फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडर-19 विश्वकप 2026: तबाही मचा सकते हैं ये 5 भारतीय; दो का औसत 50+ का, एक ने पाकिस्तान के खिलाफ बरपाया था कहर

Thu, 15 Jan 2026 08:46 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय अंडर-19 टीम में इस बार आक्रमण, स्थिरता, अनुभव और विविधता का शानदार मिश्रण है। वैभव और कुंडू जैसे बल्लेबाज जहां बड़े स्कोर बना सकते हैं, वहीं दीपेश और चौहान जैसे खिलाड़ी गेंदबाजी से मैच पलटने की क्षमता रखते हैं। यही वजह है कि भारत इस विश्व कप में फिर से खिताब का सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा है।
विज्ञापन
1 of 6
बाएं से- अभिज्ञान, आयुष और वैभव - फोटो : Twitter
अंडर-19 वनडे विश्व कप का आज से आगाज हो रहा है। पहला मुकाबला गुरुवार को भारत और अमेरिका के बीच खेला जाएगा। इस मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार दोपहर एक बजे से होगी। भारतीय अंडर-19 टीम इस बार भी ऐसे खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रही है जो अकेले दम पर मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं। इस लिस्ट में पांच नाम खास तौर पर चर्चा में हैं। दो बल्लेबाज जिनका औसत 50 से ऊपर है और एक ऐसा खिलाड़ी जिसने पाकिस्तान के खिलाफ कहर बरपाती गेंदों से अपनी धाक जमाई थी। आंकड़ों से भी साफ है कि ये खिलाड़ी किसी भी विरोधी के लिए सिरदर्द बनने वाले हैं। आइए पांच खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं...

यह भी पढ़ें: ICC Rankings: रोहित से छिना ताज, चार साल बाद फिर शीर्ष पर कोहली; इस खास सूची में शामिल होने वाले पहले भारतीय
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
वैभव सूर्यवंशी - फोटो : ANI
1. वैभव सूर्यवंशी: टीम का रन-मशीन
वैभव सूर्यवंशी पिछले दो साल से लगातार रन बना रहे हैं और उनकी स्थिरता उन्हें टीम का सबसे बड़ा एक्स-फैक्टर बनाती है। 2024-2026 के बीच खेले गए 18 मैचों में उन्होंने 973 रन ठोके हैं, जिसमें 171 रन की पारी भी शामिल है। उनका बल्लेबाजी औसत 54.05 है, जो बताता है कि वे सिर्फ रन नहीं बनाते बल्कि टीम को जीत की तरफ धकेलते हैं। तेजी से रन बनाने की क्षमता उन्हें बड़े मैचों में और खतरनाक बना देती है।

वैभव के बल्लेबाजी आंकड़े
मैच पारी रन सर्वश्रेष्ठ औसत शतक अर्धशतक
18 18 973 171 54.05 3 4


यह भी पढ़ें: T20 WC: तमीम को बताया था इंडियन एजेंट; बवाल के बाद बैकफुट पर बांग्लादेश बोर्ड, खिलाड़ियों से क्यों मांगी माफी?
विज्ञापन

3 of 6
अभिज्ञान कुंडू - फोटो : Twitter
2. अभिज्ञान कुंडू: मिडिल ऑर्डर का भरोसा
अभिज्ञान कुंडू का औसत 54.88 है जो किसी भी स्तर पर शानदार माना जाता है। 15 मैचों में उन्होंने 494 रन बनाए है और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 87* है। वे परिस्थिति के हिसाब से खेलना जानते हैं, चाहे टीम पर दबाव हो या फिर तेजी से रन बनाने हों। यही वजह है कि टीम मैनेजमेंट उन्हें परिस्थिति के हिसाब से खेलने वाला खिलाड़ी मानता है।

कुंडू के बल्लेबाजी आंकड़े
मैच पारी रन सर्वश्रेष्ठ औसत अर्धशतक
15 14 494 87* 54.88 3


यह भी पढ़ें: U19 WC Schedule: कहां होंगे मैच और कौन-कौन खेलेगा? शेड्यूल से लेकर 16 टीमों से जुड़ी पूरी जानकारी यहां पढ़ें

4 of 6
आयुष म्हात्रे - फोटो : x
3. आयुष म्हात्रे: कभी भी गीयर बदल सकते हैं
टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे को एक ऐसे बल्लेबाज के रूप में देखा जा रहा है जो बिना किसी डर के, लेकिन पूरी कंट्रोल के साथ खेलते हैं। उन्हें आर्किटेक्ट कहा जाता है क्योंकि वे जानते हैं कि कब जोखिम लेना है, कब स्ट्राइक रोटेट करनी है और कब साथी खिलाड़ियों को शांत रखना है। वो शुरुआत को बड़े स्कोर में बदलकर मैच को अपने हिसाब से सेट करने की क्षमता रखते हैं। आयुष और वैभव की ओपनिंग जोड़ी पर काफी कुछ निर्भर होगा।

म्हात्रे के बल्लेबाजी आंकड़े
मैच पारी रन सर्वश्रेष्ठ औसत
14 14 143 38 10.21


यह भी पढ़ें: U19 WC: क्या भारत एक बार फिर खिताब अपने नाम करेगा? भारतीय टीम के अंडर-19 वर्ल्ड कप चैंपियन कप्तानों पर एक नजर
विज्ञापन

5 of 6
कनिष्क चौहान - फोटो : instagram
4. कनिष्क चौहान: दोहरी भूमिका में माहिर
भारत के उभरते ऑलराउंडर कनिष्क चौहान टीम के लिए एक महत्वपूर्ण साबित हो रहे हैं। 2025-26 में उन्होंने 258 रन बनाए हैं और 15 विकेट भी चटकाए हैं। उनकी गेंदबाजी इकोनॉमी 4.51 रही है जो बेहद मूल्यवान है। गेंद और बल्ले दोनों से योगदान उन्हें मैच-बैलेंस करने वाला खिलाड़ी बनाता है। कनिष्क पर काफी दारोमदार होगा।

कनिष्क चौहान के बल्लेबाजी आंकड़े
मैच पारी रन सर्वश्रेष्ठ औसत शतक अर्धशतक
15 11 258 46 25.80 0 0

कनिष्क चौहान के गेंदबाजी आंकड़े
मैच मेडन विकेट सर्वश्रेष्ठ इकोनॉमी स्ट्राइक रेट
15 5 22 3/20 4.51 32.0


यह भी पढ़ें: IND vs USA U19 Playing-11: अमेरिका के खिलाफ अभियान की शुरुआत करेगा भारत, जानें कैसी होगी संभावित प्लेइंग-11
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
डी दीपेश - फोटो : ACC
5. डी. दीपेश: पावरप्ले का स्पेशलिस्ट
डी. दीपेश शुरुआती ओवरों में गेंद स्विंग कराने में माहिर हैं। पिछले दो साल में उन्होंने 10 मैचों में 15 विकेट लिए हैं। 16 रन देकर तीन विकेट उनकी सर्वश्रेष्ठ बॉलिंग स्पेल रही है। हाल ही में अंडर-19 एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने तीन विकेट लेकर कहर बरपाया था। उनका 27.86 का औसत और जल्दी विकेट निकालने की कला उन्हें विरोधी बल्लेबाजों के लिए खतरा बनाती है।

डी दीपेश के गेंदबाजी आंकड़े
मैच मेडन विकेट सर्वश्रेष्ठ इकोनॉमी स्ट्राइक रेट
10 4 15 3/16 6.14 27.2


2026 अंडर-19 विश्व कप में भारतीय स्क्वॉड: आयुष म्हात्रे (कप्तान), आरएस अम्ब्रिश, कनिष्क चौहान, डी. दीपेश, मोहम्मद एनाान, एरॉन जॉर्ज, अभिग्यान कुंडू, किशन कुमार सिंह, विहान मल्होत्रा, उद्धव मोहन, हेनिल पटेल, खिलान ए. पटेल, हर्वंश सिंह, वैभव सूर्यवंशी, वेदांत त्रिवेदी।



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें