T20 World Cup Winner Captain Full List : 2026 टी20 विश्व कप इस टूर्नामेंट का 10वां संस्करण है। इससे पहले नौ संस्करणों में आठ कप्तानों ने अपनी-अपनी टीमों को चैंपियन बनाया। इनमें सबसे कामयाब कप्तान डैरेन सैमी हैं। आइए देखते हैं कि बाकी कप्तानों का क्या हाल रहा है।
विज्ञापन
1 of 11
टी20 विश्व कप 2026
- फोटो : Star Sports India/ ICC
टी20 विश्व कप 2026 को शुरू होने में अब बस आठ दिन बचे हैं। इससे पहले आईसीसी और बांग्लादेश के बीच विवाद ने खूब सुर्खियां बटोरीं। अब जब बांग्लादेश बाहर हो चुका है और उसकी जगह आईसीसी ने स्कॉटलैंड को शामिल किया है, लिटन दास अपनी टीम को पहला टी20 खिताब दिलाने से वंचित रह गए। वहीं, पाकिस्तान भी बांग्लादेश के समर्थन में टूर्नामेंट के बहिष्कार की गीदड़भभकी दे रहा है।
इसी कड़ी में आइए जानते हैं उन आठ कप्तानों के बारे में, जिन्होंने अब तक टी20 विश्व कप में कामयाबी चखी है। 2026 टी20 विश्व कप इस टूर्नामेंट का 10वां संस्करण है। इससे पहले नौ संस्करणों में आठ कप्तानों ने अपनी-अपनी टीमों को चैंपियन बनाया। इनमें सबसे कामयाब कप्तान डैरेन सैमी हैं। उनकी कप्तानी में वेस्टइंडीज की टीम 2012 और 2016, दो संस्करणों में चैंपियन बनी।
विज्ञापन
2 of 11
धोनी और विजेता टीम इंडिया
- फोटो : PTI/ICC
1. एमएस धोनी
टी20 विश्व कप के पहले संस्करण में भारतीय टीम ने एमएस धोनी के नेतृत्व में खिताब जीता था। टीम इंडिया ने फाइनल में पाकिस्तान को हराया था और खिताब पर कब्जा जमाया था। धोनी के नाम टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा मैच जीतने का भी रिकॉर्ड है। उन्होंने टी20 विश्व कप के छह संस्करणों में टीम इंडिया की कप्तानी की। धोनी की कप्तानी में भारत ने टी20 विश्व कप में 33 मैच खेले और 21 में जीत हासिल की। 11 मैच में हार मिली और एक मैच बेनतीजा रहा।
विज्ञापन
3 of 11
यूनिस खान
- फोटो : younusk75 instagram
2. यूनिस खान
2009 में पाकिस्तान ने यूनिस खान की कप्तानी में खिताब जीता। फाइनल में पाकिस्तान ने श्रीलंका को आठ विकेट से हराया था। हालांकि, इसके बाद पाकिस्तान कभी टी20 विश्व कप नहीं जीत सका। यूनिस की कप्तानी में पाकिस्तान ने टी20 विश्व कप में सात मैच खेले और पांच में जीत हासिल की। दो में टीम को हार मिली। 2009 टी20 विश्व कप के बाद ही यूनिस को कप्तानी से हटा दिया गया था। 2010 में शाहिद अफरीदी कप्तान थे।
4 of 11
जेसन रॉय और पॉल कॉलिंगवुड
- फोटो : ANI
3. पॉल कॉलिंगवुड
2010 में इंग्लैंड ने पॉल कॉलिंगवुड की कप्तानी में खिताब पर कब्जा जमाया था। फाइनल में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को सात विकेट से हराया था। हालांकि, कॉलिंगवुड का बतौर कप्तान टी20 विश्व कप में मैच जीतने का रिकॉर्ड अच्छा नहीं है। उनकी कप्तानी में इंग्लैंड ने टी20 विश्व कप में कुल 17 मैच खेले और आठ में जीत हासिल की। आठ मैचों में टीम को हार मिली। एक मैच बेनतीजा रहा।
विज्ञापन
5 of 11
डैरेन सैमी
- फोटो : ANI
4. डैरेन सैमी
टी20 विश्व कप इतिहास के सबसे सफल कप्तान (खिताब के मायनों में) सैमी ने 2012 में वेस्टइंडीज को पहली पर इस प्रारूप का चैंपियन बनाया था। क्रिस गेल, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन से सजी टीम ने फाइनल में श्रीलंका को 36 रन से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया था। इसके बाद उनकी कप्तानी में 2016 में भी वेस्टइंडीज की टीम इंग्लैंड को हराकर चैंपियन बनी थी। वह दो टी20 विश्व कप जीतने वाले अकेले कप्तान हैं। सैमी की कप्तानी में वेस्टइंडीज ने टी20 विश्व कप में कुल 18 मैच खेले हैं और 11 में जीत हासिल की है। पांच में टीम को हार का सामना करना पड़ा। एक मैच टाई रहा और एक मैच बेनतीजा रहा है।
विज्ञापन
6 of 11
लसिथ मलिंगा और श्रीलंका टीम
- फोटो : ICC
5. लसिथ मलिंगा
2014 में लसिथ मलिंगा और श्रीलंका का साथ किस्मत ने खूब दिया था। टीम फाइनल में भारत को हराकर चैंपियन बनी थी। दरअसल, नियमित कप्तान दिनेश चांदीमल को स्लो ओवर रेट की वजह से एक मैच का प्रतिबंध झेलना पड़ा था। ऐसे में फाइनल में मलिंगा कप्तान रहे और टीम चैंपियन बनी। मलिंगा उसके बाद किसी टी20 विश्व कप में श्रीलंका के कप्तान नहीं बने। मलिंगा का रिकॉर्ड टी20 विश्व कप में तीन मैचों का है। उनकी कप्तानी में श्रीलंका ने इस टूर्नामेंट में तीन में से तीन मैच जीते हैं।
विज्ञापन
7 of 11
टी20 विश्व कप ट्रॉफी के साथ फिंच और ऑस्ट्रेलिया टीम
- फोटो : ANI
6. एरॉन फिंच
2016 के पांच साल बाद टी20 विश्व कप खेला गया था। 2021 में एरॉन फिंच की कप्तानी में दुबई में ऑस्ट्रेलियाई टीम न्यूजीलैंड को आठ विकेट से हराकर चैंपियन बनी थी। यह ऑस्ट्रेलिया का एकमात्र टी20 विश्व कप का खिताब है। फिंच इसके बाद 2022 में भी ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान रहे, लेकिन उनकी टीम कामयाबी नहीं दोहरा सकी। फिंच की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने टी20 विश्व कप में कुल 10 मैच खेले और आठ में जीत हासिल की। दो में टीम को हार का सामना करना पड़ा।
8 of 11
बटलर को टी20 विश्व कप ट्रॉफी सौंपते पूर्व आईसीसी अध्यक्ष बार्कले
- फोटो : ANI
7. जोस बटलर
साल 2022 में जोस बटलर इंग्लैंड के लिए किस्मत लेकर आए। टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए फाइनल में पाकिस्तान को पांच विकेट से हराकर खिताब जीता। फाइनल में बेन स्टोक्स ने बेहतरीन पारी खेली थी। हालांकि, बटलर ने इसके बाद 2024 टी20 विश्व कप में भी कप्तानी की, लेकिन टीम सेमीफाइनल में भारत से हारकर बाहर हो गई। जोस बटलर की कप्तानी में इंग्लैंड ने टी20 विश्व कप में कुल 14 मैच खेले हैं और उसमें से नौ में जीत हासिल की। चार में टीम को हार का सामना करना पड़ा। एक मैच बेनतीजा रहा है।
9 of 11
टी20 विश्व कप ट्रॉफी के साथ कोहली और रोहित
- फोटो : ANI
8. रोहित शर्मा
रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने 2024 टी20 विश्व कप का खिताब जीतकर आखिरकार 11 साल के आईसीसी खिताब के सूखे को खत्म किया था। भारत ने फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को सात रन से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया था। इस जीत के बाद ही रोहित, विराट कोहली और रवींद्र जडेजा ने टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास ले लिया था। रोहित की कप्तानी में भारत ने टी20 विश्व कप में कुल 14 मैच खेले और 12 में जीत हासिल की। सिर्फ दो मैच टीम इंडिया उनकी कप्तानी में हारी है। ये दोनों मैच 2022 टी20 विश्व कप में थे, क्योंकि 2024 में भारतीय टीम पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही थी।
10 of 11
विराट कोहली, रोहित शर्मा और धोनी
- फोटो : ANI
टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले कप्तान
अब बात करते हैं, टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले कप्तानों के बारे में। इस लिस्ट में शीर्ष 10 में भारत के दो कप्तान हैं। वहीं, विराट कोहली का नाम काफी नीचे है, क्योंकि उन्होंने सिर्फ 2021 में एक संस्करण में टीम इंडिया की कप्तानी की।
मुख्य बातें
सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले कप्तान:एमएस धोनी (20 जीत)