फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fastest Balls By Indian Pacers In IPL: आईपीएल में रफ्तार का कहर! लीग में भारतीय गेंदबाजों की सबसे तेज गेंदें

Sun, 05 Apr 2026 02:44 PM IST
Swapnil Shashank स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आईपीएल इतिहास में भारतीय तेज गेंदबाजों ने 156.9 किमी/घंटा तक की रफ्तार हासिल की है। उमरान मलिक सबसे तेज गेंदबाज हैं, जबकि मयंक यादव और अशोक शर्मा ने भी अपनी स्पीड से खास पहचान बनाई है।
विज्ञापन
1 of 6
अशोक, मयंक और उमरान - फोटो : ANI
आईपीएल का रोमांच हर फैंस के सिर चढ़कर बोलता है। जहां एक तरफ यह लीग बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग मानी जाती है, वहीं दूसरी तरफ तेज गेंदबाजों ने भी अपनी रफ्तार से अलग पहचान बनाई है। साल दर साल भारतीय पेसर्स ने यह साबित किया है कि वे सिर्फ सहायक भूमिका में नहीं, बल्कि मैच का रुख बदलने की ताकत भी रखते हैं। आईपीएल के इतिहास में कई भारतीय गेंदबाजों ने ऐसी तेज गेंदें डाली हैं, जिन्हें देखकर फैंस हैरान रह गए।
विज्ञापन

2 of 6
अशोक शर्मा - फोटो : ANI
अशोक शर्मा: नई सनसनी की एंट्री
अशोक शर्मा ने आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस की ओर से खेलते हुए अपनी रफ्तार से सबका ध्यान खींचा। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ नरेंद्र मोदी स्टेडियम में उन्होंने एक ही ओवर में दो बार 150 किमी/घंटा का आंकड़ा पार किया। उस ओवर में उन्होंने पहले डोनोवन फरेरा के खिलाफ 150.7 किमी/घंटा की तेज गेंद डाली। इसके बाद उसी ओवर की आखिरी गेंद पर ध्रुव जुरेल के सामने 154.2 किमी/घंटा की रफ्तार से आग उगलती गेंद फेंकी। इस प्रदर्शन ने उन्हें आईपीएल इतिहास के सबसे तेज भारतीय गेंदबाजों की सूची में शामिल कर दिया।
विज्ञापन

3 of 6
मयंक यादव - फोटो : ANI
मयंक यादव: रफ्तार और आत्मविश्वास का संगम
मयंक यादव ने आईपीएल 2024 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलते हुए अपनी तेज गेंदबाजी से तहलका मचा दिया था। अपने डेब्यू मैच से ही वह लगातार 150 किमी/घंटा से ऊपर की गति से गेंदबाजी कर रहे थे, जिससे वह तुरंत चर्चा में आ गए। पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में उन्होंने शिखर धवन को 155.8 किमी/घंटा की रफ्तार से गेंद डाली। उनकी यह गति और नियंत्रण टीम की 21 रन से जीत में बेहद अहम साबित हुआ।

4 of 6
मयंक यादव - फोटो : ANI
मयंक यादव का दूसरा धमाका
उसी सीजन में मयंक यादव ने एक और तेज गेंद डालकर खुद को और ऊंचे पायदान पर पहुंचा दिया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में उन्होंने 156.7 किमी/घंटा की रफ्तार से गेंद डाली, जो आईपीएल में किसी भारतीय द्वारा डाली गई दूसरी सबसे तेज गेंद बनी। इस मैच में उनका स्पेल भी शानदार रहा, जहां उन्होंने चार ओवर में सिर्फ 14 रन दिए, जो उनकी काबिलियत को और मजबूत करता है।
विज्ञापन

5 of 6
उमरान मलिक - फोटो : ANI
उमरान मलिक: रफ्तार का बादशाह
इस सूची में सबसे ऊपर नाम आता है उमरान मलिक का, जिन्होंने भारतीयों में आईपीएल इतिहास की सबसे तेज गेंद फेंकी है। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए उन्होंने 2022 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 156.9 किमी/घंटा की रफ्तार से गेंद डाली। जम्मू-कश्मीर के इस युवा तेज गेंदबाज ने यह गेंद पारी के आखिरी ओवर में फेंकी, जो दिखाता है कि दबाव में भी उनकी गति कम नहीं होती। उस सीजन में उन्होंने 22 विकेट लेकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया और जल्द ही भारतीय टीम में जगह बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अशोक शर्मा - फोटो : IANS
आईपीएल में भारतीय तेज गेंदबाजों की यह सूची दिखाती है कि देश में अब सिर्फ तकनीक ही नहीं, बल्कि रफ्तार भी तेजी से विकसित हो रही है। अशोक शर्मा जैसे नए नाम और उमरान मलिक जैसे स्थापित पेसर्स यह संकेत देते हैं कि आने वाले समय में भारतीय क्रिकेट में स्पीड का स्तर और भी ऊंचा होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें