हसीन जहां के लिए एनिवर्सरी विश का पोस्ट डाले 24 घंटे भी नहीं बीते थे कि शमी की बेगम ने उन्हें एक और तगड़ा झटका दे दिया। मोहम्मद की मोहब्बत का हसीन जहां ने ऐसा सिला दिया कि उनके खिलाफ नए आरोपों के साथ एक और केस दर्ज करवा दिया है। इस बार हसीन जहां ने कहा..
विज्ञापन
2 of 5
Hasin jahan
बता दें कि हसीन जहां ने मोहम्मद शमी के खिलाफ एक नया केस दर्ज करवाया है। हसीन जहां ने पश्चिम बंगाल के अलीपोर कोर्ट में दर्ज कराए गए मुकदमे में मोहम्मद शमी पर भत्ता और इलाज खर्च न देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
3 of 5
hasin jahan
हसीन जहां ने इस बात का भी खुलासा किया है कि जब हसीन जहां मोहम्मद शमी के एक्सीडेंट के बाद दिल्ली आई थीं तो उनको शमी से मिलने नहीं दिया गया और मोहम्मद शमी और उनके परिवार वालों ने उनका उत्पीड़न किया।
4 of 5
hasin jahan
मालूम हो कि ये कोई पहली बार नहीं है जब हसीन जहां मोहम्मद शमी पर इल्जाम लगा रहीं हो। इससे पहले भी उन्होंने मोहम्मद शमी पर कई संगीन आरोप लगाए हैं।
हसीन जहां ने मोहम्मद शमी पर मैच फिक्सिंग, कई महिलाओं के साथ रिश्ते और अपनी प्रताड़ित करने जैसे कई आरोप लगाए थे। हसीन जहां ने कई चैट्स के स्क्रीनशॉट्स भी अपलोड किए थे।