टीम इंडिया के युवा खिलाड़ी मैदान पर इन दिनों काफी बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। हालांकि एक मामले में इन खिलाड़ियों का रिकॉर्ड बेहद खराब रहा है। इस लिस्ट में कप्तान विराट समेत कई ऐसे खिलाड़ियों के नाम हैं जिनकी शैक्षणिक योग्यता जानकर आप हैरान रह जाएंगे।
एक दौर था जब पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की टीम में पढ़े-लिखे खिलाड़ियों की कमी नहीं थी, वहीं विराट की टोली में आधे से ज्यादा ऐसे खिलाड़ी हैं जिनके लिए कॉलेज जाना एक सपना ही रह गया।
विज्ञापन
2 of 16
Virat Kohli
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने दिल्ली के एक स्कूल से सिर्फ 12वीं तक पढ़ाई की है।
विज्ञापन
3 of 16
रोहित शर्मा
श्रीलंका के मौजूदा दौरे पर टीम की कमान संभाल रहे रोहित शर्मा भी पढ़ाई फिसड्डी हैं। रोहित ने सिर्फ 12वीं तक पढ़ाई की है।
4 of 16
युवराज सिंह और रोहित शर्मा
टीम इंडिया के दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह ने डीएवी स्कूल से 12वीं पास हैं।
विज्ञापन
5 of 16
शिखर धवन
- फोटो : File
गब्बर के नाम से प्रसिद्ध टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन भी 12वीं पास हैं।
विज्ञापन
6 of 16
sachin
मैदान पर तीन दशक तक अपनी बल्लेबाजी से कहर बरपाने वाले सचिन ने भी 12वीं तक ही पढ़ाई की है।
विज्ञापन
7 of 16
yuzvendra chahal
स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल भी सिर्फ 12वीं क्लास तक ही स्कूल गए।
8 of 16
hardik pandya
हालांकि 12वीं पास इन खिलाड़ियों का रिकॉर्ड भी एक युवा खिलाड़ी ने तोड़ दिया है। इनका नाम है हार्दिक पांड्या। पांड्या ने सिर्फ 9वीं तक ही पढ़ाई की है।
9 of 16
राहुल द्रविड़
टीम इंडिया की दीवार के नाम से प्रसिद्ध राहुल द्रविड़ क्रिकेट के अलावा एकेडमिक के भी ब्रिलिएंट स्टूडेंट माने जाते हैं। राहुल ने बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर डिग्री (एमबीए) किया हुई है।
10 of 16
एमएस धोनी
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी स्कूल के दिनों से ही स्पोर्ट्स और एकेडमिक में बेहतर करते आए हैं। धोनी ने बी.कॉम किया हुआ है।
11 of 16
virendra sehwag
नजफगढ़ के नवाब वीरेंद्र सहवाग ने जामिया मिलिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन किया है।
12 of 16
अनिल कुुंबले
- फोटो : The indian express
टीम इंडिया के पूर्व कोच और स्पिन गेंदबाज अनिल कुंबले ने आरवी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की है।
13 of 16
डेविड वार्नर -जहीर खान
टीम इंडिया के पूर्व स्विंग गेंदबाज जहीर खाने का भी पढ़ाई में रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा है। जहीर ने इंजीनियरिंग में दाखिला भी ले लिया था, लेकिन इसी बीच उन्होंने क्रिकेट की तरफ रुख कर लिया और पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी।
14 of 16
वीवीएस लक्ष्मण
पूर्व टेस्ट स्पेशलिस्ट बैट्समैन वीवीएस लक्ष्मण ने क्रिकेट के लिए एमबीबीएस की डिग्री को बीच में ही छोड़ दिया था।
15 of 16
गौतम गंभीर
2011 वर्ल्ड कप के हीरो गौतम गंभीर ने दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदू कॉलेज से स्नातक किया है।