फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2026: पारी की पहली गेंद पर विकेट! आईपीएल में किस गेंदबाज ने सबसे ज्यादा बार किया ऐसा? यहां देखें पूरी सूची

Thu, 02 Apr 2026 10:30 AM IST
Swapnil Shashank स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

मोहम्मद शमी ने आईपीएल इतिहास में पांचवीं बार पारी की पहली गेंद पर विकेट लेकर नया रिकॉर्ड बनाया है। इस उपलब्धि के साथ वह इस खास लिस्ट में शीर्ष पर पहुंच गए हैं। दिल्ली के खिलाफ मैच में उन्होंने केएल राहुल को पहली गेंद पर आउट कर अपनी घातक गेंदबाजी का एक और उदाहरण पेश किया। यह रिकॉर्ड उनकी नई गेंद से खतरनाक गेंदबाजी को दर्शाता है और उन्हें आईपीएल के सर्वश्रेष्ठ पावरप्ले गेंदबाजों में शामिल करता है।
विज्ञापन
1 of 4
उमेश यादव, प्रवीण कुमार और शमी - फोटो : IPL/BCCI/IANS
आईपीएल 2026 में मोहम्मद शमी ने एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है, जो उन्हें लीग के सबसे खतरनाक नई गेंद के गेंदबाजों में शामिल करता है। शमी अब आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा बार पारी की पहली ही गेंद पर विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने यह कारनामा पांचवीं बार किया और इस मामले में बाकी सभी गेंदबाजों को पीछे छोड़ दिया।
विज्ञापन

2 of 4
प्रवीण कुमार - फोटो : BCCI
दिग्गजों के बीच शमी नंबर-1
 
  • इस खास लिस्ट में शमी के बाद कई दिग्गज गेंदबाज संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं। शमी ने पारी के पहली गेंद पर पांच बार विकेट लिए हैं। यानी उनके नाम पारी की पहली गेंद पर कुल पांच विकेट हैं।
  • इसके बाद दूसरे स्थान पर तीन-तीन बार यानी तीन-तीन विकेट के साथ संयुक्त रूप से आठ गेंदबाज हैं। इनमें प्रवीण कुमार, उमेश यादव, ट्रंट बोल्ट, लसिथ मलिंगा, भुवनेश्वर कुमार, अशोक डिंडा और पैट कमिंस शामिल हैं।
  • वहीं, सात गेंदबाजों ने दो-दो बार ऐसा किया है। इनमें जोफ्रा आर्चर, दीपक चाहर, हरभजन सिंह, जहीर खान, एल्बी मोर्कल, डर्क नैनेस, इरफान पठान शामिल हैं।
  • यह आंकड़े दिखाते हैं कि नई गेंद से शुरुआती झटका देने में शमी का कोई मुकाबला नहीं है।
विज्ञापन

3 of 4
उमेश यादव - फोटो : BCCI
केएल राहुल बने शिकार
लखनऊ और दिल्ली के मुकाबले में शमी ने केएल राहुल को पारी की पहली ही गेंद पर आउट कर इतिहास रच दिया। राहुल बिना खाता खोले पवेलियन लौटे, जिससे दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत खराब रही। पहली गेंद पर विकेट लेने का असर पूरे मैच पर पड़ता है, क्योंकि इससे बल्लेबाजी टीम पर तुरंत दबाव बन जाता है।

दिल्ली ने छह विकेट से जीता मैच
इसी दबाव में दिल्ली ने 142 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 26 रन पर चार विकेट तुरंत गंवा दिए थे। हालांकि, समीर रिजवी और ट्रिस्टन स्टब्स ने संभल कर बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली को छह विकेट से जीत दर्ज कराई। दिल्ली ने छह विकेट से जीत हासिल की। समीर ने अर्धशतक लगाया।
विज्ञापन

4 of 4
शमी - फोटो : IANS/BCCI
लखनऊ की कमजोर बल्लेबाजी
पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम 141 रन पर सिमट गई। कप्तान ऋषभ पंत सिर्फ सात रन बना सके। मिचेल मार्श ने 35 रन की पारी खेली, जबकि अब्दुल समद ने 36 रन बनाकर टीम को संभालने की कोशिश की। गेंदबाजी में लुंगी एनगिडी और टी नटराजन ने तीन-तीन विकेट झटके, जबकि कुलदीप यादव ने दो विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें