आईपीएल के 10वें संस्करण की शुरूआत इसी हफ्ते से होने वाली है। लेकिन लीग शुरू होने से पहले ही कई दिग्गज खिलाड़ी टीम से पहले ही बाहर हो चुके हैं। ऐसे में उनकी जगह कई ऐसे खिलाड़ियों को शामिल किया गया है जिन्हें आईपीएल की नीलामी में या तो खरीदार नहीं मिला या फिर वह अपनी खराब परफार्मेंस के कारण टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। आइए जानते हैं उन खिलाड़ियों के बारे में जो इन चोटिल खिलाड़ियों की जगह लेंगे -
विज्ञापन
IPL 10: सितारों की गैर मौजूदगी में ये खिलाड़ी उठा सकते हैं फायदा
2 of 6
नॉथन लॉयन
- फोटो : Espncricinfo
नॉथन लॉयन
रविचंद्रन अश्विन आईपीएल के 10वें सीजन में कमर की चोट के कारण नहीं खेलेंगे। वह राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स टीम से जुड़े हुए हैं। ऐसे में उनकी जगह टीम में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज नॉथन लॉयन को शामिल किया जा जा सकता है। नॉथन लॉयन को आईपीएल नीलामी में कोई खरीददार नहीं मिला था। पुणे टीम के कप्तान स्टीव स्मिथ का मानना है कि लॉयन ही एकमात्र खिलाड़ी हैं जो अश्विन की कमी को दूर कर सकते हैं।
विज्ञापन
IPL 10: सितारों की गैर मौजूदगी में ये खिलाड़ी उठा सकते हैं फायदा
3 of 6
एन जगदीशन
एन जगदीशन
रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू के सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल कंधे की चोट की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। ऐसे में उनकी जगह तमिलनाडु के क्रिकेटर एन जगदीशन को शामिल करने की खबरें हैं। राहुल की गैर मौजूदगी में आरसीबी को ऐसे खिलाड़ी की जरूरत है जो बल्लेबाजी के साथ- साथ विकेटकीपिंग भी कर ले। ऐसे में जगदीशन के टीम में शामिल होने की प्रबल संभावनाएं हैं।
IPL 10: सितारों की गैर मौजूदगी में ये खिलाड़ी उठा सकते हैं फायदा
4 of 6
इमरान ताहिर
- फोटो : Twitter
इमरान ताहिर
आईपीएल में राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स की तरफ से खेलने वाले 25 वर्षीय मिचेल मार्श चोट के कारण आईपीएल से बाहर रहेंगे। भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के दौरान उन्हें कंधे में चोट लग गई थी जिसके बाद वह स्वदेश लौट गए थे। जिसके बाद फ्रैंचाइजी ने साउथ अफ्रीका के स्पिन गेंदबाज इमरान ताहिर को उनकी जगह शामिल करने की घोषणा कर दी।
विज्ञापन
IPL 10: सितारों की गैर मौजूदगी में ये खिलाड़ी उठा सकते हैं फायदा
5 of 6
ईशांत शर्मा
- फोटो : फाइल फोटो
ईशांत शर्मा
आईपीएल नीलामी में भारतीय गेंदबाज ईशांत शर्मा को कोई खरीदार नहीं मिला। लेकिन जैसे-जैसे खिलाड़ी चोट के कारण बाहर हो रहे हैं ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि वह आईपीएल में खेल सकेंगे। बता दें कि ईशांत ने अपनी बेस कीमत 2 करोड़ रुपए रखी थी जिसके चलते उन्हें कोई खरीद नहीं मिल सका था।
IPL 10: सितारों की गैर मौजूदगी में ये खिलाड़ी उठा सकते हैं फायदा
6 of 6
इरफान पठान
इरफान पठान
नीलामी में ऑलराउंडर इरफान पठान को किसी भी टीम ने नहीं खरीदा था। यह पहली बार होगा कि इरफान आईपीएल का हिस्सा नहीं होंगे। लेकिन आईपीएल में चोटिल खिलाड़ियों के बाहर होने के बाद से उनकी इस हाई प्रोफाइल लीग में वापसी की उम्मीद फिर बंध गई है। पठान ने आईपीएल में अबतक कुल 102 मैच 5 अलग-अलग टीमों के लिए खेले हैं। आईपीएल में उनके नाम 80 विकेट हैं।