फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन खिलाड़ियों की गैर मौजूदगी से फीका रहेगा IPL-10 का रोमांच

Wed, 05 Apr 2017 03:42 PM IST
amarujala.com- Presented by: मोहित
विज्ञापन
1 of 11
विराट कोहली-एबी डीविलियर्स
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें सीजन की शुरूआत 5 अप्रैल से होने वाली है। लीग में शामिल होने के लिए सभी खिलाड़ियों ने अपनी कमर कस ली है। लेकिन कुछ खिलाड़ी ऐसे भी हैं जो इस बार आईपीएल में या तो चोट की वजह से नहीं खेल सकेंगे या फिर लीग के शुरूआती कुछ मैचों में नहीं खेलेंगे। आईए जानते हैं उन खिलाड़ियों को जिनके बिना आईपीएल का यह सीजन फीका रह सकता है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
आर अश्विन - फोटो : SELF
रविचंद्रन अश्विन
स्टार बॉलर रविचंद्रन अश्विन इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें सीजन में कमर की चोट (स्पोर्ट हर्निया) के कारण नहीं खेलेंगे। वह राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स टीम से जुड़े हुए हैं। टूर्नामेंट 5 अप्रैल से शुरू होने जा रहा है। इस चोट की वजह से वह 6 से 8 हफ्ते तक मैदान से बाहर रहेंगे।
विज्ञापन

3 of 11
लोकेश राहुल - फोटो : ESPN
केएल राहुल
रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू के सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल कंधे की चोट की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। राहुल कंधे की सर्जरी कराने के लिए लंदन जाएंगे ताकि वो चैंपियंस ट्रॉफी से पहले फिट हो जाएं। 24 वर्षीय राहुल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज की 7 पारियों में 6 अर्धशतक जड़े थे। राहुल ने आईपीएल 2016 में आरसीबी के लिए 12 मैचों में 397 रन बनाए थे।

4 of 11
मुरली विजय
मुरली विजय
टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज मुरली विजय भी आईपीएल के 10वें सीजन से बाहर हो गए हैं। वह किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेलते हैं। विजय कंधे की चोट से जूझ रहे हैं और वह पूरे टूर्नामेंट में नहीं खेल पायेंगे।
 
विज्ञापन

5 of 11
एबी डी विलियर्स
एबी डी विलियर्स
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के सुपर स्टार ऑलराउंडर एबी डी विलियर्स के खेलने पर संदेह है। वह घरेलू टीम के लिए शुक्रवार को मॉमेंटनम वनडे कप फाइनल में मैदान में नहीं उतरे थे। जिसके बाद कहा जा रहा है कि वह इस साल आईपीएल से दूर रह सकते हैं।
विज्ञापन

6 of 11
जेपी डुमिनी 
दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी जेपी डुमिनी ने निजी कारणों से आईपीएल के 10वें सीजन से अपना नाम वापस ले चुके हैं। वह 2014 से दिल्ली डेयरडेविल्स टीम के महत्वपूर्ण ऑलराउंडर थे। डुमिनी के टूर्नामेंट से बाहर होने की वजह से दिल्ली की टीम को तगड़ा झटका लगा है। डुमिनी 2015 आईपीएल संस्करण में टीम के कप्तान भी रहे हैं जबकि 2016 संस्करण में भी वह कुछ मैचों में टीम की कमान अपने हाथ में ले चुके हैं।
विज्ञापन

7 of 11
विराट कोहली
विराट कोहली
रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू के लिए आईपीएल का यह सीजन शुरू होने से पहले ही खराब होते नजर आ रहा है। भारतीय कप्तान विराट कोहली चोट के चलते टूर्नामेंट के शुरुआती कुछ मैचों से बाहर रहेंगे। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी टेस्ट मैच में भी वह नहीं खेल सके थे।

8 of 11
क्विंटन डि कॉक
क्विंटन डि कॉक
विकेटकीपर बल्लेबाज डी कॉक को न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान उंगली में फ्रैक्चर होने की वजह से आईपीएल सीजन में नहीं खेलेंगे। वहीं टीम के कोच राहुल द्रविड़ ने माना कि उनकी गैरमौजूदगी से दिल्ली की टीम पर असर पड़ेगा।

9 of 11
रविंद्र जडेजा
रविंद्र जडेजा
गुजरात लायंस के लिए खेलने वाले ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा लीग के शुरुआती कुछ मैचों में नहीं खेल सकेंगे। पिछले 8 महीनों में लगातार टेस्ट क्रिकेट में गेंदबाजी की थी। वहीं उनके उंगली में भी चोट है जिसके बाद उन्हें दो हफ्ते आराम की सलाह दी गई है। 

10 of 11
उमेश यादव - फोटो : getty
उमेश यादव
तेज गेंदबाज उमेश यादव को चोट के कारण आराम की सलाह दी गई है। वह कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हैं। 
विज्ञापन

11 of 11
मिशेल मार्श
आईपीएल में राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स की तरफ से खेलने वाले 25 वर्षीय मिचेल मार्श चोट के कारण आईपीएल से बाहर रहेंगे। भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के दौरान उन्हें कंधे में चोट लग गई थी जिसके बाद वह स्वदेश लौट गए थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें