फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Team India: भारत ने टी20 में छह बार 200+ के टारगेट को सफलतापूर्वक हासिल किया, कीवी-कंगारू सबसे पसंदीदा शिकार

Sat, 24 Jan 2026 03:02 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत ने शुक्रवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ 209 रन चेज किया। यह भारतीय टीम का टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे सफल चेज है। टीम इंडिया ने केवल 15.2 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। टी20 में गेंद शेष रहते भी यह टीम इंडिया की सबसे बड़ी जीत है। भारतीय पारी में 28 गेंद शेष रहे।
विज्ञापन
1 of 7
भारत के सबसे सफल चेज टी20 में - फोटो : ANI/PTI/BCCI
भारत ने शुक्रवार को न्यूजीलैंड को सात विकेट से हराकर पांच मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली। 209 रन के लक्ष्य को भारतीय टीम ने 15.2 ओवर में तीन विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। यह भारत का टी20 में छठा सफल 200+ रन का चेज रहा। टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा बार 200+ रन के सफल चेज के मामले में भारत ऑस्ट्रेलिया के बाद दूसरे स्थान पर है। ऑस्ट्रेलिया ने सात बार ऐसा किया है। वहीं, भारत के बाद दक्षिण अफ्रीका का नाम आता है। उसने पांच बार ऐसा किया है।

200+ रन के चेज में भारत के पसंदीदा शिकार ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड रहे हैं। इन दोनों टीमों के खिलाफ भारत ने दो-दो बार ऐसा किया है। टी20 विश्व कप 2026 से ठीक पहले इतना बड़ा स्कोर चेज करने से भारत को जरूर बूस्ट मिलेगा। साथ ही खिलाड़ियों में आत्मविश्वास भी जगेगा। भारत 2026 टी20 विश्व कप में डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में उतरेगा। आइए जानते हैं भारत ने कब-कब 200+ रन का सफल चेज किया है...

भारत के 200+ रन चेज (T20I)
लक्ष्य खिलाफ स्थान साल
209 न्यूजीलैंड रायपुर 2026
209 ऑस्ट्रेलिया विशाखापत्तनम 2023
208 वेस्टइंडीज हैदराबाद 2019
207 श्रीलंका मोहाली 2009
204 न्यूजीलैंड ऑकलैंड 2020
202 ऑस्ट्रेलिया राजकोट 2013
विज्ञापन

2 of 7
भारत के सबसे सफल चेज टी20 में - फोटो : ANI/PTI/BCCI
6. लक्ष्य- 202 रन vs ऑस्ट्रेलिया (राजकोट 2013)
भारत ने 2013 में राजकोट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 202 रन के लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल किया था। ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में सात विकेट पर 201 रन बनाए थे। एरॉन फिंच ने 52 गेंद में 14 चौके और एक छक्के की मदद से 89 रन की तूफानी पारी खेली थी। जवाब में भारत ने 202 रन का लक्ष्य 19.4 ओवर में चार विकेट गंवाकर हासिल कर लिया था। शिखर धवन ने 19 गेंद में 32 रन बनाए थे, जबकि विराट कोहली ने 22 गेंद में 29 रन की पारी खेली थी। सुरेश रैना ने 19 रन और रोहित शर्मा ने आठ रन बनाए थे। हालांकि, मैच के हीरो रहे युवराज सिंह। युवी ने 35 गेंद में आठ चौके और पांच छक्कों की मदद से नाबाद 77 रन बनाए थे। वहीं, कप्तान धोनी 24 रन बनाकर नाबाद रहे थे।
 
विज्ञापन

3 of 7
भारत के सबसे सफल चेज टी20 में - फोटो : ANI/PTI/BCCI
5. लक्ष्य- 204 रन vs न्यूजीलैंड (ऑकलैंड 2020)
भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड में साल 2020 में 204 रन का लक्ष्य सफलतापूर्वक हासिल किया था। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 203 रन बनाए थे। मार्टिन गुप्टिल ने 19 गेंद में 30 रन की पारी खेली थी। वहीं, कॉलिन मुनरो ने 42 गेंद में 59 रन और कप्तान केन विलियम्सन 26 गेंद में 51 रन की पारी खेली थी। रॉस टेलर ने 27 गेंद में नाबाद 54 रन की पारी खेली। जवाब में भारत ने 19 ओवर में चार विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया था। केएल राहुल ने 27 गेंद में चार चौके और तीन छक्के की मदद से 56 रन की पारी खेली। वहीं, कप्तान विराट कोहली ने 32 गेंद में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 45 रन बनाए थे। श्रेयस अय्यर 29 गेंद में पांच चौके और तीन छक्के की मदद से 58 रन बनाकर नाबाद रहे थे। 

4 of 7
भारत के सबसे सफल चेज टी20 में - फोटो : ANI/PTI/BCCI
4. लक्ष्य- 207 रन vs श्रीलंका (मोहाली 2009)
भारत ने 2009 में मोहाली में श्रीलंका के खिलाफ 207 रन का सफल चेज किया था। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 206 रन बनाए थे। सनथ जयसूर्या ने 21 गेंद में 31 रन और कप्तान कुमार संगकारा ने 31 गेंद में 59 रन की पारी खेली थी। चिंथाका जयसिंघे ने 28 गेंद में 38 रन बनाए थे। आखिर में एंजेलो मैथ्यूज ने 13 गेंद में 26 रन की तूफानी पारी खेली थी। जवाब में भारत ने 19.1 ओवर में चार विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया था। गौतम गंभीर ने 18 गेंद में 21 रन बनाए। वहीं, वीरेंद्र सहवागने 36 गेंद में सात चौके और तीन छक्के की मदद से 64 रन की पारी खेली थी। कप्तान एमएस धोनी ने 28 गेंद में तीन चौके और दो छक्के की मदद से 46 रन बनाए। युवराज सिंह ने 25 गेंद में तीन चौके और पांच छक्के की मदद से नाबाद 60 रन की तूफानी पारी खेली थी। 
विज्ञापन

5 of 7
भारत के सबसे सफल चेज टी20 में - फोटो : ANI/PTI/BCCI
3. लक्ष्य- 208 रन vs वेस्टइंडीज (हैदराबाद 2019)
भारत ने 2019 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 208 रन के लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल किया था। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 207 रन बनाए थे। एविन लुईस ने 17 गेंद में तीन चौके और चार छक्के की मदद से 40 रन की तूफानी पारी खेली थी। ब्रैंडन किंग ने 23 गेंद में 31 रन और कप्तान कीरोन पोलार्ड ने 19 गेंद में 37 रन बनाए थे। शिमरोन हेटमायर ने 41 गेंद में 56 रन की पारी खेली थी। आखिर में जेसन होल्डर ने नौ गेंद में तूफानी 24 रन बनाए। जवाब में भारत ने 208 रन का लक्ष्य 18.4 ओवर में चार विकेट गंवाकर हासिल कर लिया था। केएल राहुल ने 40 गेंद में पांच चौके और चार छक्के की मदद से 62 रन की पारी खेली। वहीं, कप्तान विराट कोहली ने 50 गेंद में छह चौके और छह छक्के की मदद से नाबाद 94 रन बनाए थे। 
विज्ञापन

6 of 7
भारत के सबसे सफल चेज टी20 में - फोटो : ANI/PTI/BCCI
2. लक्ष्य- 209 रन vs ऑस्ट्रेलिया (विशाखापत्तनम 2023)
भारत ने 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 209 रन के लक्ष्य को आठ विकेट गंवाकर हासिल किया था। कंगारुओं ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में तीन विकेट गंवाकर 208 रन बनाए थे। स्टीव स्मिथ ने 41 गेंद में 52 रन और जोश इंग्लिस ने 50 गेंद में 11 चौके और आठ छक्के की मदद से 110 रन बनाए थे। जवाब में भारत ने 209 रन के लक्ष्य को 19.5 ओवर में आठ विकेट गंवाकर हासिल कर लिया था। ईशान किशन ने 39 गेंद में दो चौके और पांच छक्के की मदद से 58 रन की पारी खेली थी। वहीं, कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 42 गेंद में नौ चौके और आठ छक्के की मदद से 80 रन बनाए। रिंकू सिंह ने 14 गेंद में 22 रन की पारी खेली थी। संयोगवश न्यूजीलैंड के खिलाफ चेज में भी ईशान और सूर्यकुमार का ही बल्ला चला। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ प्लेयर ऑफ द मैच सूर्यकुमार रहे थे और न्यूजीलैंड के खिलाफ ईशान किशन।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
भारत के सबसे सफल चेज टी20 में - फोटो : ANI/PTI/BCCI
1. लक्ष्य- 209 रन vs न्यूजीलैंड (रायपुर 2026)
भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 200+ रन का सबसे सफल चेज किया। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 208 रन बनाए। टिम साइफर्ट ने 24 रन, ग्लेन फिलिप्स ने 19 रन और डेरिल मिचेल ने 18 रन की पारी खेली। रचिन रवींद्र ने 26 गेंद में दो चौके और चार छक्के की मदद से 44 रन बनाए। वहीं, कप्तान मिचेल सैंटनर ने 27 गेंद में छह चौके और एक छक्के की मदद से 47 रन की नाबाद तूफानी पारी खेली। जवाब में भारत ने 209 रन का लक्ष्य केवल 15.2 ओवर में तीन विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया। ईशान किशन ने 32 गेंद में 11 चौके और चार छक्के की मदद से 76 रन की पारी खेली। वहीं, कप्तान सूर्यकुमार ने 37 गेंद में नौ चौके और चार छक्के की मदद से नाबाद 82 रन बनाए। शिवम दुबे 18 गेंद में 36 रन बनाकर नाबाद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें