फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: बेटे अगस्त्य और पूर्व पत्नी स्टैनकोविक के लिए हार्दिक का चार करोड़ का तोहफा? जानें क्या है पूरा मामला

Sun, 22 Feb 2026 01:29 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

हार्दिक पांड्या और नताशा स्टैनकोविक के अलगाव के बाद भी उनके रिश्ते में परिपक्वता दिख रही है। हाल ही में नताशा को बेटे अगस्त्य के साथ चार करोड़ रुपये की एसयूवी कार के साथ देखा गया, जिससे चर्चा तेज हो गई। सोशल मीडिया पोस्ट ने अटकलों को और हवा दी। दोनों अपने बेटे की संयुक्त परवरिश को प्राथमिकता दे रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 5
माहिका, स्टैनकोविक-अगस्त्य और हार्दिक - फोटो : Instagram
भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और उनकी पूर्व पत्नी नताशा स्टैनकोविक भले ही अलग हो चुके हों, लेकिन अपने बेटे अगस्त्य की परवरिश को लेकर दोनों की समझदारी लगातार चर्चा में है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक नई लग्जरी एसयूवी को लेकर फैंस हैरान रह गए। काले रंग की इस शानदार कार की कीमत करीब तीन से चार करोड़ रुपये बताई जा रही है। नताशा को बेटे अगस्त्य के साथ इस कार के पास पोज देते देखा गया, जिसके बाद यह खबर तेजी से वायरल हो गई। बताया जा रहा है कि यह कार हार्दिक ने बेटे अगस्त्य के लिए खरीदी है। अगस्त्य के साथ स्टैनकोविक भी कार शो रूम साथ पहुंचीं। अगस्त्य स्टैनकोविक के साथ ही रह रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
नताशा स्टैनकोविक- हार्दिक पांड्या - फोटो : इंस्टाग्राम
सोशल मीडिया पोस्ट से बढ़ीं अटकलें
इस मौके की तस्वीरें वाहन निर्माता कंपनी ने खुद साझा कीं। पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया, 'हार्दिक पांड्या ने एक बार फिर हमारी कंपनी को अपनी लग्जरी गाड़ी खरीदने के लिए चुना। विश्वास पर बना रिश्ता। उत्कृष्टता पर आधारित निर्णय। मुंबई में अगस्त्य पांड्या और स्टैनकोविक को डिलीवर की गई लैंड रोवर डिफेंडर।' इस कैप्शन के बाद यह चर्चा और तेज हो गई कि क्या यह कार हार्दिक की ओर से एक खास तोहफा है।
 
विज्ञापन

3 of 5
हार्दिक, अगस्त्य और स्टैनकोविक - फोटो : Instagram
अलगाव के बाद भी जिम्मेदारी
जुलाई 2024 में आधिकारिक रूप से अलग होने के बाद भी हार्दिक और नताशा ने बेटे अगस्त्य की संयुक्त परवरिश को प्राथमिकता दी है। दोनों को कई मौकों पर बेटे के साथ समय बिताते देखा गया है। हार्दिक का नाम हाल ही में अभिनेत्री माहिका शर्मा के साथ जुड़ने की खबरों में भी रहा, लेकिन उन्होंने हमेशा यह स्पष्ट किया है कि उनका बेटा उनकी पहली प्राथमिकता है। हार्दिक ने हाल ही में गर्लफ्रेंड माहिका के जन्मदिन पर एक क्यूट वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में दोनों निजी पल बिताते दिखे थे। हार्दिक भारत के टी20 विश्वकप मैचों में भी माहिका के साथ दिखे थे, जिस पर काफी विवाद भी हुआ था।

4 of 5
हार्दिक पांड्या, माहिका शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम@mahiekasharma
नताशा की नई शुरुआत
दूसरी ओर, नताशा स्टैनकोविक भी अपने करियर और फिटनेस पर ध्यान दे रही हैं। हाल के इंटरव्यू में उन्होंने कहा, 'मैं फिर से प्यार के लिए खुली हूं और जीवन की चुनौतियों ने मुझे और मजबूत बनाया है।' यह बयान उनके आत्मविश्वास और नई शुरुआत की ओर इशारा करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और एक्ट्रेस नताशा - फोटो : इंस्टाग्राम@natasastankovic__
रिश्तों की नई मिसाल
चाहे यह कार हार्दिक की ओर से दिया गया उपहार हो या कोई अन्य निर्णय, लेकिन इस घटना ने एक बात साफ कर दी है कि अलगाव के बाद भी परिपक्वता और सम्मान के साथ आगे बढ़ा जा सकता है। मुंबई की सड़कों पर दौड़ती यह लग्जरी कार सिर्फ ग्लैमर का प्रतीक नहीं, बल्कि जिम्मेदारी और समझदारी की मिसाल भी बन गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें