फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का एक्सीडेंट महज हादसा है या साजिश, पुलिस ने खोला राज

Tue, 27 Mar 2018 06:10 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
1 of 5
शमी - फोटो : SELF
दिल्ली जाते समय देहरादून में आशारोड़ी बैरियर के पास क्रिकेटर मोहम्मद शमी की गाड़ी को सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी थी। जिसके बाद इस चर्चा ने जोर पकड़ लिया था कि कहीं ये कोई साजिश तो नहीं है, जिसपर पुलिस ने सच बता दिया।

2 of 5
shami
दुर्घटना में शमी, उनके दोस्त और चालक घायल हो गए। सभी को तत्काल सीएमआई अस्पताल पहुंचाया गया, जहां शमी के माथे पर दस टांके आए। उपचार के बाद कुछ देर आराम कर शमी दिल्ली के लिए रवाना हो गए। क्लेमेंटटाउन पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

 

3 of 5
mohammed shami - फोटो : twitter
तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी के बीच विवाद को लेकर इस वक्त जिस तरह आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है, उसे देखते हुए हादसे में साजिश की चर्चा होने लगी।

 

4 of 5
मोहम्मद शमी - फोटो : ANI
लेकिन देहरादून की क्लेमेंटटाउन पुलिस और खुद मोहम्मद शमी ने इसे दुर्घटना माना है।

 
विज्ञापन

5 of 5
पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने बताया कि तेज रफ्तार ट्रक पर चालक नियंत्रण खो बैठा, जिससे हादसा हुआ। थानाध्यक्ष, क्लेमेंटटाउन दिलबर सिंह नेगी ने बताया कि तेज रफ्तार के कारण यह हुआ हादसा है। इसके पीछे किसी साजिश के होने से इनकार किया।
Next
AU ऐप में पढ़ें