भारत ने बारिश से प्रभावित दूसरे दिन 460/9 का मजबूत स्कोर बनाकर श्रीलंका पर दबाव बनाए रखा। गॉल में तीसरे दिन भी बारिश की 83 प्रतिशत संभावना है, जिससे मुकाबला एक बार फिर रुक-रुककर चल सकता है।
विज्ञापन
1 of 5
गॉल टेस्ट के तीसरे दिन बारिश का साया
- फोटो : IANS
भारत और श्रीलंका के बीच गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट के तीसरे दिन भी बारिश खलल डाल सकती है। दूसरे दिन बारिश के कारण एक सत्र से अधिक का खेल प्रभावित हुआ था। इसके बावजूद भारत ने दिन का खेल नौ विकेट पर 460 रन के मजबूत स्कोर के साथ समाप्त किया। भारत की ओर से कुलदीप यादव 12 रन और प्रसिद्ध कृष्णा 1 रन बनाकर नाबाद लौटे। अब सबकी नजर इस बात पर है कि भारतीय टीम अपनी पारी घोषित करती है या बल्लेबाजी जारी रखती है।
विज्ञापन
2 of 5
गॉल टेस्ट के तीसरे दिन बारिश का साया
- फोटो : IANS
दूसरे दिन सिर्फ 43 ओवर का खेल
गॉल में लगातार बारिश के कारण तीसरे दिन का खेल भी प्रभावित होने की आशंका है। दूसरे दिन बारिश के चलते शुरुआत में देरी हुई और लंच भी समय से पहले लेना पड़ा। खेल भारतीय समयानुसार दोपहर 2:35 बजे पर शुरू हो सका और पूरे दिन केवल 43 ओवर ही फेंके जा सके। भारत ने अपने पहले दिन के 288/2 के स्कोर में 172 रन और जोड़े। टीम ने दिन का अंत 460/9 के स्कोर पर किया।
विज्ञापन
3 of 5
गॉल टेस्ट के तीसरे दिन बारिश का साया
- फोटो : IANS
गॉल में सोमवार को बारिश की ज्यादा संभावना
एक्यूवेदर के पूर्वानुमान के मुताबिक, सोमवार को गॉल में बारिश की 83 प्रतिशत संभावना है। घंटे के हिसाब से भी बारिश का खतरा लगातार बना हुआ है।
सुबह 10 बजे बारिश की संभावना 51 प्रतिशत, 11 बजे 47 प्रतिशत और दोपहर 12 बजे 44 प्रतिशत बताई गई है।
दोपहर 1 बजे यह 48 प्रतिशत और 2 बजे 52 प्रतिशत तक पहुंच सकती है।
इसके बाद 3 बजे 45 प्रतिशत, 4 बजे 39 प्रतिशत और 5 बजे 34 प्रतिशत संभावना है।
शाम छह बजे फिर बारिश की संभावना 40 प्रतिशत तक पहुंचने का अनुमान है।
ऐसे में तीसरे दिन भी मुकाबला रुक-रुककर शुरू होने और बारिश के कारण बार-बार रुकने की स्थिति में रह सकता है।
4 of 5
देवदत्त पडिक्कल
- फोटो : PTI
भारत की मजबूत स्थिति
भारत फिलहाल श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में काफी मजबूत स्थिति में है और टीम की नजर टेस्ट में नतीजा हासिल करने पर होगी। भारत के लिए देवदत्त पडिक्कल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपने पहले टेस्ट शतक को बड़े स्कोर में तब्दील किया। उन्होंने 230 गेंदों पर 167 रन की शानदार पारी खेली। पडिक्कल ने धैर्य और आक्रामकता का बेहतरीन संतुलन दिखाते हुए भारतीय पारी को मजबूती दी। उनके अलावा केएल राहुल ने 82 रन बनाए, जबकि ध्रुव जुरेल ने 51 रन की तेजतर्रार पारी खेली। जुरेल ने मानव सुथार के साथ 55 रनों की साझेदारी भी की।
श्रीलंका के गेंदबाजों ने की वापसी
श्रीलंका की ओर से डेब्यू कर रहे ऑफ स्पिनर केशारा नुवांथा ने तीन विकेट लेकर प्रभावित किया। वहीं बाएं हाथ के स्पिनर प्रभात जयसूर्या ने 109 रन देकर चार विकेट हासिल किए। दूसरी नई गेंद मिलने के बाद श्रीलंकाई गेंदबाजों को कुछ अहम सफलताएं मिलीं, लेकिन इसके बावजूद भारत ने दिन का खेल पूरी तरह अपने पक्ष में रखा। अब तीसरे दिन बारिश अगर मुकाबले को ज्यादा प्रभावित नहीं करती है, तो भारत के पास श्रीलंका पर दबाव बढ़ाने और टेस्ट में निर्णायक बढ़त हासिल करने का सुनहरा मौका होगा।