फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SL: भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किसका दबदबा? सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले और रन बनाने वाले 5-5 खिलाड़ी

Fri, 07 Aug 2026 01:59 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो

सार

भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले दोनों टीमों के बीच टेस्ट इतिहास के प्रमुख रिकॉर्ड पर नजर डालें तो गेंदबाजी में मुथैया मुरलीधरन 105 विकेट के साथ शीर्ष पर हैं। टॉप-5 में चार भारतीय गेंदबाज शामिल हैं। वहीं, बल्लेबाजी में सचिन तेंदुलकर 1,995 रन के साथ सबसे आगे हैं। महेला जयवर्धने, राहुल द्रविड़, कुमार संगकारा और अरविंदा डी सिल्वा भी सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों में शामिल हैं।
विज्ञापन
1 of 11
भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट आंकड़े - फोटो : ANI/SLC
भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 15 अगस्त से होने जा रहा है। शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया श्रीलंका के खिलाफ अपने शानदार रिकॉर्ड को बरकरार रखने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। सीरीज शुरू होने से पहले आइए नजर डालते हैं भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट इतिहास के उन दिग्गज खिलाड़ियों पर, जिन्होंने बल्ले और गेंद दोनों से सबसे ज्यादा प्रभाव छोड़ा है।
विज्ञापन

2 of 11
मुरलीधरन - फोटो : ANI
गेंदबाजी में टॉप-पांच में चार भारतीय
भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए टेस्ट मुकाबलों में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में श्रीलंका के महान स्पिनर मुथैया मुरलीधरन शीर्ष पर हैं। खास बात यह है कि टॉप-5 में मुरलीधरन के अलावा चारों गेंदबाज भारतीय हैं।

1. मुथैया मुरलीधरन - 105 विकेट

टेस्ट क्रिकेट में 800 विकेट लेने वाले इकलौते गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन ने भारत के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने भारत के खिलाफ 22 टेस्ट मैचों में कुल 105 विकेट चटकाए। इस दौरान मुरलीधरन ने सात बार एक पारी में पांच या उससे ज्यादा विकेट लेने का कारनामा किया। भारतीय बल्लेबाजों के खिलाफ उनकी स्पिन का सामना करना हमेशा बड़ी चुनौती रहा। भारत-श्रीलंका टेस्ट मुकाबलों में सर्वाधिक विकेट का रिकॉर्ड आज भी मुरलीधरन के नाम है।
विज्ञापन

3 of 11
कुंबले - फोटो : ANI
2. अनिल कुंबले - 74 विकेट

भारत की ओर से श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड महान लेग स्पिनर अनिल कुंबले के नाम है। कुंबले ने श्रीलंका के खिलाफ 18 टेस्ट मैचों में 74 विकेट हासिल किए। इस दौरान उन्होंने चार बार एक पारी में पांच विकेट लिए। श्रीलंका के खिलाफ कुंबले का गेंदबाजी औसत 31.20 रहा। उनकी सटीक लाइन-लेंथ और लंबे स्पेल खेलने की क्षमता ने उन्हें श्रीलंकाई बल्लेबाजों के लिए मुश्किल गेंदबाज बनाए रखा।

4 of 11
रविचंद्रन अश्विन - फोटो : ANI
3. आर अश्विन - 62 विकेट

आधुनिक दौर के दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 11 टेस्ट मैचों में 62 विकेट चटकाए हैं। अश्विन ने तीन बार एक पारी में पांच विकेट लिए हैं। श्रीलंका के खिलाफ उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 46 रन देकर छह विकेट है। श्रीलंकाई परिस्थितियों में स्पिन गेंदबाजों के प्रभाव को देखते हुए अश्विन का रिकॉर्ड भारतीय टीम के लिए खास महत्व रखता है।
विज्ञापन

5 of 11
हरभजन सिंह - फोटो : Twitter
4. हरभजन सिंह - 53 विकेट

पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने भी श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में अपनी छाप छोड़ी। उन्होंने 16 टेस्ट मैचों में 53 विकेट अपने नाम किए। हरभजन का गेंदबाजी औसत 39.77 रहा। उन्होंने दो बार एक पारी में पांच विकेट लेने का कारनामा किया। श्रीलंका के खिलाफ उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 62 रन देकर सात विकेट रहा।
विज्ञापन

6 of 11
कपिल देव - फोटो : PTI
5. कपिल देव - 45 विकेट

भारत को 1983 में पहला वनडे विश्व कप दिलाने वाले महान कप्तान कपिल देव भी इस सूची में शामिल हैं। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 14 टेस्ट मैचों में 45 विकेट चटकाए। कपिल का गेंदबाजी औसत 26.55 रहा, जो इस सूची में उनके प्रभाव को दर्शाता है। श्रीलंका के खिलाफ उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 110 रन देकर पांच विकेट रहा। रनों में सचिन सबसे आगे, टॉप-5 में भारत-श्रीलंका के दिग्गजों का दबदबा

बल्लेबाजों में श्रीलंकाई हावी
गेंदबाजी की तरह बल्लेबाजी में भी भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट मुकाबलों का इतिहास कई महान खिलाड़ियों से भरा हुआ है। इस सूची में भारत के सचिन तेंदुलकर शीर्ष पर हैं, जबकि श्रीलंका के महेला जयवर्धने दूसरे स्थान पर मौजूद हैं।
विज्ञापन

7 of 11
सचिन तेंदुलकर - फोटो : Social Media
1. सचिन तेंदुलकर - 1,995 रन

भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। सचिन ने 36 पारियों में 60 की औसत से 1,995 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने नौ शतक और छह अर्धशतक लगाए। सचिन श्रीलंका के खिलाफ दोहरा शतक भी जड़ चुके हैं। भारतीय बल्लेबाजी के इस महान सितारे का श्रीलंका के खिलाफ रिकॉर्ड उनकी निरंतरता और दबदबे को दर्शाता है।

8 of 11
माहेला जयवर्धने - फोटो : Mumbai Indians
2. महेला जयवर्धने - 1,822 रन

श्रीलंका की ओर से भारत के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज महेला जयवर्धने हैं। उन्होंने भारत के खिलाफ 28 पारियों में 55 की औसत से 1,822 रन बनाए। जयवर्धने के नाम भारत के खिलाफ छह शतक और आठ अर्धशतक हैं। उनका सर्वोच्च स्कोर 275 रन रहा है। भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ उनकी बड़ी पारियां श्रीलंका के टेस्ट इतिहास का अहम हिस्सा रही हैं।

9 of 11
राहुल द्रविड़ - फोटो : BCCI
3. राहुल द्रविड़ - 1,508 रन

'द वॉल' के नाम से मशहूर राहुल द्रविड़ इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं। द्रविड़ ने श्रीलंका के खिलाफ 32 पारियों में 46.47 की औसत से 1,508 रन बनाए। उनके नाम तीन शतक और नौ अर्धशतक हैं। श्रीलंका के खिलाफ द्रविड़ का सर्वोच्च स्कोर 177 रन रहा। मुश्किल परिस्थितियों में लंबी पारियां खेलने की उनकी क्षमता भारत के लिए बेहद उपयोगी रही।

10 of 11
संगकारा - फोटो : BCCI
4. कुमार संगकारा - 1,352 रन

श्रीलंका के महान विकेटकीपर-बल्लेबाज कुमार संगकारा भारत के खिलाफ सर्वाधिक टेस्ट रन बनाने वाले श्रीलंकाई बल्लेबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने 28 पारियों में 51 की औसत से 1,352 रन बनाए। संगकारा ने भारत के खिलाफ पांच शतक और दो अर्धशतक लगाए। उनका सर्वोच्च स्कोर 219 रन रहा।
विज्ञापन

11 of 11
अरविंद - फोटो : ANI
5. अरविंद डी सिल्वा - 1,252 रन

श्रीलंका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज अरविंद डी सिल्वा इस सूची में पांचवें स्थान पर हैं। उन्होंने भारत के खिलाफ 32 पारियों में 48 की औसत से 1,252 रन बनाए। डी सिल्वा के नाम पांच शतक और तीन अर्धशतक हैं। भारत के खिलाफ उनका सर्वोच्च स्कोर 148 रन रहा।

गिल की टीम के सामने इतिहास दोहराने की चुनौती
अब जब भारत और श्रीलंका के बीच नई टेस्ट सीरीज शुरू होने वाली है, तो इन आंकड़ों पर नजर डालना दिलचस्प है। गेंदबाजी में मुरलीधरन का दबदबा जरूर कायम है, लेकिन टॉप-5 में चार भारतीय गेंदबाजों की मौजूदगी टीम इंडिया की मजबूती को दिखाती है। वहीं, बल्लेबाजी में सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड सबसे ऊपर है। शुभमन गिल की अगुवाई वाली भारतीय टीम की कोशिश अब मौजूदा पीढ़ी के खिलाड़ियों के जरिए इस इतिहास में नए अध्याय जोड़ने की होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें