आईपीएल 2026 के प्लेऑफ के लिए जंग अब बेहद रोमांचक मोड़ पर है। इस बार टॉप-4 की लड़ाई बेहद कड़ी है, क्योंकि अभी तक कोई भी टीम पूरी तरह से टूर्नामेंट से बाहर नहीं हुई है। ऐसे में आने वाले मुकाबले हर टीम के लिए 'करो या मरो' जैसे साबित होने वाले हैं। कुछ को हार का तुरंत नुकसान हो सकता है तो कुछ के लिए हार आगे चलकर मुश्किलें खड़ी कर सकता है...
सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) आईपीएल 2026 की अंकतालिका में पहले स्थान पर पहुंच गई है। बुधवार को राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में एसआरएच ने पंजाब किंग्स को हराकर और उसे दूसरे स्थान पर ढकेलते हुए पहला स्थान हासिल किया।
एसआरएच ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट पर 235 रन बनाए थे। पंजाब किंग्स 20 ओवर में सात विकेट पर 202 रन बना सकी और 33 रन से मैच हार गई। आइए देखते हैं कि एसआरएच - पंजाब किंग्स मैच के बाद अंकतालिका में कौन सी टीम किस स्थान पर है और किस टीम को कितनी जीत जरूरी है। साथ ही सभी के बाकी बचे मैच जानते हैं और ऑरेंज और पर्पल कैप किसके पास है, ये भी जानते हैं...
विज्ञापन
2 of 13
आईपीएल 2026
- फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल 2026 की मौजूदा अंक तालिका
सनराइजर्स हैदराबाद 11 मैचों में सात जीत के साथ 14 अंक लेकर पहले स्थान पर है। पंजाब किंग्स 10 मैचों से 13 अंक लेकर दूसरे, आरसीबी नौ मैचों से 12 अंक लेकर तीसरे, राजस्थान रॉयल्स 10 मैचों से 12 अंक लेकर चौथे और गुजरात टाइटंस 10 मैचों से 12 अंक लेकर पांचवें स्थान पर है।
चेन्नई सुपर किंग्स 10 मैचों से 10 अंक लेकर छठे, दिल्ली कैपिटल्स 10 मैचों से आठ अंक लेकर सातवें, कोलकाता नाइट राइडर्स नौ मैचों से सात अंक लेकर आठवें, मुंबई इंडियंस 10 मैचों से छह अंक लेकर नौवें और लखनऊ सुपर जाएंट्स नौ मैचों से चार अंक लेकर 10वें स्थान पर है। समान अंक के बावजूद टीमों की रैंकिंग में अंतर रन रेट की वजह से है।
टीम
मैच
जीत
हार
बेनतीजा
अंक
नेट रन रेट
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)
11
7
4
0
14
+0.737
पंजाब किंग्स (PBKS)
10
6
3
1
13
+0.571
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)
9
6
3
0
12
+1.420
राजस्थान रॉयल्स (RR)
10
6
4
0
12
+0.510
गुजरात टाइटंस (GT)
10
6
4
0
12
-0.147
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)
10
5
5
0
10
+0.151
दिल्ली कैपिटल्स (DC)
10
4
6
0
8
-0.949
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)
9
3
5
1
7
-0.539
मुंबई इंडियंस (MI)
10
3
7
0
6
-0.649
लखनऊ सुपर जाएंट्स (LSG)
9
2
7
0
4
-1.076
विज्ञापन
3 of 13
सनराइजर्स हैदराबाद
- फोटो : ANI
प्लेऑफ समीकरण: किस टीम को कितनी जीत की जरूरत?
सनराइजर्स हैदराबाद
सनराइजर्स हैदराबाद को प्लेऑफ में जगह लगभग पक्की करने के लिए अब अपने बाकी तीन मैचों में सिर्फ एक जीत की जरूरत है। टीम 16 अंकों के सुरक्षित आंकड़े तक पहुंच सकती है। सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी बेहद मजबूत रही है और इसी वजह से उनका नेट रन रेट (+0.737) भी शानदार है, जो टाई की स्थिति में बड़ा फायदा देगा। टीम सिर्फ प्लेऑफ ही नहीं, बल्कि टॉप-2 में फिनिश करने की भी मजबूत दावेदार मानी जा रही है।
बाकी बचे मुकाबले
SRH vs
GT (12 मई), CSK (18 मई), RCB (22 मई)
4 of 13
पंजाब किंग्स
- फोटो : करुण शर्मा।
पंजाब किंग्स
पंजाब किंग्स को अपने बाकी चार मुकाबलों में कम से कम दो जीत चाहिए, जिससे टीम 17 अंकों तक पहुंच जाएगी और प्लेऑफ लगभग तय हो जाएगा। हालांकि एक जीत के बाद भी उनके अच्छे नेट रन रेट (+0.571) से उन्हें फायदा मिल सकता है। लेकिन लगातार तीन हार ने टीम को थोड़ी परेशानी में डाल दिया है। पंजाब किंग्स को जल्द फॉर्म में वापसी करनी होगी।
बाकी बचे मुकाबले
PBKS vs
DC (11 मई), MI (14 मई), RCB (17 मई), LSG (23 मई)
विज्ञापन
5 of 13
आरसीबी
- फोटो : IANS
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
आरसीबी को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए बाकी मैचों में दो से तीन जीत की जरूरत है। टीम 16 से 18 अंकों तक पहुंच सकती है। उनका नेट रन रेट (+1.420) पूरे टूर्नामेंट में सबसे मजबूत में से एक है, इसलिए 14 अंक पर भी टीम क्वालिफाई कर सकती है अगर बाकी नतीजे उनके पक्ष में गए। आरसीबी शीर्ष दो में जगह बनाने की भी प्रबल दावेदार है।
राजस्थान रॉयल्स
राजस्थान रॉयल्स को भी प्लेऑफ में सुरक्षित पहुंचने के लिए दो जीत चाहिए, जिससे टीम 16 अंक तक पहुंच जाएगी। हालांकि टीम का प्रदर्शन इस सीजन उतार-चढ़ाव भरा रहा है। राजस्थान रॉयल्स को अपने नेट रन रेट (+0.510) को भी मजबूत बनाए रखना होगा ताकि पीछे चल रही टीमों से आगे रह सके।
बाकी बचे मुकाबले
RR vs
GT (9 मई), DC (17 मई), LSG (19 मई), MI (24 मई)
विज्ञापन
7 of 13
गुजरात टाइटंस
- फोटो : IPL/BCCI
गुजरात टाइटंस
गुजरात टाइटंस अंक तालिका में शीर्ष चार टीमों के बराबर अंक पर हैं, लेकिन उनका नेट रन रेट (-0.147) चिंता का विषय बना हुआ है। गुजरात टाइटंस को अपने आखिरी चार मैचों में कम से कम दो बड़ी जीत दर्ज करनी होंगी ताकि उनका नेट रन रेट सुधरे और वह राजस्थान रॉयल्स या ऊपर की चार अन्य टीमों में से किसी को पीछे छोड़ सकें।
बाकी बचे मुकाबले
GT vs
RR (9 मई), SRH (12 मई), KKR (16 मई), CSK (21 मई)
8 of 13
सीएसके
- फोटो : IANS/ANI
चेन्नई सुपर किंग्स
चेन्नई सुपर किंग्स को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अपने बाकी चार मैचों में कम से कम तीन जीत दर्ज करनी होंगी। टीम 16 अंकों तक पहुंच सकती है। सीएसके का नेट रन रेट (+0.151) फिलहाल पॉजिटिव है, जो कई टीमों के 14 या 16 अंक पर फंसने की स्थिति में अहम भूमिका निभा सकता है।
बाकी बचे मुकाबले
CSK vs
LSG (10 मई), LSG (15 मई), SRH (18 मई), GT (21 मई)
9 of 13
दिल्ली कैपिटल्स
- फोटो : ANI
दिल्ली कैपिटल्स
दिल्ली कैपिटल्स के लिए अब गलती की कोई गुंजाइश नहीं बची है। टीम को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अपने सभी बाकी मैच जीतने होंगे। एक भी हार उनकी उम्मीदों को लगभग खत्म कर देगी। इसके अलावा टीम का खराब नेट रन रेट (-0.949) भी बड़ी परेशानी है, इसलिए दिल्ली को सिर्फ जीत ही नहीं बल्कि बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी।
बाकी बचे मुकाबले
DC vs
KKR (8 मई), PBKS (11 मई), RR (17 मई), KKR (24 मई)
10 of 13
केकेआर
- फोटो : IPL
कोलकाता नाइट राइडर्स
कोलकाता नाइट राइडर्स को प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए अपने बाकी सभी पांच मैच जीतने होंगे, जिससे टीम 17 अंकों तक पहुंच सकेगी। हालांकि उनका खराब नेट रन रेट (-0.539) चिंता का विषय है। ऐसे में चार जीत के बाद 15 अंक भी शायद काफी नहीं होंगे।
बाकी बचे मुकाबले
KKR vs
DC (8 मई), RCB (13 मई), GT (16 मई), MI (20 मई), DC (24 मई)
11 of 13
मुंबई इंडियंस
- फोटो : IANS
मुंबई इंडियंस
मुंबई इंडियंस अधिकतम 14 अंक तक ही पहुंच सकती है। इसलिए टीम को अपने सभी बाकी मैच जीतने होंगे और साथ ही यह उम्मीद करनी होगी कि 12 अंकों पर मौजूद बाकी टीमें अपने अधिकतर मुकाबले हार जाएं। मुंबई का खराब नेट रन रेट (-0.649) उनकी प्लेऑफ उम्मीदों के सामने बड़ी बाधा बना हुआ है।
लखनऊ सुपर जाएंट्स
लखनऊ सुपर जाएंट्स की प्लेऑफ उम्मीदें लगभग खत्म हो चुकी हैं। टीम अगर अपने बाकी सभी पांच मैच जीत भी लेती है तो भी अधिकतम 14 अंक तक ही पहुंच पाएगी। इसके अलावा उनका बेहद खराब नेट रन रेट (-1.076) 10 टीमों वाले इस टूर्नामेंट में क्वालिफिकेशन को लगभग नामुमकिन बना देता है।
ऑरेंज-पर्पल कैप की रेस में कौन आगे?
एसआरएच-पंजाब किंग्स मैच के बाद ऑरेंज कैप एक बार फिर से एसआरएच के बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन के पास आ गई है। क्लासेन ने 43 गेंदों पर 69 रनों की पारी खेली थी। क्लासेन के सीजन के 11 मैचों की 11 पारियों में 494 रन हो गए हैं। एसआरएच के ही अभिषेक शर्मा दूसरे नंबर पर हैं। अभिषेक के 11 मैचों की 11 पारियों में 475 रन हैं। पर्पल कैप आरसीबी के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के पास है। भुवनेश्वर ने नौ मैचों में 17 विकेट लिए हैं। दो नंबर पर चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज हैं। कंबोज ने 10 मैचों में 17 विकेट लिए हैं।