फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वानखेड़े में किसे मिलेगा फाइनल का टिकट?: आर्चर-संजू से अक्षर-ब्रूक तक, इन खिलाड़ियों के बीच होगी दिलचस्प टक्कर

Thu, 05 Mar 2026 01:21 PM IST
Swapnil Shashank स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 विश्व कप 2026 का सेमीफाइनल कई दिलचस्प रणनीतिक मुकाबलों से भरा होगा। आर्चर बनाम सैमसन, अर्शदीप बनाम सॉल्ट और रशीद की स्पिन जैसे फैक्टर मैच का रुख तय कर सकते हैं। वानखेड़े की बल्लेबाजों के अनुकूल पिच पर दोनों टीमों को अपनी रणनीति बेहद समझदारी से बनानी होगी। जो टीम इन टैक्टिकल बैटल्स में बाजी मारेगी, वही फाइनल में जगह बनाएगी।
विज्ञापन
1 of 7
भारत बनाम इंग्लैंड सेमीफाइनल - फोटो : IANS
टी20 क्रिकेट में सिर्फ बल्लेबाजी या गेंदबाजी से मैच नहीं जीते जाते, बल्कि रणनीति और सही समय पर लिए गए फैसले भी उतने ही अहम होते हैं। टी20 विश्वकप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में भारत और इंग्लैंड की भिड़ंत सिर्फ खिलाड़ियों की नहीं बल्कि दिमागी जंग भी होगी। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले में कई ऐसे छोटे-छोटे टैक्टिकल बैटल हैं जो मैच का रुख तय कर सकते हैं। कभी तेज गेंदबाजों की रफ्तार, कभी स्पिनरों की चालाकी और कभी बल्लेबाजों की आक्रामकता, यही इस मुकाबले को खास बनाती है। आइए जानते हैं इस बड़े मैच के पांच बड़े टैक्टिकल फैक्टर, जिन पर सबकी नजर रहने वाली है...
विज्ञापन

2 of 7
आर्चर बनाम सैमसन - फोटो : IANS
आर्चर बनाम सैमसन: रफ्तार की जंग
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर और भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन के बीच मुकाबला इस मैच की सबसे दिलचस्प भिड़ंतों में से एक हो सकता है। इंग्लैंड के भारत दौरे के दौरान आर्चर ने सैमसन के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की थी। उस मुकाबले में सैमसन ने 23 गेंदों में सिर्फ 25 रन बनाए थे और तीन बार आउट हुए थे। हालांकि, भारत के पास जवाब भी है। युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा ने आर्चर के खिलाफ आक्रामक बल्लेबाजी की थी।

अभिषेक ने 33 गेंदों में 61 रन और तिलक ने 16 गेंदों में 36 रन ठोक दिए थे। इस बार आर्चर अपनी गेंदबाजी की लाइन बदल सकते हैं। पिछली बार उन्होंने लेफ्ट-हैंड बल्लेबाजों को राउंड द विकेट गेंदबाजी की थी, लेकिन अब वह ओवर द विकेट से बाहर जाती गेंदों का इस्तेमाल कर सकते हैं। एक खास बात यह भी है कि आर्चर और सैमसन आईपीएल में राजस्थान के लिए साथ खेल चुके हैं। ऐसे में दोनों को एकदूसरे के बारे में अच्छे से पता होगा।
विज्ञापन

3 of 7
विल जैक्स बनाम अभिषेक-ईशान - फोटो : IANS
विल जैक्स बनाम ईशान किशन-अभिषेक शर्मा
इंग्लैंड के ऑलराउंडर विल जैक्स शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। वह इस विश्वकप में छह में से चार मैचों में प्लेयर ऑफ द मैच रहे हैं। भारत के खिलाफ मैच में उन्हें नई गेंद पकड़ाई जा सकती है। उनका मकसद होगा भारत के आक्रामक ओपनर अभिषेक शर्मा को जल्दी आउट करना। पिछले साल आईपीएल में वानखेड़े के मैदान पर जैक्स ने अभिषेक और ईशान किशन को काफी हद तक रोके रखा था। चार गेंदों में उन्होंने सिर्फ दो रन दिए थे और किशन का विकेट लिया था। अगर जैक्स शुरुआती विकेट ले लेते हैं तो भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव को जल्दी बल्लेबाजी के लिए भेजने का सवाल खड़ा हो सकता है। हालांकि, टीम मैनेजमेंट बल्लेबाजी क्रम में ज्यादा बदलाव के मूड में नहीं दिखता।

4 of 7
आदिल रशीद बनाम हार्दिक-दुबे - फोटो : IANS/ANI
आदिल रशीद बनाम हार्दिक-दुबे
इंग्लैंड के अनुभवी लेग स्पिनर आदिल रशीद मध्य ओवरों में भारत की रनगति को रोकने की बड़ी जिम्मेदारी निभाएंगे। दिलचस्प बात यह है कि रशीद का रिकॉर्ड लेफ्ट-हैंड बल्लेबाजों के खिलाफ ज्यादा अच्छा रहा है, लेकिन भारत में उनकी इकॉनमी करीब नौ रन प्रति ओवर रही है। वानखेड़े में हालांकि उनका रिकॉर्ड अच्छा है। उन्होंने यहां वेस्टइंडीज के खिलाफ चार ओवर में सिर्फ 16 रन देकर दो विकेट लिए थे। भारत के बल्लेबाज स्वीप शॉट कम खेलते हैं, इसलिए रशीद को उम्मीद होगी कि उनकी गुगली और फ्लाइट बल्लेबाजों को फंसा सकती है। भारत के लिए आदिल रशीद की तोड़ शिवम दुबे और हार्दिक पांड्या होंगे। दुबे तो लेग स्पिनर्स पर लंबे छक्के लगाते हैं, जबकि हार्दिक को भी लेग स्पिन रास आती है। इन दोनों का मकसद रशीद का प्रभाव कम करना होगा।
विज्ञापन

5 of 7
अर्शदीप बनाम सॉल्ट - फोटो : IANS
सॉल्ट बनाम अर्शदीप: बाउंसर की जंग
इंग्लैंड के आक्रामक बल्लेबाज फिल सॉल्ट और भारत के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के बीच मुकाबला भी काफी अहम होगा। अब तक अर्शदीप ने सॉल्ट को 44 गेंदों में चार बार आउट किया है और सिर्फ 50 रन दिए हैं। खासकर उनकी शॉर्ट गेंदें सॉल्ट के लिए परेशानी का कारण बनी हैं। हालांकि, हाल ही में आईपीएल में सॉल्ट ने अर्शदीप के खिलाफ तेजी से रन भी बनाए थे। इसलिए वानखेड़े जैसे छोटे मैदान पर यह मुकाबला पूरी तरह जोखिम और आक्रामकता का खेल होगा।
विज्ञापन

6 of 7
वरुण-अक्षर बनाम हैरी ब्रूक - फोटो : IANS
अक्षर पटेल-वरुण चक्रवर्ती बनाम हैरी ब्रूक
भारत के ऑलराउंडर अक्षर पटेल को टीम मैनेजमेंट शुरुआत में रक्षात्मक गेंदबाजी के लिए इस्तेमाल कर सकता है। भारत चाहेगा कि मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को पावरप्ले से दूर रखा जाए ताकि उन्हें शुरुआत में ज्यादा रन न पड़ें। इंग्लैंड की कोशिश होगी कि भारत को जल्दी ही अपने मुख्य गेंदबाजों जैसे जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती को इस्तेमाल करने के लिए मजबूर किया जाए। इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक का रिकॉर्ड भारतीय स्पिनरों के खिलाफ अच्छा रहा है, इसलिए भारत को यहां काफी सोच-समझकर गेंदबाजी करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
इन खिलाड़ियों में होगी दिलचस्प टक्कर - फोटो : IANS
बेहतर रणनीति ही तय करेगी फाइनल का टिकट
टी20 क्रिकेट में मैच कई बार एक ओवर या एक छोटी रणनीतिक चाल से पलट जाता है। भारत के पास बुमराह-अर्शदीप, वरुण और अक्षर जैसे घातक गेंदबाज हैं, वहीं इंग्लैंड के पास आर्चर की रफ्तार और रशीद का स्पिन जाल है। बल्लेबाजी में दोनों टीमों के पास कई मैच विनर खिलाड़ी मौजूद हैं। वानखेड़े की फ्लैट पिच पर यह मुकाबला रनों की बारिश भी बन सकता है और गेंदबाजों की चतुराई का खेल भी। जो टीम सही समय पर सही रणनीति अपनाएगी, वही टीम आठ मार्च को होने वाले फाइनल में न्यूजीलैंड से भिड़ने का मौका हासिल करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें