फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Cricketers Who Got Divorced: राहुल-ईशानी से शास्त्री-रितु तक; इन 11 भारतीय क्रिकेटर्स का हो चुका तलाक

Wed, 18 Mar 2026 02:37 PM IST
Swapnil Shashank स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

राहुल चाहर और ईशानी के तलाक के साथ भारतीय क्रिकेटर्स की उस सूची में एक और नाम जुड़ गया है, जिनकी शादी टूट चुकी है। चहल, पांड्या, धवन और शास्त्री जैसे कई बड़े नाम इस सूची में शामिल हैं, जो दिखाता है कि क्रिकेटर्स की निजी जिंदगी भी संघर्षों से भरी होती है।
विज्ञापन
1 of 13
क्रिकेटर्स, जिनका तलाक हुआ - फोटो : Twitter
भारत में क्रिकेट सिर्फ खेल नहीं, बल्कि एक जुनून है। ऐसे में फैंस अपने पसंदीदा खिलाड़ियों की निजी जिंदगी में भी दिलचस्पी रखते हैं। खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से करोड़ों दिलों को जोड़ते हैं, लेकिन उनकी निजी जिंदगी अक्सर उतनी आसान नहीं होती। गातार यात्रा, मानसिक दबाव, मीडिया की निगरानी और पब्लिक लाइफ, ये सभी चीजें रिश्तों को प्रभावित करती हैं।

हाल ही में स्पिनर राहुल चाहर और ईशानी के तलाक ने एक बार फिर यह दिखाया कि क्रिकेटर्स की जिंदगी भी उतनी ही मुश्किल होती है जितनी आम लोगों की। इस घटनाक्रम के साथ भारतीय क्रिकेटर्स की उस लंबी सूची में एक और नाम जुड़ गया है, जिनकी शादी का अंत तलाक में हुआ।
विज्ञापन

2 of 13
राहुल चाहर-ईशानी जोहर - फोटो : सोशल मीडिया
1. राहुल चाहर और ईशानी: ताजा मामला
राहुल चाहर ने 2022 में ईशानी जौहर से शादी की थी। दोनों की जोड़ी काफी पसंद की जाती थी, लेकिन फरवरी 2026 में उन्होंने अलग होने का फैसला कर लिया। यह हालिया तलाक क्रिकेट जगत में चर्चा का बड़ा विषय बना हुआ है।
विज्ञापन

3 of 13
युजवेंद्र चहल, धनश्री वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
2. युजवेंद्र चहल और धनश्री: चार साल में टूटा रिश्ता
युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा की शादी 2020 में हुई थी। सोशल मीडिया पर दोनों की केमिस्ट्री काफी लोकप्रिय थी, लेकिन समय के साथ रिश्ते में दूरी आ गई। मार्च 2025 में दोनों ने आधिकारिक तौर पर तलाक ले लिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चहल ने 4.75 करोड़ रुपये की एलिमनी दी।

4 of 13
हार्दिक और स्टैनकोविक - फोटो : Instagram
3. हार्दिक पांड्या और नताशा: चर्चित अलगाव
हार्दिक पांड्या और नताशा स्टैनकोविक की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं थी। 2020 में शुरू हुआ रिश्ता शादी तक पहुंचा, लेकिन 2024 में दोनों ने अलग होने का फैसला किया। उनके बेटे अगस्त्य के कारण यह अलगाव और भी भावनात्मक रहा।
विज्ञापन

5 of 13
शिखर धवन और उनकी पत्नी आयशा - फोटो : twitter
4. शिखर धवन और आयशा: कोर्ट तक पहुंचा मामला
शिखर धवन और आयशा मुखर्जी की शादी 2012 में हुई थी। 2021 में अलगाव के बाद 2023 में दिल्ली कोर्ट ने तलाक को मंजूरी दी। कोर्ट ने मानसिक उत्पीड़न को इसका कारण माना। दोनों का एक बेटा भी है, जिसका नाम जोरावर है, लेकिन आयशा ने जोरावर को धवन से कभी मिलने तक नहीं दिया। अब धवन ने सोफी शाइन से दूसरी शादी कर ली है।
विज्ञापन

6 of 13
दिनेश कार्तिक और निकिता - फोटो : Twitter
5. दिनेश कार्तिक: विवादों के बीच टूटी पहली शादी
दिनेश कार्तिक की पहली शादी निकिता वंजारा से हुई थी। यह रिश्ता विवादों के कारण टूटा, जब निकिता का नाम मुरली विजय से जुड़ा। बाद में दिनेश ने निकिता को तलाक दिया और फिर निकिता ने मुरली से शादी कर ली। फिर दिनेश कार्तिक ने भी स्क्वॉश की दिग्गज एथलीट दीपिका पल्लीकल से दूसरी शादी कर नई शुरुआत की।
विज्ञापन

7 of 13
संगीता और अजहरुद्दीन - फोटो : Twitter
6. मोहम्मद अजहरुद्दीन: दो शादियां, दोनों का अंत
भारत के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने 1987 में नौरिन से शादी की थी, जिनसे उनके दो बेटे, मोहम्मद असदुद्दीन और मोहम्मद अयाजुद्दीन हैं। लेकिन एक दशक से ज्यादा समय बाद 1996 में दोनों का रिश्ता खत्म हो गया। इसके बाद अजहरुद्दीन ने बॉलीवुड अभिनेत्री संगीता बिजलानी से शादी की, जिसने उस समय काफी सुर्खियां बटोरीं। हालांकि, यह रिश्ता भी ज्यादा समय तक नहीं टिक सका और 2010 में दोनों का तलाक हो गया।

8 of 13
रवि शास्त्री - फोटो : ANI
7. रवि शास्त्री: 22 साल बाद अलगाव
पूर्व भारतीय क्रिकेटर और टीम इंडिया के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने 2012 में अपनी पत्नी रितु सिंह से अलग होने का फैसला किया। इस तरह उनकी 22 साल पुरानी शादी खत्म हो गई। दोनों ने 1990 में शादी की थी और 2008 में उनकी बेटी अलका का जन्म हुआ। हालांकि, उनके अलगाव की असली वजह कभी सार्वजनिक नहीं हुई, लेकिन यह उनके निजी जीवन का अहम मोड़ साबित हुआ।

9 of 13
कांबली - फोटो : Twitter
8. विनोद कांबली: उतार-चढ़ाव भरी निजी जिंदगी
विनोद कांबली ने अपनी पहली पत्नी नोएला लुईस से तलाक लिया। बाद में उन्होंने एंड्रिया हेविट से शादी की। इस कपल का एक बेटा है। 2023 में कांबली और हेविट ने तलाक की अर्जी दी, लेकिन बाद में दोनों ने इसे वापस ले लिया और फिर से इस रिलेशनशिप को एक मौका दिया।

10 of 13
मनोज प्रभाकर और संध्या - फोटो : Twitter
9. मनोज प्रभाकर: तनाव से गुजरा रिश्ता
पूर्व भारतीय ऑलराउंडर और कोच मनोज प्रभाकर ने 2013 में अपनी पहली पत्नी संध्या के साथ शादी खत्म कर दी। यह रिश्ता लंबे समय से तनाव और विवादों से गुजर रहा था। संध्या ने उन पर दहेज मांगने और उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए थे। बाद में प्रभाकर ने अभिनेत्री Farheen से शादी कर अपनी निजी जिंदगी में स्थिरता पाई। अब यह जोड़ा दो बेटों के साथ शांतिपूर्ण जीवन जी रहा है।

11 of 13
जवागल - फोटो : twitter
10. जवागल श्रीनाथ: आठ साल के बाद अलग
90 के दशक के भारत के प्रमुख तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ ने 2007 में अपनी पहली पत्नी ज्योत्सना से तलाक ले लिया। दोनों की शादी आठ साल तक चली, लेकिन व्यक्तिगत असहमतियों के कारण रिश्ता टूट गया। इसके बाद श्रीनाथ ने पत्रकार माधवी पात्रावली से शादी कर जीवन में नया अध्याय शुरू किया।

12 of 13
शबनम, युवराज और योगराज-सतबीर - फोटो : instagram
11. योगराज सिंह: शबनम को तलाक देकर दूसरी शादी
पूर्व क्रिकेटर और युवराज सिंह के पिता योगराज ने अपनी पहली पत्नी शबनम से तलाक लिया। इसके बाद उन्होंने सतबीर कौर से दूसरी शादी की। उनकी दूसरी शादी से एक बेटा विक्टर सिंह और एक बेटी अमरजोत कौर हैं।
विज्ञापन

13 of 13
शिखर धवन और सोफी शाइन - फोटो : Instagram
कुछ ने फिर बसाया घर, कुछ अब भी अकेले
इनमें से कई खिलाड़ियों ने दोबारा शादी कर नई शुरुआत की, जबकि कुछ अब भी सिंगल लाइफ जी रहे हैं। यह बताता है कि हर कहानी अलग होती है और हर खिलाड़ी अपने तरीके से जिंदगी को आगे बढ़ाता है।
क्रिकेटर्स को अक्सर हम सिर्फ उनके खेल के आधार पर देखते हैं, लेकिन उनकी निजी जिंदगी भी उतनी ही चुनौतीपूर्ण होती है। राहुल चाहर से लेकर रवि शास्त्री तक, ये सभी कहानियां बताती हैं कि सफलता के बावजूद रिश्तों को संभालना आसान नहीं होता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें