फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडिया-ए vs पाकिस्तान-ए: महामुकाबले में किसका पलड़ा भारी? पांच पॉइंट्स में समझें दोनों टीमों की ताकत और कमजोरी

Sat, 21 Nov 2026 10:59 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा

सार

कागज पर भारत ए की टीम अपने विस्फोटक टॉप ऑर्डर और सीनियर अंतरराष्ट्रीय अनुभव के दम पर काफी मजबूत नजर आ रही है। वहीं, पाकिस्तान शाहींस के पास मोहम्मद हसनैन और युवा सनसनी अली रजा जैसे तेज गेंदबाज हैं, जो दोहा की पिच पर भारत के आक्रामक ओपनर्स को शुरुआती झटके दे सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 9
भारत-ए बनाम पाकिस्तान-ए - फोटो : Twitter
क्रिकेट जगत की सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्विता एक बार फिर मैदान पर देखने को मिलने वाली है। 22 नवंबर को दोहा के मैदान पर भारत ए और पाकिस्तान ए (पाकिस्तान शाहींस) के बीच एक हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। इस महामुकाबले से पहले सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर किस टीम का पलड़ा भारी है और किसकी कमजोरी मैच का रुख पलट सकती है।

कागज पर नजर डालें तो भारतीय टीम अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी और सीनियर अंतरराष्ट्रीय स्तर के टी20 और वनडे अनुभव के कारण स्पष्ट रूप से मजबूत दिखाई देती है। दूसरी ओर, पाकिस्तान शाहींस की टीम अपनी रफ्तार भरी तेज गेंदबाजी और दोहा की परिस्थितियों की बेहतर समझ के दम पर उलटफेर करने का माद्दा रखती है। आइए पांच अहम बिंदुओं के जरिए विस्तार से समझते हैं कि इस मुकाबले में दोनों टीमों की असली ताकत और कमजोरी क्या है...


भारत-ए टीम के कप्तान तिलक और पाकिस्तान-ए टीम के कप्तान अब्दुल समद
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
वैभव और अभिषेक - फोटो : ANI/BCCI
1. भारत के ओपनर्स में दम, पाकिस्तान के पास रफ्तार
भारत ए के पास टूर्नामेंट की संभवतः सबसे आक्रामक ओपनिंग जोड़ी मौजूद है। बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी पारी की शुरुआत करेंगे, जबकि बैकअप के तौर पर प्रभसिमरन सिंह जैसा आक्रामक विकल्प भी टीम के पास है। अभिषेक और वैभव पहली ही गेंद से गेंदबाजों पर हमला बोलने के लिए जाने जाते हैं। यदि इन दोनों में से कोई एक भी शुरुआती 10 ओवर तक क्रीज पर टिक गया, तो पाकिस्तान के गेंदबाजों के लिए मैच में वापसी करना बेहद मुश्किल हो जाएगा।

हालांकि, पाकिस्तान के पास इसका सीधा तोड़ उनकी एक्सप्रेस पेस बैटरी के रूप में है। मोहम्मद हसनैन और अहमद दानियाल अपनी तेज गति से किसी भी बल्लेबाजी क्रम को ध्वस्त कर सकते हैं। चूंकि अभिषेक और वैभव शुरू से ही हाई-रिस्क क्रिकेट खेलते हैं, इसलिए यदि दोहा की पिच से नई गेंद को थोड़ी भी सीम मूवमेंट मिली, तो पाकिस्तानी तेज गेंदबाज भारत को शुरुआती झटके देकर दबाव बना सकते हैं। हालांकि, पाकिस्तान ने यूएई के खिलाफ राइजिंग स्टार एशिया कप के अपने पहले मैच में हसनैन को नहीं खिलाया गया था। दानियाल को विकेट नहीं मिला था। पाकिस्तान अंडर-19 टीम के तेज गेंदबाज अली रजा ने और स्पिनर सूफियान मुकीम ने तीन-तीन विकेट लिए थे। वहीं, स्पिनर्स साद मसूद और माज सदाकर को दो-दो विकेट मिले थे।
विज्ञापन

3 of 9
तिलक और कुशाग्र - फोटो : BCCI
2. मिडिल ऑर्डर की गहराई और फिनिशिंग
इस मुकाबले का सबसे बड़ा अंतर दोनों टीमों का मध्यक्रम है, जहां भारत ए को एकतरफा बढ़त हासिल है। नेपाल के खिलाफ पिछले मुकाबले में भारत के मध्यक्रम का दमखम दिखा। भारत ने एक वक्त 42 रन पर तीन विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद कप्तान तिलक वर्मा ने 107 और कुमार कुशाग्र ने 117 रन की पारी खेल भारत को बड़े स्कोर तक पहुंचाया।

भारत का मिडिल ऑर्डर किसी सीनियर अंतरराष्ट्रीय टीम जैसा दिखता है। तिलक, उपकप्तान रिंकू सिंह, आयुष बदोनी और कुशाग्र की मौजूदगी टीम को गजब का संतुलन देती है। इन खिलाड़ियों के पास स्पिन के खिलाफ स्ट्राइक रोटेट करने की कला है और 50 ओवर के मुकाबलों में लक्ष्य का पीछा करते हुए डेथ ओवर्स में मैच खत्म करने का साबित अनुभव भी है। वहीं, नेपाल के खिलाफ सूर्यांश शेडगे गजब की फिनिशिंग स्किल दिखाई थी। उन्होंने 14 गेंद में एक चौका और चार छक्के की मदद से नाबाद 36 रन बनाए थे।



इसके विपरीत, पाकिस्तान ए का मध्यक्रम काफी अनुभवहीन नजर आता है। हैदर अली, हसन नवाज, कप्तान अब्दुल समद और विकेटकीपर रोहैल नजीर को छोड़ दें, तो बाकी बल्लेबाजों की बड़े दबाव वाले 50 ओवर के मैचों में परीक्षा नहीं हुई है। इसके अलावा, शनिवार को अंडर-19 एशिया कप का फाइनल हारने के तुरंत बाद सीनियर 'ए' स्तर पर कदम रख रहे फरहान यूसुफ के लिए मानसिक रूप से खुद को तुरंत ढालना एक बड़ी चुनौती होगी।

पाकिस्तान-ए ने अपने पहले मैच में यूएई के खिलाफ 61 रन से जीत हासिल की। पाकिस्तान की टीम 46.4 ओवर में 245 रन पर सिमट गई थी। जवाब में यूएई की टीम 184 रन पर सिमट गई थी। पाकिस्तान की ओर से शमैल हुसैन ने 62 रन और माज सदाकत ने 53 रन बनाए थे। इसके अलावा कोई 40 से ज्यादा रन नहीं बना पाया। हसन नवाज सात रन और फरहान केवल 28 रन बना पाए थे। अब्दुल समद ने 39 रन बनाए। हैदर अली को मौका नहीं दिया गया था। हसन हालांकि, पिछली बार जब भारत के सामने आए थे, तो अच्छी बल्लेबाजी की थी। एशियन गेम्स के फाइनल में वह शतक से चूक गए थे।

4 of 9
भारत-ए टीम - फोटो : BCCI
3. स्पिन गेंदबाजी और बीच के ओवरों में नियंत्रण
बीच के ओवरों में रनों पर लगाम लगाने और विकेट निकालने के मामले में पाकिस्तान ए के पास एक बड़ा हथियार है। बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर (चाइनामैन) सुफियान मुकिम भारत के लिए सबसे बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं। दोहा की धीमी पिचों पर मुकिम की विविधताएं भारत के बाएं हाथ के बल्लेबाजों (अभिषेक, वैभव, तिलक, रिंकू) को खासा परेशान कर सकती हैं। उनका साथ देने के लिए पाकिस्तान के पास माज सदाकत, दानिश अजीज और साद मसूद जैसे उपयोगी स्पिन ऑलराउंडर भी हैं।

दूसरी तरफ, भारत ए ने अपनी टीम में फिंगर-स्पिन ऑलराउंडर्स की फौज भरी है। शाहबाज अहमद, तनुष कोटियन, हर्ष दुबे और लेग स्पिनर विप्रज निगम टीम का हिस्सा हैं। इन खिलाड़ियों की मौजूदगी से भारत की बल्लेबाजी में नंबर आठ और नौ तक गहराई आ जाती है, लेकिन टीम के पास कोई 'मिस्ट्री स्पिनर' नहीं है। ऐसे में भारतीय स्पिनर्स को बहुत अधिक टर्न के बजाय अनुशासित लाइन-लेंथ के साथ रन रोकने की रणनीति पर निर्भर रहना होगा। हालांकि, नेपाल के खिलाफ पहले मैच में स्पिनर्स की ज्यादा जरूरत नहीं पड़ी थी। हर्षित राणा और प्रिंस यादव की जोड़ी ने काम तमाम कर दिया था। भारत ने नेपाल के खिलाफ विप्रज और शाहबाज के रूप में दो स्पिनर्स खिलाए थे।
विज्ञापन

5 of 9
प्रिंस और हर्षित - फोटो : BCCI
4. तेज गेंदबाजी आक्रमण और डेथ ओवर
भले ही कागज पर तेज गेंदबाजी विभाग भारत ए की सबसे कम अनुभवी कड़ी नजर आता है, लेकिन नेपाल के खिलाफ पिछले मुकाबले में भारतीय पेस बैटरी ने कमाल का प्रदर्शन कर अपने इरादे साफ कर दिए हैं। हर्षित राणा अपनी असली रफ्तार और अंतरराष्ट्रीय अनुभव के साथ इस आक्रमण की अगुवाई कर रहे हैं और नेपाल के खिलाफ चार विकेट लेकर उन्होंने अपनी शानदार लय की झलक दिखाई थी। वहीं, प्रिंस यादव ने केवल छह रन देकर पांच विकेट लिए थे और बताया था कि वह क्यों अब बड़े मंच के लिए तैयार हैं। भारत के पास बैकअप के लिए बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अरशद खान भी हैं, जिनका आत्मविश्वास भी सातवें आसमान पर है। हालांकि, पाकिस्तान के के सामने इन युवा भारतीय गेंदबाजों की असली परीक्षा होगी, क्योंकि बड़े मैचों के दबाव में निरंतरता बनाए रखना एक अलग चुनौती है।

दूसरी ओर, अनुभव और विविधता के मामले में पाकिस्तान ए की तेज गेंदबाजी को हल्की बढ़त हासिल है। मोहम्मद हसनैन, अली रजा, अहमद दानियाल और मोहम्मद इमरान रंधावा के रूप में उनके पास तेज गेंदबाजी की बेहतर गहराई है। खासकर दोहा की परिस्थितियों में अंतिम 10 ओवरों के दौरान रिवर्स स्विंग हासिल करने की उनकी क्षमता भारतीय बल्लेबाजों के लिए बड़ी चुनौती बन सकती है।
विज्ञापन

6 of 9
भारत ए बनाम पाकिस्तान ए मुकाबला कल - फोटो : BCCI
5. मानसिक बढ़त और दबाव झेलने की क्षमता
क्रिकेट के मैदान पर स्किल के साथ-साथ मानसिक मजबूती भी जीत तय करती है, और यहां भारत ए का पलड़ा काफी भारी है। भारतीय टीम दोहा में एक जबरदस्त मनोवैज्ञानिक बढ़त के साथ उतर रही है। अप्रैल 2025 के बाद से भारत ने सीनियर पुरुष और महिला वर्ग के हर मुकाबले में पाकिस्तान को शिकस्त दी है, और फिर अंडर-19 एशिया कप फाइनल की आखिरी गेंद पर मिली रोमांचक जीत ने इस दबदबे को और मजबूत किया है। तिलक वर्मा, रिंकू सिंह और अभिषेक शर्मा जैसे खिलाड़ी खचाखच भरे स्टेडियम और भारत-पाकिस्तान मैच के भारी दबाव में खेलने के आदी हैं।

हालांकि, पाकिस्तान शाहींस पिछले साल के 'राइजिंग स्टार्स' चैंपियन हैं और उन्होंने इसी मैदान पर भारत ए को हराया था, जिससे उन्हें दोहा की कंडीशंस का अच्छा अंदाजा है। लेकिन, सभी आयु वर्गों में भारत के खिलाफ लगातार मिल रही हार के सिलसिले को तोड़ने का भारी मानसिक दबाव कप्तान अब्दुल समद की युवा टीम पर साफ दिखाई देगा।
विज्ञापन

7 of 9
भारत ए बनाम पाकिस्तान ए मुकाबला कल - फोटो : BCCI
भारत-ए की टीम दिख रही दमदार
तमाम पहलुओं को देखते हुए भारत ए इस मुकाबले में जीत की प्रबल दावेदार के रूप में उतरेगी। टीम की गहराई, तिलक, रिंकू, अभिषेक और हर्षित का अंतरराष्ट्रीय अनुभव और मैच फिनिश करने की क्षमता उन्हें पाकिस्तान से मीलों आगे रखती है। वहीं, पाकिस्तान ए के लिए जीत का एकमात्र रास्ता यही है कि उनके तेज गेंदबाज अली रजा, दानियाल और इमरान रंधावा भारतीय बल्लेबाजी पर लगाम लगा सकें।

अगर भारत ने बड़ा स्कोर स्कोरबोर्ड पर लगा दिया तो पाकिस्तान के बल्लेबाजों के लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं। साथ ही चेज में हमारे अंडर-19 के स्टार्स ने दिखाया था कि वह किसी भी टारगेट को हासिल करने की काबीलियत रखते हैं। ऐसे में अब तो भारत-ए टीम में कई सुपरस्टार्स हैं। इनका बल्ला चला तो पाकिस्तानी गेंदबाजों की बुरी हालत हो सकती है।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं- 

भारत ए- तिलक वर्मा (कप्तान), रिंकू सिंह (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, आयुष बदोनी, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, सूर्यांश शेडगे, विप्रज निगम, तनुष कोटियन, हर्ष दुबे, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, अरशद खान।

पाकिस्तान ए- अब्दुल समद (कप्तान), रोहैल नजीर (विकेटकीपर), फरहान यूसुफ, अली रजा, हसन नवाज, माज सदाकत, मोहम्मद इमरान रंधावा, अहमद दानियाल, सुफियान मुकिम, साद मसूद, शमाइल हुसैन, शाहजेब खान, हैदर अली, दानिश अजीज, मोहम्मद हसनैन।

8 of 9
भारत ए बनाम पाकिस्तान ए मुकाबला कल - फोटो : BCCI

भारत-ए बनाम नेपाल मैच में क्या हुआ?

 
  • भारत-ए ने 306 रन से ऐतिहासिक जीत दर्ज की: टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में नौ विकेट पर 332 रन बनाए। जवाब में नेपाल की पूरी टीम 11.3 ओवर में सिर्फ 26 रन पर सिमट गई।

  • तिलक वर्मा और कुमार कुशाग्र के शतक: कप्तान तिलक ने 113 गेंदों पर 107 रन बनाए, जबकि कुशाग्र ने 102 गेंदों पर 117 रन की पारी खेली। दोनों ने भारतीय पारी को मजबूती दी।

  • तिलक-कुशाग्र के बीच बड़ी साझेदारी: दोनों ने चौथे विकेट के लिए 167 रन जोड़े।

  • कुशाग्र ने जड़ा शतक: उन्होंने अपनी पारी में 10 चौके और पांच छक्के लगाए।

  • सूर्यांश शेडगे का तूफानी अंदाज: उन्होंने सिर्फ 14 गेंदों पर नाबाद 36 रन बनाए। उनकी पारी में एक चौका और चार छक्के शामिल रहे।

  • नेपाल की शर्मनाक बल्लेबाजी: लक्ष्य का पीछा करते हुए नेपाल के सिर्फ दो बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा छू सके। पूरी टीम 26 रन पर ऑलआउट हो गई।

  • प्रिंस यादव ने मचाया कहर: उन्होंने पांच ओवर में सिर्फ छह रन देकर पांच विकेट झटके।

  • हर्षित राणा का भी शानदार प्रदर्शन: उन्होंने छह ओवर में 16 रन देकर चार विकेट लिए। शाहबाज अहमद को भी एक सफलता मिली।

  • तिलक-कुशाग्र की 206 रन की साझेदारी: दोनों ने चौथे विकेट के लिए 191 गेंदों पर 206 रन जोड़े। तिलक 283 और कुशाग्र 248 के स्कोर पर आउट हुए।

  • भारत-ए के नाम सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड: 306 रन की यह जीत लिस्ट-ए क्रिकेट में भारत-ए की रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत बनी।

  • नेपाल के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड: नेपाल का 26 रन का स्कोर लिस्ट-ए क्रिकेट इतिहास का पांचवां सबसे कम ऑलआउट स्कोर रहा।

    कुमार कुशाग्र बने प्लेयर ऑफ द मैच: 117 रन की पारी के लिए उन्हें यह पुरस्कार मिला।
विज्ञापन

9 of 9
पाकिस्तान टीम - फोटो : PCB

पाकिस्तान-ए बनाम यूएई मैच में क्या हुआ?

 
  • पाकिस्तान-ए ने यूएई को 61 रन से हराया। पाकिस्तान-ए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 46.4 ओवर में 245 रन बनाए। जवाब में यूएई की टीम 40.5 ओवर में 184 रन पर ऑलआउट हो गई।

  • शमिल हुसैन ने खेली तूफानी पारी: उन्होंने 39 गेंदों पर 62 रन बनाए। उनकी पारी में तीन चौके और सात छक्के शामिल रहे। उन्होंने 158.97 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए।

  • माज सदाकत का अर्धशतक: उन्होंने 63 गेंदों पर 53 रन बनाए। शमिल और माज के बीच पहले विकेट के लिए 87 रन की साझेदारी हुई।

  • कप्तान अब्दुल समद ने संभाली पारी: उन्होंने 49 गेंदों पर 39 रन बनाए। फरहान यूसुफ ने 38 गेंदों पर 28 रन का योगदान दिया।

  • बासिल हमीद ने झटके चार विकेट: यूएई के कप्तान ने 10 ओवर में 37 रन देकर चार विकेट लिए। उन्होंने पाकिस्तान-ए के मध्यक्रम और निचले क्रम को झकझोरा।

  • यूएई की ओर से अवैस अली शाह और सूफयान मुकीम चमके: दोनों ने तीन-तीन विकेट लिए। साद मसूद को दो सफलताएं मिलीं।

  • यूएई की बल्लेबाजी नहीं चली: 246 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही और 184 रन पर सिमट गई।

  • अली रजा और सूफयान मुकीम की गेंदबाजी: यूएई के खिलाफ अली रजा ने तीन और सूफयान ने तीन विकेट लिए। साद मसूद ने दो विकेट झटके।

  • पाकिस्तान-ए की जीत के हीरो: बल्लेबाजी में शमिल हुसैन और माज सदाकत, जबकि गेंदबाजी में अली रजा और सूफयान मुकीम ने अहम भूमिका निभाई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें