टी20 विश्व कप में दोनों टीमों के बीच नौ भिड़ंत में आठ बार टीम इंडिया ने मैच जीता है, जबकि एक बार पाकिस्तान की टीम जीत हासिल करने में सफल रही है। आइए जानते हैं कि टी20 विश्व कप में जब दोनों टीमें भिड़ी हैं तो क्या हुआ है और कौन प्लेयर ऑफ द मैच रहा है...
जिस मैच का फैंस को सबसे ज्यादा इंतजार था, वह मैच खत्म हो चुका है और वह भी एकतरफा अंदाज में। टी20 विश्वकप 2026 के सबसे हाईवोल्टेज मुकाबले में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया। तमाम विवाद, ड्रामा के बाद आखिरकार यह मैच संभव हो पाया, लेकिन पाकिस्तान को भारत ने आईना दिखा दिया।
आंकड़े बताते हैं कि भारत ने पाकिस्तान पर दबदबा कायम रखते हुए आठ यादगार जीत दर्ज कीं, और हर बार कोई न कोई भारतीय खिलाड़ी संकटमोचक बनकर उभरा। कभी बल्ले से, कभी गेंद से, तो कभी आखिरी ओवर के नर्व्स से जीत दिलाई। इन जीतों के पीछे छिपे हैं रोमांच, दबाव और हीरो बनने की कहानियां, जिन्हें जानना हर फैन के लिए खास है।
विज्ञापन
2 of 11
भारत बनाम पाकिस्तान महामुकाबला
- फोटो : ANI
टी20 विश्व कप में दोनों टीमों के बीच नौ भिड़ंत में आठ बार टीम इंडिया ने मैच जीता है, जबकि एक बार पाकिस्तान की टीम जीत हासिल करने में सफल रही है। वनडे और टी20 दोनों विश्व कप मिलाकर भारतीय टीम सिर्फ एक बार पाकिस्तान से हारी है। यह मैच 2021 टी20 विश्व कप में खेला गया था, जिसे पाकिस्तान ने 10 विकेट से जीता था। आइए जानते हैं कि टी20 विश्व कप में जब दोनों टीमें भिड़ी हैं तो क्या हुआ है और कौन प्लेयर ऑफ द मैच रहा है...
विज्ञापन
3 of 11
भारत बनाम पाकिस्तान
- फोटो : ICC
1. 2007 टी20 विश्व कप
ग्रुप स्टेज: भारत ने पाकिस्तान को बॉल आउट में हराया प्लेयर ऑफ द मैच : रॉबिन उथप्पा
2007 में पहला टी-20 विश्व कप खेला गया था। पहले ही विश्व कप के ग्रुप स्टेज के 10वें मैच में दोनों टीमें आमने-सामने आई थीं। तब पाकिस्तान के कप्तान शोएब मलिक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। भारत ने पहले बैटिंग की और रॉबिन उथप्पा के अर्धशतक की बदौलत 20 ओवर में नौ विकेट पर 141 रन बनाए थे।
इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम भी 20 ओवर में सात विकेट पर 141 रन ही बना सकी थी। मिस्बाह उल हक ने सबसे ज्यादा 53 रन बनाए थे। उस वक्त सुपर ओवर नहीं होता था, बल्कि उसकी जगह बॉल आउट खेले जाते थे। जिसमें दोनों टीमों की ओर से एक-एक करके पांच बार गेंदबाजों को विकेट पर हिट करना था।
भारत की ओर से वीरेंद्र सहवाग, रॉबिन उथप्पा और हरभजन सिंह ने विकेट पर हिट किया और वे सफल रहे। जबकि पाकिस्तान की ओर से उमर गुल, यासिर अराफात और शाहिद अफरीदी मिस कर गए और भारत ने यह मैच जीत लिया।
4 of 11
भारत बनाम पाकिस्तान
- फोटो : ICC
2. 2007 टी20 विश्व कप
फाइनल : पाकिस्तान को पांच रन से हराकर भारत बना चैंपियन प्लेयर ऑफ द मैच : इरफान पठान
ग्रुप स्टेज के बाद फाइनल में भी दोनों टीमों की भिड़ंत हुई। भारत के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला लिया। गौतम गंभीर के 54 बॉल पर 75 रन और रोहित शर्मा के 16 बॉल पर 30* रन की बदौलत भारत ने 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर कुल 157 रन बनाए।
जवाब में पाकिस्तान के टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज धाराशाई हो गए। रुद्र प्रताप सिंह, इरफान पठान और जोगिंदर शर्मा के आगे पाकिस्तान टीम की एक न चली। 141 रन तक पाक टीम ने नौ विकेट गंवा दिए थे। हालांकि, मिस्बाह उल हक तब भी क्रीज पर थे। आखिरी ओवर में पाकिस्तान टीम को जीत के लिए 13 रन की जरूरत थी।
धोनी ने चाल चलते हुए बॉल जोगिंदर शर्मा के हाथों में दिया। ओवर की दूसरी बॉल पर मिस्बाह ने छक्का लगाया। तीसरी बॉल पर उन्होंने फाइन लेग पर बड़ा शॉट लगाने की कोशिश की, पर बॉल में स्पीड कम होने के कारण बॉल बाउंड्री लाइन क्रॉस नहीं कर पाई और श्रीसंत के हाथों में चली गई। भारत ने यह मैच पांच रन से जीता।
विज्ञापन
5 of 11
भारत बनाम पाकिस्तान
- फोटो : ICC
3. 2012 टी20 विश्व कप
सुपर 8 : भारत ने पाकिस्तान को आठ विकेट से हराया प्लेयर ऑफ द मैच : विराट कोहली
भारत के विश्व चैंपियन बनने के बाद पाकिस्तान भी कहां चुप रहने वाला था। पाक टीम इस टूर्नामेंट के दूसरे संस्करण में चैंपियन बनी। इसमें भारत से उसका सामना नहीं हुआ। वहीं, 2010 वर्ल्ड कप में भी दोनों टीमें नहीं भिड़ीं। 2012 में भारत और पाकिस्तान का सुपर-8 राउंड में मुकाबला हुआ। पाकिस्तान टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 128 रन पर ऑलआउट हो गई।
जवाब में भारतीय टीम ने लक्ष्य 17वें ओवर में हासिल कर लिया। विराट कोहली 61 बॉल पर 78 रन बनाकर नॉटआउट रहे। वीरेंद्र सहवाग ने 29 रन और युवराज सिंह ने 19 रन की नाबाद पारी खेली।
विज्ञापन
6 of 11
भारत बनाम पाकिस्तान
- फोटो : ICC
4. 2014 टी20 विश्व कप
ग्रुप स्टेज : भारत ने पाकिस्तान को सात विकेट से हराया प्लेयर ऑफ द मैच : अमित मिश्रा
2014 टी-20 विश्व कप में एक बार फिर भारत का सामना पाकिस्तान से हुआ। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 20 ओवर में 130 रन बनाए। जवाब में भारत ने 18.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। विराट ने 36 रन और सुरेश रैना ने 35 रन की पारी खेली।
विज्ञापन
7 of 11
भारत बनाम पाकिस्तान
- फोटो : ICC
5. 2016 टी20 विश्व कप
सुपर 10 : भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया प्लेयर ऑफ द मैच : विराट कोहली
2016 में दोनों टीम सुपर-10 राउंड में भिड़ीं। बारिश की वजह से मैच को 18 ओवर का ही कर दिया गया था। पहले बैटिंग करते हुए पाकिस्तान ने 118 रन बनाए। जवाब में टीम इंडिया ने 23 रन पर तीन विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद विराट ने 37 बॉल पर 55 नॉटआउट रन और युवराज ने 23 बॉल पर 24 रन की पारी खेली और मैच छह विकेट से जीत लिया।
8 of 11
भारत बनाम पाकिस्तान
- फोटो : ICC
6. 2021 टी20 विश्व कप
सुपर-12ः पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेट से हराया प्लेयर ऑफ द मैचः शाहीन अफरीदी
2021 में दोनों टीमें पांच साल बाद टी-20 वर्ल्डकप में आमने-सामने हुईं और पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ पहली बार जीत हासिल की। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरे भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पावरप्ले में ही भारतीय टीम ने तीन अहम विकेट गंवाए। कप्तान कोहली के अर्धशतक की बदौलत भारत ने 151 रन बनाए। आसान लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान के बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ने शानदार खेल दिखाया और अपनी टीम को जीत दिलाकर ही वापस लौटे। रिजवान ने नाबाद 79 और बाबर ने नाबाद 68 रन बनाए। पाकिस्तान यह मैच 10 विकेट से जीता।
9 of 11
भारत बनाम पाकिस्तान
- फोटो : ICC
7. 2022 टी20 विश्व कप
2022 सुपर-12 : भारत ने पाकिस्तान को चार विकेट से हराया प्लेयर ऑफ द मैच : विराट कोहली
टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-12 मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को चार विकेट से हरा दिया। मेलबर्न में खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 159 रन बनाए। जवाब में भारत ने 20 ओवर में छह विकेट पर 160 रन बनाकर मैच जीत लिया।
विराट कोहली टीम इंडिया की जीत के हीरो रहे। उन्होंने 53 गेंदों में छह चौके और चार छक्के की मदद से 82 रन की नाबाद पारी खेली। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 154.72 का रहा। इस पारी के लिए कोहली को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
10 of 11
भारत बनाम पाकिस्तान
- फोटो : ICC/BCCI
8. 2024 टी20 विश्व कप
2024 ग्रुप स्टेज : भारत ने पाकिस्तान को छह रन से हराया प्लेयर ऑफ द मैच : जसप्रीत बुमराह
भारत ने पाकिस्तान को रोमांचक मुकाबले में छह रन से हरा दिया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम 19 ओवर में 119 रन पर सिमट गई थी। जवाब में पाकिस्तान की टीम काफी मजबूत स्थिति में दिख रही थी। 14वें ओवर में एक वक्त पाकिस्तान का स्कोर तीन विकेट पर 80 रन था। इसके बाद मैच पलटा। रिजवान-शादाब आउट हुए। 19वें ओवर में जसप्रीत बुमराह गेंदबाजी के लिए आए और उन्होंने सिर्फ तीन रन दिए और इफ्तिखार का विकेट लिया। 20वें ओवर में पाकिस्तान को जीत के लिए 18 रन चाहिए थे। हालांकि, अर्शदीप ने सिर्फ 11 रन खर्च किए और इमाद वसीम का विकेट लिया।
इस तरह टीम इंडिया ने असंभव को संभव में बदल दिया। टीम इंडिया की हार निश्चित लग रही थी, लेकिन बुमराह-अर्शदीप, सिराज और हार्दिक की तेज गेंदबाजी की चौकड़ी ने भारत को मैच जिता दिया। पाकिस्तान की टीम 20 ओवर के बाद सात विकेट पर 113 रन बना सकी। भारत की ओर से बुमराह ने तीन विकेट लिए और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। वहीं, हार्दिक ने दो विकेट लिए। वहीं, अर्शदीप और अक्षर को एक-एक विकेट मिला।
2026 ग्रुप स्टेज: भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हराया प्लेयर ऑफ द मैच : ईशान किशन
भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया। रविवार को टी20 विश्व कप 2026 का रोमांचक मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया। टॉस जीतकर पाकिस्तान ने भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। ईशान किशन की तूफानी अर्धशतकीय पारी की मदद से टीम इंडिया ने 20 ओवर में सात विकेट पर 175 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम 18 ओवर में 10 विकेट पर 114 रन ही बना पाई। ईशान किशन को 40 गेंद में 10 चौके और तीन छक्के की मदद से 77 रन की पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।