांड्या की कप्तानी को इस सीजन फैंस और क्रिकेट विशेषज्ञों ने लगातार निशाने पर रखा। टीम चयन, गेंदबाजी बदलाव और दबाव के समय फैसलों पर कई बार सवाल उठे। हालांकि हार्दिक एक शानदार ऑलराउंडर हैं, लेकिन कप्तान के तौर पर यह सीजन उनके लिए मुश्किल साबित हुआ है।

क्या मुंबई इंडियंस लेगी बड़ा फैसला?
मुंबई इंडियंस हमेशा बड़े फैसले लेने वाली टीम रही है। ऐसे में अगले सीजन से पहले टीम प्रबंधन कप्तानी को लेकर गंभीर मंथन कर सकता है। जसप्रीत बुमराह लंबे समय से टीम के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी रहे हैं और उनके पास अनुभव भी भरपूर है। अगर मुंबई बदलाव करती है, तो यह फ्रेंचाइजी के लिए नए दौर की शुरुआत हो सकती है। आईपीएल 2026 में खराब प्रदर्शन के बाद मुंबई इंडियंस की कप्तानी चर्चा का बड़ा विषय बन गई है। संजय मांजरेकर की सलाह ने बहस को और तेज कर दिया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि टीम हार्दिक पर भरोसा बनाए रखती है या बुमराह को नई जिम्मेदारी देती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें