लुईस हैमिल्टन
- फोटो : ANI
लुईस हैमिल्टन: आठवां F1 खिताब क्या बनेगा निर्णायक?
फॉर्मूला-1 में लुईस हैमिल्टन एक ऐसे ड्राइवर हैं जिन्होंने गति, सटीकता और तकनीक तीनों से खेल पर राज किया है। उनके नाम सात वर्ल्ड चैंपियनशिप (2008, 2014, 2015, 2017, 2018, 2019, 2020) हैं, बिल्कुल माइकल शूमाकर के बराबर। इसके अलावा उनके पास ये रिकॉर्ड भी हैं-
- F1 इतिहास में सबसे अधिक रेस जीत
- सबसे अधिक पोल पोजिशंस
अगर हैमिल्टन आठवीं चैंपियनशिप जीतते हैं, तो G.O.A.T यानी ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम बहस में उनकी स्थिति पहले से कहीं मजबूत हो जाएगी। यह उपलब्धि उन्हें ऑटोस्पोर्ट के सबसे महान नाम के रूप में स्थापित कर सकती है।