पाकिस्तानी स्पिनर उस्मान तारिक का क्रीज पर रुकना बहस का मुद्दा बना है। रविचंद्रन अश्विन ने सुझाव दिया कि बल्लेबाज चाहें तो हट सकते हैं, जिससे दबाव गेंदबाज पर जाएगा। भारत की स्पिन कमजोरी के बीच यह रणनीति हाई-वोल्टेज मुकाबले में निर्णायक बन सकती है।
विज्ञापन
1 of 6
अश्विन ने उस्मान तारिक का तोड़ बताया है
- फोटो : PTI/ANI
भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत से पहले चर्चा सिर्फ फॉर्म या प्लेइंग इलेवन की नहीं, बल्कि एक खास गेंदबाजी एक्शन की भी है। पाकिस्तान के स्पिनर उस्मान तारिक अपनी रन-अप के दौरान अचानक रुकने और मूर्ति जैसी स्थिर मुद्रा बनाने के कारण सुर्खियों में हैं। इस पर बहस छिड़ी है कि क्या यह वैध है, क्या यह बल्लेबाज को भ्रमित करने की रणनीति है, और भारत इससे कैसे निपटेगा?
हालांकि, इस 28 वर्षीय ऑफ स्पिनर के अपरंपरागत गेंदबाजी एक्शन ने पहले ही खेल के सबसे छोटे प्रारूप में कुछ खिलाड़ियों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। अब भारत के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने इस पाकिस्तानी स्पिनर को काउंटर करने का दिलचस्प तरीका बताया है। उनकी बातों पर गौर करें तो भारत और पाकिस्तान के बीच टक्कर दिलचस्प हो सकती है और इस दौरान विवाद भी देखने को मिल सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 6
उस्मान तारिक
- फोटो : IANS
क्या है विवाद की जड़? तारिक की बांह में दो कोहनी?
तारिक गेंद डालने से ठीक पहले पल भर रुकते हैं। बल्लेबाज की टाइमिंग और लय टूट जाती है। कुछ लोगों ने इसे ‘चकिंग’ से जोड़ा, हालांकि उनके एक्शन की जांच हो चुकी है और उन्हें आईसीसी से दो बार क्लीन चिट मिलती रही है।
क्रिकेट के नियमों के अनुसार तारिक के एक्शन को अवैध ठहराना आसान भी नहीं है। किसी गेंदबाज के एक्शन को अवैध करार देने के लिए सबसे पहला कारण 15 डिग्री का नियम है।
इस नियम के मुताबिक, गेंदबाज अपनी कोहनी को 15 डिग्री की सीमा से अधिक नहीं मोड़ सकता है जिसका मैदान पर मौजूद अंपायरों के लिए वास्तविक समय में सटीक आकलन करना लगभग असंभव है।
ऑस्ट्रेलिया के कैमरन ग्रीन और दक्षिण अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस जैसे बल्लेबाज कुछ ऐसे उल्लेखनीय खिलाड़ी हैं जो तारिक के गेंदबाजी एक्शन से हैरान रह गए थे। ग्रीन ने तो विरोध तक जताया था।
तारिक का टी20 क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है। नवंबर में त्रिकोणीय सीरीज के दौरान रावलपिंडी में जिम्बाब्वे के खिलाफ उन्होंने 18 रन देकर चार विकेट लिए थे जिसमें हैट्रिक भी शामिल है।
उन्होंने अब तक केवल चार टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 88 गेंदें फेंकी हैं और 11 विकेट लिए हैं। जब चयनकर्ताओं ने तारिक को टी20 विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया तो किसी को हैरानी नहीं हुई।
पीसीबी और सभी क्रिकेट एक्सपर्ट्स जानते थे कि श्रीलंका की पिचें तेज गेंदबाजों की तुलना में धीमी गति के गेंदबाजों के लिए अधिक उपयुक्त होंगी। तारिक का शीर्ष स्तर के क्रिकेट तक का सफर आसान नहीं था।पिछले दो सत्र में देश के प्रमुख घरेलू टी20 टूर्नामेंट पाकिस्तान सुपर लीग के दौरान संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन के लिए उनके खिलाफ दो बार शिकायत दर्ज की गई, लेकिन दोनों ही मौकों पर लाहौर स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में परीक्षण के बाद उन्हें दोषमुक्त कर दिया गया।
तारिक ने कहा, 'मेरी बांह में दो कोहनी हैं। मेरी बांह स्वाभाविक रूप से मुड़ती है। मैंने इसकी जांच करवाई है और रिपोर्ट में यह स्पष्ट है। हर कोई महसूस करता है कि मैं अपनी बांह मोड़ता हूं। मेरी मुड़ी हुई बांह एक जैविक समस्या है।'
विज्ञापन
3 of 6
उस्मान तारिक
- फोटो : IANS
तारिक क्यों बन रहे खतरा?
अमेरिका के खिलाफ मैच में तीन विकेट लेकर उन्होंने बता दिया कि वह सिर्फ चर्चा नहीं, असर भी हैं। उनकी कैरम बॉल, तेज रफ्तार और हल्का सा ड्रिफ्ट बल्लेबाज को शॉट खेलने से पहले ही असमंजस में डाल देता है। कई बड़े नाम उनकी लय से चौंक चुके हैं।
4 of 6
उस्मान तारिक
- फोटो : IANS
भारत की स्पिन परेशानी
भारत ने टूर्नामेंट की शुरुआत जीत से की है, लेकिन स्पिन के खिलाफ कुछ कमजोर पल दिखे हैं। ऐसे में तारिक की यह ‘रुक-रुक कर’ वाली शैली मुकाबले का रुख बदल सकती है। खासकर जैसे-जैसे पिच धीमी होगी, उनकी गेंद और खतरनाक बन सकती है।
विज्ञापन
5 of 6
उस्मान तारिक
- फोटो : IANS
अश्विन का दिलचस्प सुझाव
इसी बीच भारत के पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने ऐसा आइडिया दिया है जिसने बहस को और गर्म कर दिया। उनका मानना है कि अगर तारिक रुकते हैं, तो बल्लेबाज भी क्रीज छोड़ सकता है और यह पूरी तरह नियमों के भीतर है। अश्विन ने कहा, 'अगर तारिक गेंद डालने से पहले रुकते हैं, तो बल्लेबाज के पास हटने का अधिकार है। वह कह सकता है कि मुझे पता ही नहीं चला गेंद कब आएगी, इसलिए मैं हट गया।' उन्होंने आगे जोड़ा, 'यह अंपायर के लिए दिलचस्प स्थिति होगी। चेतावनी किसे मिलेगी? अक्सर पहले गेंदबाज को ही चेतावनी दी जाती है।'
दबाव किस पर बढ़ेगा?
अश्विन का मानना है कि बड़े मैच में बार-बार ऐसा होने पर दबाव तारिक पर आ सकता है। उन्होंने कहा, 'सोचिए, इतना बड़ा मैच है और हर बार बल्लेबाज हटने लगे। तारिक को अपनी लय बदलनी पड़ सकती है। पाकिस्तान का तुरुप का पत्ता बेअसर हो सकता है।'