रोहित शर्मा ने अपने करियर में ऐसे रिकॉर्ड बनाए हैं जो उन्हें क्रिकेट के महानतम खिलाड़ियों में शामिल करते हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के, तीन डबल सेंचुरी, आईसीसी टूर्नामेंट्स में शतक और आईपीएल में सफलता, ये सब उन्हें G.O.A.T बनाते हैं। 39वें जन्मदिन पर उनका करियर एक प्रेरणा है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
क्रिकेट की दुनिया में कुछ खिलाड़ी आंकड़ों से बड़े होते हैं और कुछ खिलाड़ी खुद आंकड़ों को बदल देते हैं। रोहित शर्मा उन्हीं में से एक हैं। 39वें जन्मदिन पर हिटमैन सिर्फ एक बल्लेबाज नहीं, बल्कि एक युग का नाम बन चुके हैं। उनके बल्ले ने जितने रिकॉर्ड तोड़े हैं, उतने शायद उन्होंने जन्मदिन भी नहीं मनाए होंगे। यही वजह है कि उन्हें आधुनिक क्रिकेट का G.O.A.T यानी ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम कहा जाता है। हिटमैन टेस्ट और टी20 अंतरराष्ट्रीय से तो संन्यास ले चुके हैं, लेकिन वनडे में अब भी उनका जलवा बरकरार है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 12
रोहित शर्मा
- फोटो : PTI
छक्के लगाने में सबसे आगे
रोहित शर्मा का नाम आते ही छक्कों की बारिश याद आती है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड उनके नाम है। उनके नाम टेस्ट, वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय को मिलाकर कुल 650 छक्के हैं। यह आंकड़ा बताता है कि रोहित ने सिर्फ रन नहीं बनाए, बल्कि खेल को एंटरटेनमेंट में बदल दिया। उनके बाद क्रिस गेल (553 छक्के) जैसे दिग्गज का नाम आता है।
विज्ञापन
3 of 12
रोहित शर्मा
- फोटो : ANI
आईसीसी टूर्नामेंट्स के असली हीरो
बड़े मंच पर बड़ा खिलाड़ी बनना हर किसी के बस की बात नहीं होती, लेकिन रोहित इसमें भी सबसे आगे हैं। आईसीसी टूर्नामेंट्स में सबसे ज्यादा (8) शतक लगाने का रिकॉर्ड उनके नाम है। दबाव जितना बड़ा, रोहित का प्रदर्शन उतना ही शानदार।
4 of 12
रोहित शर्मा
- फोटो : ANI
हर फॉर्मेट के मास्टर
रोहित शर्मा उन चुनिंदा खिलाड़ियों में हैं जिन्होंने तीनों फॉर्मेट में बतौर कप्तान शतक जड़ा है। बतौर कप्तान तीनों प्रारूप में शतक लगाने वाले वह पहले भारतीय और दुनिया भर में चौथे खिलाड़ी हैं। 2023 में नागपुर टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक लगाकर उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की। यह दिखाता है कि टेस्ट हो, वनडे या टी20, रोहित हर जगह फिट बैठते हैं।
विज्ञापन
5 of 12
रोहित शर्मा
- फोटो : BCCI
मैच विनर की पहचान
रोहित शर्मा एकमात्र खिलाड़ी हैं जिन्होंने सभी बड़े आईसीसी टूर्नामेंट्स, जैसे कि वर्ल्ड कप, चैंपियंस ट्रॉफी, टी20 वर्ल्ड कप और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 'प्लेयर ऑफ द मैच' जीता है। इसका मतलब साफ है, जब टीम को जीत चाहिए होती है, रोहित सामने खड़े मिलते हैं।
विज्ञापन
6 of 12
रोहित शर्मा
- फोटो : PTI
उम्र सिर्फ एक नंबर
35 साल की उम्र के बाद भी जिस तरह रोहित ने तीनों फॉर्मेट में शतक लगाए, वह उन्हें अलग बनाता है। क्रिकेट इतिहास में ऐसा करने वाले वह अकेले खिलाड़ी हैं। यह साबित करता है कि क्लास और फिटनेस उम्र से बड़ी होती है।
विज्ञापन
7 of 12
रोहित शर्मा
- फोटो : PTI
SENA देशों में भी जलवा
विदेशी धरती पर रन बनाना हमेशा चुनौती रहा है, खासकर SENA देशों (द. अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया) में। लेकिन रोहित ने यहां भी कमाल किया। जीत में 10 शतक लगाने वाले वह इकलौते एशियाई बल्लेबाज हैं।
8 of 12
रोहित शर्मा
- फोटो : ICC
वनडे रिकॉर्ड्स जो यकीन से परे
वनडे क्रिकेट में रोहित शर्मा के रिकॉर्ड्स किसी सपने जैसे लगते हैं। तीन डबल सेंचुरी लगाने वाले दुनिया के इकलौते खिलाड़ी, 264 रन की सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी और 150+ स्कोर सबसे ज्यादा (8 बार) बार रोहित के नाम ही हैं। ये आंकड़े बताते हैं कि वनडे में रोहित का कोई मुकाबला नहीं।
9 of 12
रोहित शर्मा
- फोटो : BCCI
टी20 के बॉस
टी20 इंटरनेशनल में भी रोहित का दबदबा कायम है। उन्होंने पांच शतक लगाए, जो संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा है। उनके नाम टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा छक्के भी हैं। वह 100 टी20 अंतरराष्ट्रीय जीत का हिस्सा बनने वाले पहले खिलाड़ी। इसके अलावा वह 35 गेंदों में शतक जड़ चुके हैं, जो कि संयुक्त रूप से दूसरा सबसे तेज है। हालांकि, वह सबसे तेज टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं। उन्होंने टी20 बल्लेबाजी को एक नई परिभाषा दी है।
10 of 12
रोहित शर्मा
- फोटो : PTI
'मिस्टर वर्ल्ड कप'
वर्ल्ड कप और रोहित शर्मा, यह एक अलग ही कहानी है। वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा सात शतक लगा चुके हैं। एक वर्ल्ड कप (2019) संस्करण में सबसे ज्यादा पांच शतक लगाने का रिकॉर्ड भी उन्हीं के नाम है। 2023 वर्ल्ड कप में कप्तान के तौर पर 597 रन बनाए थे, जो कि बतौर कप्तान सबसे ज्यादा हैं। इतने बड़े मंच पर ऐसा दबदबा शायद ही किसी ने दिखाया हो।
11 of 12
रोहित शर्मा
- फोटो : PTI
आईपीएल में भी बादशाह
रोहित शर्मा की महानता आईपीएल में भी दिखती है। उन्होंने छह आईपीएल खिताब जीते हैं, जिनमें पांच मुंबई इंडियंस के कप्तान के रूप में हैं। वह टूर्नामेंट के सबसे सफल कप्तानों में शामिल हैं। खास बात यह है कि वह आईपीएल में शतक और हैट्रिक लेने वाले इकलौते खिलाड़ी भी हैं।
क्यों हैं रोहित शर्मा 'G.O.A.T'?
रोहित शर्मा सिर्फ रिकॉर्ड्स का नाम नहीं हैं, बल्कि एक स्टाइल, एक क्लास और एक एरा का नाम हैं। उन्होंने हर फॉर्मेट में खुद को साबित किया, बड़े टूर्नामेंट्स में टीम को जीत दिलाई और कप्तान के रूप में भी इतिहास रचा। यही वजह है कि वह सिर्फ एक दिग्गज नहीं, बल्कि क्रिकेट के सबसे महान खिलाड़ियों में गिने जाते हैं।