फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैप्पी बर्थडे भुवी: इस क्रिकेटर ने जन्मदिन से पहले आखिर क्यों उठा ली बंदूक

Tue, 05 Feb 2019 11:53 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 9
Bhuvneshwar Kumar
भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार  आज 28 साल के हो गए हैं। अपना जन्मदिन पत्नी नुपुर के साथ  सेलिब्रेशट कर रहे हैं और इस वक्त  न्यूजीलैंड में हैं। हाल ही में भुवी ने अपनी पत्नी के साथ अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट कीं। इनमें ये दोनों बेहद ही खूबसूरत नजर आ रहे हैं। इस मौके पर आज हम आपको बता रहे हैं उनसे जुड़े कुछ खास फैक्ट -


 
विज्ञापन

2 of 9
Bhuvneshwar Kumar
एक दूसरी तस्वीर भी भुवनेश्वर ने अपने इंस्टाग्राम पर डाली। लेकिन इस तस्वीर को देखकर हर कोई चौंक गया क्योंकि इस फोटो में भुवी ने अपने हाथों में क्रिकेट का बैट या बॉल नहीं बल्कि थाम रखी है एक स्नाइपर रायफल। जी हां आखिर भुवी किस पर निशाना लगा रहे हैं।

घबराइए नहीं! दरअसल इन दिनों भुवी अपनी पत्नी नुपुर के साथ न्यूजीलैंड में हैं और अपनी पत्नी के साथ प्रकृति के नजारों का आनंद ले रहे हैं। यहां पर किसी जगह घूमते हुए उन्होंने रायफल के साथ अपनी फोटो क्लिक कराई और उसे इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। इस फोटो में वह काफी कूल लग रह हैं।
विज्ञापन

3 of 9
Bhuvneshwar Kumar
भुवनेश्वर कुमार का जन्म 5 फरवरी 1990 को किरण पाल सिंह और इंद्रेश का जन्म उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में हुआ था। उनके पिता उत्तर प्रदेश पुलिस के उप-निरीक्षक हैं। निश्चित रूप से यह कहना अतिश्योक्ति नहीं होगी कि क्रिकेटर राहुल द्रविड़ के बाद भुवनेश्वर कुमार स्वभाव से मृदुभाषी, सज्जन और शर्मीले व्यक्तित्व वाले क्रिकेटर हैं। 


 

4 of 9
भुवनेश्वर कुमार - फोटो : icc twitter
आपको यह जानकर हैरानी होगी कि उन्हें उनकी बहन ने क्रिकेट खेलने के लिए प्रेरित किया। जी हां भुवी की क्रिकेट खेलने की इच्छा थी और जब उनकी बहन रेखा अधाना को यह बात पता चली तो वह उन्हें प्रोफेशनल कोचिंग कैंप में ले गईं। यहां उन्होंने 13 साल की उम्र से क्रिकेट खेलना शुरू किया था। 


 
विज्ञापन

5 of 9
Bhuvneshwar Kumar
अंतरराष्ट्रीय सर्किट के बड़े सितारों को परेशान करने से पहले ही वह सचिन तेंदुलकर को शून्य पर आउट किया। 2008-09 के रणजी ट्रॉफी फाइनल के दौरान 19 वर्षीय भुवी ने यह उपलब्धि हासिल की। यह पहला अवसर था जब सचिन तेंदुलकर को प्रथम श्रेणी क्रिकेट में जीरो पर आउट किया गया था

 
विज्ञापन

6 of 9
भुवनेश्वर कुमार
भुवनेश्वर कुमार ने दिसंबर 2012 में T20I में पाकिस्तान के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी पहली छाप छोड़ी। अपने पहले ओवर की आखिरी गेंद पर उन्होंने नासिर जमशेद को बोल्ड किया। अपने अगले ओवर में, उन्होंने उमर अकमल को आउट किया और इसके बाद मोहम्मद हफीज का विकेट लिया, जिसमें पाकिस्तान 3 ओवर में 12/3 रन बनाकर आउट हो गया। वह अपने 4 ओवरों में 3/9 के आंकड़े के साथ समाप्त हुआ।

 
विज्ञापन

7 of 9
भुवनेश्वर कुमार
क्रिस गेल ने दुनिया भर में गेंदबाजों को सताया है, लेकिन भुवनेश्वर ने बिग जमैका को अपने जाल में फंसाए रखने में कामयाबी हासिल की है। जी हां  उन्होंने अपने करियर में क्रिस गेल को अब तक चार बार उन्हें आउट किया है

 

8 of 9
भुवी और नूपुर
भुवनेश्वर के करियर का वनडे डेब्यू मैच 30 दिसंबर 2012 को चेन्नई में खेला गया था, जहां उन्होंने अपनी पहले गेंद पर पाकिस्तान के मोहम्मद हफीज को आउट किया था। भुवनेश्वर ऐसा करने वाले पहले क्रिकेटर हैं।
विज्ञापन

9 of 9
bhuvneshwar kumar wedding party
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने 23 नवंबर 2017 को मेरठ की ही नूपुर नारंग से शादी की है। नूपुर पेशे से इंजीनियर हैं और नोएडा में काम करती हैं। उनकी शादी मेरठ के ब्रावुरा होटल में हुई थी। शादी में क्रिकेटर सुरेश रैना, प्रवीण कुमार सहित खेल जगत के कई दिग्गज शरीक हुए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें