फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भावुक कर देगी कहानी: गरीबी से जंग जीतकर चमके साकिब हुसैन; जूते खरीदने के पैसे नहीं थे, मां के गहने बेचने पड़े

Tue, 14 Apr 2026 10:05 AM IST
Swapnil Shashank स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

बिहार के गोपालगंज से आने वाले साकिब हुसैन ने आईपीएल 2026 में अपने डेब्यू मैच में चार विकेट लेकर सभी को प्रभावित किया। आर्थिक तंगी, संघर्ष और मां के त्याग से भरी उनकी कहानी प्रेरणादायक है। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच जिताऊ प्रदर्शन किया और अपने उज्ज्वल भविष्य की झलक दिखा दी।
विज्ञापन
1 of 8
कौन हैं साकिब हुसैन? - फोटो : IANS
आईपीएल 2026 का 21वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया, लेकिन इस मैच की सबसे बड़ी कहानी दो नए नामों ने लिखी- प्रफुल्ल हिंगे और साकिब हुसैन। अपने डेब्यू मैच में दोनों ने ही चार-चार विकेट निकाले। 21 साल के युवा तेज गेंदबाज साकिब ने चार ओवर में महज 24 रन देकर चार विकेट झटक लिए और रन देने के मामले में प्रफुल्ल से भी बेहतर प्रदर्शन किया और राजस्थान जैसी मजबूत टीम की कमर तोड़ दी।

यह भी पढ़ें: कौन हैं प्रफुल्ल हिंगे?: SRH के तेज गेंदबाज ने मचाया धमाल, पहली बार आईपीएल के शुरुआती ओवर में गिरे तीन विकेट
 
विज्ञापन

2 of 8
साकिब हुसैन - फोटो : IANS
बड़े-बड़े बल्लेबाजों को किया ढेर
साकिब ने जिन बल्लेबाजों को आउट किया, उनमें से कुछ अपने आप में बड़े नाम हैं। उन्होंने यशस्वी जायसवाल जैसे स्टार ओपनर का विकेट लिया। इसके बाद पुछल्ले बल्लेबाजों को जमने का मौका नहीं दिया। साकिब ने जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे और रवि बिश्नोई को भी पवेलियन भेजा। उनकी तेज रफ्तार (करीब 145 किमी/घंटा) और सटीक लाइन-लेंथ के साथ गति में विविधता ने सभी को प्रभावित किया।
विज्ञापन

3 of 8
साकिब हुसैन - फोटो : IANS
बिहार के छोटे से गांव से आईपीएल तक का सफर
14 दिसंबर 2004 को बिहार के गोपालगंज में जन्मे साकिब एक साधारण किसान परिवार से आते हैं। आर्थिक स्थिति कमजोर थी, लेकिन सपने बड़े थे। शुरुआत में उनका सपना भारतीय सेना में जाने का था, लेकिन उनकी कद-काठी और गेंदबाजी प्रतिभा को देखकर परिवार और कोच ने उन्हें क्रिकेट में आगे बढ़ने की सलाह दी।

4 of 8
साकिब हुसैन - फोटो : IANS
जूतों के लिए नहीं थे पैसे, मां ने बेचे गहने
साकिब की कहानी का सबसे भावुक पहलू उनका संघर्ष है। जब उन्होंने रणजी ट्रॉफी में डेब्यू किया, तब उनके पास अच्छे जूते तक नहीं थे। ऐसे समय में उनकी मां ने अपने गहने बेचकर उनके लिए जूते खरीदे। यही त्याग आज उनकी सफलता की नींव बना। टेनिस बॉल क्रिकेट से शुरुआत करने वाले साकिब 500-700 रुपये लेकर दूर-दूर मैच खेलने जाते थे। धीरे-धीरे वह जिला टीम, फिर बिहार टीम तक पहुंचे।
विज्ञापन

5 of 8
साकिब हुसैन - फोटो : IANS
आईपीएल तक का सफर
उनकी प्रतिभा को पहचानते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2024 में 20 लाख रुपये में खरीदा, लेकिन उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। केकेआर की टीम तब चैंपियन बनी थी और साकिब ने परिवार के साथ तस्वीर भी खिंचवाई थी। इसके बाद आईपीएल 2026 की नीलामी में सनराइजर्स हैदराबाद ने 30 लाख रुपये में उन्हें अपनी टीम में शामिल किया।

नेट्स में शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें डेब्यू का मौका मिला और उन्होंने इसे दोनों हाथों से भुना लिया। इस तरह आईपीएल में बिहार के एक और बेटे ने नाम रोशन किया। उनकी टीम के कप्तान ईशान किशन भी बिहार से ही हैं, लेकिन घरेलू क्रिकेट में झारखंड का प्रतिनिधित्व करते हैं। वैभव सूर्यवंशी पहले ही चमक बिखेर चुके हैं। 

विज्ञापन

6 of 8
परिवार के साथ साकिब हुसैन - फोटो : अमर उजाला
कोच को दिया सफलता का श्रेय
मैच के बाद साकिब ने अपनी सफलता का श्रेय टीम के गेंदबाजी कोच वरुण एरॉन को दिया। उन्होंने कहा, 'वरुण भाई पिछले चार वर्षों से मेरे साथ काम कर रहे हैं। मेरी गेंदबाजी में आप जो भी सुधार देख रहे हैं वह उन्हीं की वजह से है। मैं अपनी सफलता का पूरा श्रेय उन्हें देता हूं।'
विज्ञापन

7 of 8
अभिनेता शाहरुख खान के साथ क्रिकेटर साकिब हुसैन - फोटो : अमर उजाला
अभी लंबा है सफर
हालांकि साकिब ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत शानदार तरीके से की है, लेकिन उनके लिए असली चुनौती अब निरंतरता बनाए रखना होगी। भारतीय टीम में जगह बनाने का सपना देखने वाले इस युवा गेंदबाज को घरेलू क्रिकेट और आईपीएल दोनों में लगातार अच्छा प्रदर्शन करना होगा।
विज्ञापन

8 of 8
साकिब हुसैन - फोटो : IANS
साकिब का घरेलू करियर
साकिब ने अब तक छह फर्स्ट क्लास मैच और 13 टी20 खेले हैं। छह प्रथम श्रेणी मैचों में उनके नाम 16 विकेट और टी20 में 14 विकेट हैं। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 41 रन देकर छह विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन है। वह एक बार पारी में पांच विकेट और एक बार मैच में 10 विकेट ले चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें