फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ZIM: 16 रन बनाते ही अभिषेक शर्मा के नाम जुड़ेगी खास उपलब्धि, कोहली-केएल के कौन से क्लब में होंगे शामिल?

Thu, 23 Jul 2026 11:27 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हरारे

सार

जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 में अभिषेक शर्मा के पास बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका है। सिर्फ 16 रन बनाते ही वह टी20 क्रिकेट में 6,000 रन पूरे करने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे और विराट कोहली, केएल राहुल और शुभमन गिल के खास क्लब में शामिल हो जाएंगे।
विज्ञापन
1 of 3
अभिषेक शर्मा - फोटो : ANI
भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी-20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मुकाबला गुरुवार को खेला जाना है। इस सीरीज में अभिषेक शर्मा के पास 16 रन बनाने के साथ ही विराट कोहली और केएल राहुल के खास क्लब में शामिल होने का सुनहरा मौका होगा। 

क्या खास उपलब्धि हासिल करेंगे अभिषेक?
दरअसल, अभिषेक ने टी20 क्रिकेट में खेली अब तक 199 पारियों में 5,984 रन बनाए हैं। जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के दौरान अगर वह 16 रन बना लेते हैं, तो वह क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में छह हजार रन पूरे कर लेंगे। वह यह मुकाम हासिल करने वाले भारत की ओर से चौथे बल्लेबाज बनेंगे। अभिषेक से पहले यह उपलब्धि अब तक विराट कोहली, केएल राहुल और शुभमन गिल ही हासिल कर सके हैं।
विज्ञापन

2 of 3
अभिषेक शर्मा - फोटो : BCCI
सबसे तेज छह हजार रन किसके नाम?
 
  • टी20 में सबसे तेज छह हजार रन पूरे करने वाले भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल रहे हैं, जिन्होंने यह मुकाम 166 पारियों में हासिल किया था।
  • वहीं, कोहली ने यहां तक पहुंचने के लिए 184 पारियां ली थीं। गिल ने छह हजार रन 185 पारियां खेलकर पूरे किए थे।
  • अभिषेक अगर इस सीरीज में 142 रन बनाने में सफल रहते हैं, तो वह शिखर भारत की ओर से टी20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में शिखर धवन से आगे निकल जाएंगे।
  • अभिषेक ने टी20 इंटरनेशनल में खेले 53 मुकाबलों में 1,618 रन बनाए हैं, जबकि धवन के नाम 68 मैचों में 1,759 रन दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
अभिषेक शर्मा - फोटो : PTI
एक और रिकॉर्ड अभिषेक के निशाने पर
 
  • अभिषेक जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में अगर 16 रन बना लेते हैं, तो वो भारत-जिम्बाब्वे टी20 सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे।
  • फिलहाल अभिषेक इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं और उन्होंने छह मैचों में 179 रन बनाए हैं।
  • अभिषेक से आगे सिर्फ जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा हैं, जिन्होंने 11 मुकाबलों में 194 रन बनाए हैं।
  • अभिषेक को जिम्बाब्वे का गेंदबाजी अटैक खूब रास आता है और वह टी20 सीरीज में अपने दमदार प्रदर्शन से छाप जरूर छोड़ना चाहेंगे।
  • इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी तीन टी20 मुकाबलों में अभिषेक संघर्ष करते हुए नजर आए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें