आईपीएल 2026 में 10 विदेशी खिलाड़ी डेब्यू के लिए तैयार हैं, जिनमें छह को पहली बार कॉन्ट्रैक्ट मिला है। ये खिलाड़ी अपनी-अपनी टीमों के लिए अहम भूमिका निभा सकते हैं और इस सीजन को और ज्यादा रोमांचक बना सकते हैं।
आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है और इस बार कई नए विदेशी खिलाड़ी पहली बार मैदान पर उतरते नजर आएंगे। इन खिलाड़ियों में कुछ ऐसे भी हैं जो लंबे समय से अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे, जबकि कुछ को पहली बार आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट मिला है। इन 10 खिलाड़ियों पर खास नजर रहेगी, क्योंकि ये अपनी-अपनी टीमों के लिए एक्स-फैक्टर साबित हो सकते हैं। इन 10 में से छह को तो पहली बार आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट मिला है। आइए जानते हैं...
विज्ञापन
2 of 13
फिन एलेन
- फोटो : IANS
1. फिन एलेन (न्यूजीलैंड, KKR)
फिन एलेन एक विस्फोटक विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं, जो पावरप्ले में मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें दो करोड़ रुपये में खरीदा है। दिलचस्प बात यह है कि वह 2021 से आईपीएल स्क्वॉड का हिस्सा रहे, लेकिन अभी तक डेब्यू का मौका नहीं मिला। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन के बाद अब उनसे उम्मीदें और बढ़ गई हैं। खास बात तो यह है कि टी20 विश्वकप 2026 में उनके साथ ओपनिंग में धमाल मचाने वाले टिम साइफर्ट भी केकेआर में ही हैं।
विज्ञापन
3 of 13
पथुम निसांका
- फोटो : IANS
2. पथुम निसांका (श्रीलंका, DC)
पथुम निसांका को आखिरकार आईपीएल में मौका मिला और उन्हें पहली बार कॉन्ट्रैक्ट मिला है। दिल्ली ने उन्हें चार करोड़ में खरीदा। वह एक भरोसेमंद टॉप ऑर्डर बल्लेबाज हैं, जो लंबी पारी खेलने में माहिर हैं। दिल्ली के लिए ओपनिंग समस्या का समाधान बन सकते हैं। टी20 विश्वकप में उन्होंने एक बेहतरीन शतक भी जड़ा था और वह शानदार फॉर्म में भी चल रहे हैं।
4 of 13
जैकब डफी
- फोटो : ANI
3. जैकब डफी (न्यूजीलैंड, RCB)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपने पेस अटैक को मजबूत करने के लिए जैकब डफी को शामिल किया है। उनकी स्विंग गेंदबाजी और अनुभव टीम के लिए अहम हो सकता है, खासकर तब जब आरसीबी का एक प्रमुख गेंदबाज चोट से जूझ रहा हो। जोश हेजलवुड के खेलने पर सस्पेंस है और ऐसे में जैकब डफी अहम भूमिका निभा सकते हैं। डफी को भी पहली बार आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट मिला है।
विज्ञापन
5 of 13
ब्लेसिंग मुजरबानी
- फोटो : IANS
4. ब्लेसिंग मुजरबानी (जिम्बाब्वे, KKR)
लंबे कद के तेज गेंदबाज मुजरबानी अपनी बाउंस और गति के लिए जाने जाते हैं। केकेआर ने उन्हें मुस्तफिजुर रहमान के रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल किया और अब वह टीम के विदेशी पेस अटैक का नेतृत्व कर सकते हैं। मुजरबानी इससे पहले भी आईपीएल का हिस्सा रह चुके हैं। 2025 में आरसीबी ने उन्हें रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल किया था। वहीं, उससे पहले वह लखनऊ के नेट गेंदबाज रह चुके हैं।
विज्ञापन
6 of 13
बेन डकेट
- फोटो : England Cricket
5. बेन डकेट (इंग्लैंड, DC)
बेन डकेट इंग्लैंड के बैजबॉल युग के अहम खिलाड़ी हैं, लेकिन अब तक आईपीएल नहीं खेले थे। इस बार उन्हें पहली बार आईपीएल का कॉन्ट्रैक्ट मिला है। दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें दो करोड़ में खरीदा है और उनसे तेज शुरुआत की उम्मीद है। वह आक्रामक बल्लेबाजी से मैच का टेम्पो सेट कर सकते हैं। डकेट को 2025 में भी दिल्ली ने रिप्लेसमेंट का ऑफर दिया था। डीसी ने उन्हें हैरी ब्रूक के रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल करना चाहा था, लेकिन डकेट ने ऑफर ठुकरा दिया था।
विज्ञापन
7 of 13
गजनफर
- फोटो : Twitter
6. अल्लाह गजनफर (अफगानिस्तान, MI)
अल्लाह गजनफर मिस्ट्री स्पिनर हैं और मुंबई इंडियंस के लिए नया हथियार बन सकते हैं। पिछले सीजन में एमआई ने उन्हें शामिल किया था, लेकिन वह चोट के कारण नहीं खेल पाए थे, लेकिन अब फिट होकर वापसी कर रहे हैं। गजनफर को अफगानिस्तान में काफी हाई रेटिंग दी जाती है।
8 of 13
जॉर्डन कॉक्स
- फोटो : ECB/RCB
7. जॉर्डन कॉक्स (इंग्लैंड, RCB)
जॉर्डन कॉक्स एक विस्फोटक मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज और विकेटकीपर हैं। आरसीबी ने उन्हें 75 लाख में खरीदा है। अगर आरसीबी उन्हें मौका देती है तो उम्मीद करेगी कि कॉक्स फिनिशर की भूमिका निभाएं। वह टीम के लिए गेम-चेंजर साबित हो सकते हैं। कॉक्स को भी पहली बार आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट मिला है।
9 of 13
कूपर कोनोली
- फोटो : instagram @cooperconnolly9
8. कूपर कोनोली (ऑस्ट्रेलिया, PBKS)
कूपर कोनोली युवा और प्रतिभाशाली ऑलराउंडर हैं। पंजाब किंग्स ने उन्हें फिनिशर की भूमिका के लिए चुना है। वह दबाव में शांत रहकर मैच खत्म करने की क्षमता रखते हैं। साथ ही रिकी पोंटिंग के कोच रहते और युजवेंद्र चहल जैसे स्टार स्पिनर के रहते कोनोली पंजाब के लिए अहम साबित हो सकते हैं। कोनोली भी पहली बार आईपीएल में चुने गए हैं। उनपर पंजाब ने तीन करोड़ रुपये की भारी भरकम राशि खर्च की है।
10 of 13
जैक फॉक्स
- फोटो : CSK/Black caps
9. जैक फॉक्स (न्यूजीलैंड, CSK)
चेन्नई सुपर किंग्स ने जैक फॉल्क्स को ऑलराउंड विकल्प के रूप में शामिल किया है। उनकी मौजूदगी टीम को बैटिंग और बॉलिंग दोनों में संतुलन दे सकती है। जैक ने हाल फिलहाल में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में काफी प्रभावित किया है। उनके पास पेस भी है। फॉक्स को भी पहली बार आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट मिला है। सीएसके ने 75 लाख रुपये में उन्हें टीम में शामिल किया।
11 of 13
बेन ड्वारशुइस
- फोटो : PBKS/CA
10. बेन ड्वारशुइस (ऑस्ट्रेलिया, PBKS)
बेन ड्वारशुइस एक अनुभवी लेफ्ट-आर्म पेसर हैं, जो डेथ ओवरों में खासे प्रभावी हैं। उनकी ऑलराउंड क्षमता पंजाब किंग्स के लिए बेहद अहम साबित हो सकती है। ड्वारशुइस को पहले भी कई बार आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट मिल चुके हैं, लेकिन वह उन सीजन्स में एक भी मैच नहीं खेल पाए थे। 2018 में किंग्स इलेवन पंजाब ने उन्हें 1.4 करोड़ रुपये में खरीदा था। 2021 में यूएई लेग के दौरान उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने रिप्लेसमेंट खिलाड़ी के तौर पर साइन किया। हालांकि, वह अभी भी आईपीएल में अपने डेब्यू का इंतजार कर रहे हैं, जबकि बिग बैश लीग (BBL) में सिडनी सिक्सर्स के लिए वह लगातार अच्छा प्रदर्शन करते रहे हैं। आईपीएल 2026 मिनी-ऑक्शन में पंजाब किंग्स ने उन्हें 4.40 करोड़ रुपये में खरीदा।
12 of 13
जैकब डफी
- फोटो : ANI
पहली बार कॉन्ट्रैक्ट पाने वाले खिलाड़ी
इस सीजन में जिन स्टार विदेशी खिलाड़ियों को पहली बार आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट मिला है, उनमें जैक फॉक्स, कूपर कोनोली, जॉर्डन कॉक्स, बेन डकेट, जैकब डफी और पथुम निसांका शामिल हैं। इन खिलाड़ियों के लिए यह सीजन करियर बदलने वाला मौका साबित हो सकता है।
क्या बनेंगे नए सुपरस्टार?
आईपीएल हमेशा से नए सितारों को मंच देता आया है। इस बार भी इन विदेशी खिलाड़ियों से बड़ी उम्मीदें हैं। अगर ये खिलाड़ी अपनी क्षमता के अनुसार प्रदर्शन करते हैं, तो न सिर्फ अपनी टीमों को जीत दिला सकते हैं, बल्कि खुद को भी आईपीएल का अगला बड़ा स्टार बना सकते हैं और अपने-अपने देश की राष्ट्रीय टीम में भी जगह पक्की कर सकते हैं।