आईपीएल के इतिहास में कई ऐसे रिकॉर्ड बने हैं जिन्हें आज तक कोई नहीं तोड़ पाया है। विराट कोहली के 973 रन, कोहली-डिविलियर्स की बड़ी साझेदारी, क्रिस गेल की 175 रन की पारी, एमएस धोनी की कप्तानी और केकेआर की लगातार जीत जैसे रिकॉर्ड अब भी अटूट नजर आते हैं।
टी20 विश्वकप 2026 खत्म होने के बाद अब 28 मार्च से आईपीएल का धूम-धड़ाका मचने वाला है। बीसीसीआई ने शुरुआती 16 दिनों का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इस दौरान 20 मैच खेले जाएंगे और ये मुकाबले 10 स्थानों पर होंगे। बीसीसीआई आगे का कार्यक्रम एक और एलान में जारी करेगा। पहले फेज के मुकाबले 28 मार्च से 12 अप्रैल तक खेले जाएंगे। सभी टीमें 19वें संस्करण की तैयारियों में जुट गई हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु डिफेंडिंग चैंपियन है और यह टीम 19वें संस्करण का ओपनिंग मैच बंगलूरू में ही सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलेगी। आईपीएल के कुछ ऐसे रिकॉर्ड्स हैं, जिन्हें फैंस टूटते हुए देखना चाहते हैं, हालांकि पिछले 18 संस्करण तक ऐसा नहीं हो सका है। इनमें से कुछ रिकॉर्ड तो अब अटूट दिखते हैं। इस लिस्ट में विराट कोहली, एबी डिविलियर्स, क्रिस गेल और धोनी जैसे नाम हैं। आइए जानते हैं...
विज्ञापन
2 of 9
विराट कोहली और एबी डिविलियर्स
- फोटो : IPL/BCCI
1. एक सीजन में सबसे ज्यादा कैच
आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा कैच का रिकॉर्ड एबी डिविलियर्स के नाम है। उन्होंने साल 2016 में आरसीबी के लिए खेलते हुए 19 कैच पकड़े थे। इसके बाद पिछले नौ सीजन से यह रिकॉर्ड नहीं टूटा है। ऋतुराज गायकवाड़ और रियान पराग करीब तो पहुंचे, लेकिन रिकॉर्ड तोड़ नहीं सके। ऋतुराज ने आईपीएल 2023 और रियान ने आईपीएल 2022 में 17-17 कैच पकड़े थे।
खिलाड़ी
टीम
सीजन
कैच
एबी डिविलियर्स
RCB
2016
19
ऋतुराज गायकवाड़
CSK
2023
17
रियान पराग
RR
2022
17
कीरोन पोलार्ड
MI
2017
15
डेविड मिलर
KXIP
2014
14
विज्ञापन
3 of 9
अल्जारी जोसेफ
- फोटो : IPL
2. डेब्यू मैच में सबसे ज्यादा विकेट और सर्वश्रेष्ठ बॉलिंग फिगर
वेस्टइंडीज के अल्जारी जोसेफ ने आईपीएल 2019 में डेब्यू किया था और उनके लिए यह मैच यादगार रहा था। मुंबई इंडियंस से खेलते हुए सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अल्जारी ने शानदार डेब्यू किया था। अल्जारी ने 12 रन देकर छह विकेट झटके थे, जो कि डेब्यू पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। यह आईपीएल का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़े भी हैं। पिछले छह सीजन से अल्जारी से बेहतर कोई नहीं कर पाया है।
खिलाड़ी
टीम
खिलाफ
बॉलिंग फिगर
साल
अल्जारी जोसेफ
MI
SRH
12/6
2019
सोहेल तनवीर
RR
CSK
14/6
2008
एडम ज़म्पा
RPS
SRH
19/6
2016
अनिल कुंबले
RCB
RR
5/5
2009
आकाश मधवाल
MI
LSG
5/5
2023
4 of 9
अमित मिश्रा
- फोटो : ANI
3. आईपीएल में सबसे ज्यादा हैट्रिक
दिग्गज स्पिनर अमित मिश्रा के नाम आईपीएल में सबसे ज्यादा तीन बार हैट्रिक लेने का रिकॉर्ड है। उन्होंने ऐसा 2008 में दिल्ली से खेलते हुए डेक्कन के खिलाफ, 2011 में पंजाब से खेलते हुए डेक्कन के खिलाफ और 2013 में सनराइजर्स से खेलते हुए पुणे के खिलाफ हैट्रिक ली थी। 2013 तक उनकी तीन हैट्रिक के बाद कोई भी गेंदबाज उनकी बराबरी नहीं कर सका है। युजवेंद्र चहल इस लिस्ट में उनके तुरंत बाद हैं और दो हैट्रिक ले चुके हैं। इसके अलावा युवराज सिंह ने भी दो हैट्रिक लीं। मौजूदा समय में चहल आईपीएल खेल रहे हैं और एक और हैट्रिक लेते वह अमित की बराबरी कर लेंगे। हालांकि, ऐसा हो पाता है या नहीं, यह वक्त ही बताएगा। चहल ने पिछले सीजन यानी 2025 में पंजाब से खेलते हुए चेन्नई के खिलाफ हैट्रिक ली थी।
आईपीएल में सबसे ज्यादा हैट्रिक लेने वाले गेंदबाज
खिलाड़ी
हैट्रिक (संख्या)
टीम
साल
अमित मिश्रा
3
दिल्ली डेयरडेविल्स
डेक्कन चार्जर्स
सनराइजर्स हैदराबाद
2008
2011
2013
युवराज सिंह
2
किंग्स इलेवन पंजाब
2009
2009
युजवेंद्र चहल
2
राजस्थान रॉयल्स
पंजाब किंग्स
2022
2025
विज्ञापन
5 of 9
एबी डिविलियर्स-विराट कोहली
- फोटो : twitter
4. आईपीएल की सबसे बड़ी साझेदारी
विराट कोहली और एबी डिविलियर्स ने आरसीबी के लिए खेलते हुए आईपीएल में एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया था। साल 2016 में दोनों बल्लेबाजों ने गुजरात लायंस के खिलाफ 229 रन की शानदार साझेदारी की थी। यह आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी साझेदारियों में से एक है। दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने यह रिकॉर्ड बनाते समय अपना ही पुराना रिकॉर्ड तोड़ा था। इससे लगभग एक साल पहले, मई 2015 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े में दोनों ने नाबाद 215 रन की साझेदारी की थी। पिछले कुछ वर्षों में आईपीएल में बल्लेबाजी का स्तर काफी ऊंचा हुआ है और बड़े स्कोर आम हो गए हैं। इसके बावजूद कोहली और डिविलियर्स की 229 रन की साझेदारी को तोड़ना अब भी बेहद मुश्किल माना जाता है। यह रिकॉर्ड आज भी आईपीएल के सबसे यादगार और ऐतिहासिक साझेदारी रिकॉर्ड्स में गिना जाता है।
पार्टनर्स
रन
टीम
खिलाफ
साल
विराट कोहली, एबी डी विलियर्स
229
RCB
GL
2016
विराट कोहली, एबी डी विलियर्स
215*
RCB
MI
2015
केएल राहुल, क्विंटन डिकॉक
210*
LSG
KKR
2022
शुभमन गिल, साई सुदर्शन
210
GT
CSK
2024
शॉन मार्श, एडम गिलक्रिस्ट
206
KXIP
RCB
2011
विज्ञापन
6 of 9
मनोज तिवारी बनाम गौतम गंभीर
- फोटो : Twitter
5. आईपीएल में किसी टीम का लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने का सिलसिला
कोलकाता नाइट राइडर्स के नाम आईपीएल के इतिहास में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने (10 मैच) का रिकॉर्ड दर्ज है। साल 2014 में गौतम गंभीर की कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार नौ मैच जीते और उसी सीजन में खिताब भी अपने नाम किया। इसके बाद टीम ने 2015 सीजन की शुरुआत में भी अपनी जीत की लय बरकरार रखी और एक और मुकाबला जीतकर इस सिलसिले को लगातार 10 जीत तक पहुंचा दिया। आईपीएल के इतिहास में यह किसी भी टीम द्वारा हासिल की गई सबसे लंबी जीत की सीरीज मानी जाती है, जो दो अलग-अलग सीजन (2014 और 2015) में फैली हुई थी।
विज्ञापन
7 of 9
आरसीबी टीम के खिलाड़ी विराट कोहली (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
6. आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन, नौ सीजन से नहीं टूटा रिकॉर्ड
विराट कोहली ने आईपीएल 2016 में इतिहास रच दिया था। उस साल उन्होंने 973 रन बनाए, जो आज भी आईपीएल के एक सीजन में किसी भी बल्लेबाज द्वारा बनाए गए सबसे ज्यादा रन हैं। इस शानदार प्रदर्शन के दौरान कोहली ने चार शतक भी लगाए। उनके इस रिकॉर्ड को अब तक कोई बल्लेबाज नहीं तोड़ पाया है और यह लंबे समय से कायम है।
हालांकि बाद के वर्षों में कुछ खिलाड़ियों ने इस रिकॉर्ड के करीब पहुंचने की कोशिश जरूर की। जोस बटलर ने 2022 में चार शतकों के साथ 863 रन बनाए, जबकि शुभमन गिल ने 2023 में 890 रन बनाए। इसके बावजूद कोहली का 973 रन का रिकॉर्ड अब भी कायम है और आईपीएल इतिहास के सबसे बड़े बल्लेबाजी रिकॉर्ड्स में गिना जाता है।
नाम
रन
टीम
साल
विराट कोहली
973
आरसीबी
2016
शुभमन गिल
890
गुजरात टाइटंस
2023
जोस बटलर
863
राजस्थान रॉयल्स
2022
डेविड वॉर्नर
848
सनराइजर्स हैदराबाद
2016
साई सुदर्शन
759
गुजरात टाइटंस
2024
8 of 9
क्रिस गेल
- फोटो : PTI
7. आईपीएल की एक पारी में सबसे ज्यादा रन और सबसे तेज शतक
आईपीएल इतिहास की सबसे विस्फोटक पारी का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है। 2013 में आरसीबी के लिए खेलते हुए गेल ने पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 66 गेंदों में नाबाद 175 रन ठोक दिए थे। यह आज भी टी20 क्रिकेट की सबसे बड़ी पारियों में से एक मानी जाती है। अपनी इस ऐतिहासिक पारी के दौरान गेल ने 17 छक्के लगाए और सिर्फ 30 गेंदों में शतक पूरा कर लिया था। टी20 क्रिकेट में इतनी तेजी से शतक लगाने का रिकॉर्ड आज तक नहीं टूट पाया है। इस मामले में दूसरे स्थान पर 14 साल के वैभव सूर्यवंशी हैं, जिन्होंने 35 गेंदों में शतक लगाया था। क्रिस गेल की यह पारी आज भी टी20 क्रिकेट में उनकी ताकत, आक्रामकता और दबदबे की सबसे बड़ी मिसाल मानी जाती है।
8. बतौर कप्तान सबसे ज्यादा मैच और सबसे ज्यादा जीत
आईपीएल में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा मैच खेलने और जीतने का रिकॉर्ड एमएस धोनी के नाम है। उन्होंने अब तक इस लीग में 235 मैचों में कप्तानी की है। इनमें से 136 जीते हैं और 97 हारे हैं। दो का कोई नतीजा नहीं निकला। उनके बाद इस लिस्ट में रोहित शर्मा हैं, जिन्होंने 158 मैचों में कप्तानी की और 87 जीते। 67 में उन्हें हार मिली। चार मैच टाई रहे। विराट कोहली ने 143 मैचों में कप्तानी की और 66 जीते। 70 में उन्हें हार मिली। तीन मैच टाई रहे, जबकि चार का कोई नतीजा नहीं निकला। धोनी ने पिछले सीजन में कुछ मैचों में कप्तानी की थी। वहीं, रोहित और गंभीर अब हट चुके हैं। इस लिस्ट में धोनी के सबसे नजदीक श्रेयस अय्यर हैं, जो 87 मैचों में कप्तानी कर चुके हैं।