धनश्री वर्मा का चॉकलेट ब्राउन गाउन लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। उनके स्टाइलिश आउटफिट और यूनिक कैप्शन ने फैंस का दिल जीत लिया है। इस पोस्ट ने एक बार फिर साबित कर दिया कि उनका फैशन सेंस लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है।
भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल इन दिनों विवादों में फंसे हुए हैं। एक्ट्रेस तानिया चटर्जी को उन्होंने कथित तौर पर इंस्टाग्राम पर 'क्यूट' लिखा मैसेज भेजा था, जिसको इस अभिनेत्री ने वायरल कर दिया। इसके बाद सोशल मीडिया पर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया।
विज्ञापन
2 of 8
धनश्री
- फोटो : Instagram
अब चहल की एक्स-वाइफ और डांसर-इन्फ्लुएंसर धनश्री वर्मा ने अपने लेटेस्ट लुक से इंटरनेट पर आग लगा दिया है। चॉकलेट ब्राउन गाउन में उनकी ग्लैमरस तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और फैंस उनके इस अंदाज के दीवाने हो गए हैं। इतना ही नहीं, धनश्री ने अभिनेता अपारशक्ति खुराना और श्रेयस अय्यर की बहन श्रेष्ठा अय्यर के साथ डांस कोलैबोरेशन का वीडियो भी शेयर किया है। उनकी इन तीन हालिया इंस्टाग्राम पोस्ट ने मानो इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है।
विज्ञापन
3 of 8
धनश्री
- फोटो : Instagram
कैप्शन ने ही सेट कर दिया मूड
धनश्री ने गाउन में फोटो पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा, 'आप खुद को व्यक्त करें, मैंने तो किया है।' यह वर्डप्ले न सिर्फ उनके आउटफिट से मेल खाता है, बल्कि उनके कॉन्फिडेंस और स्टाइल को भी बखूबी दर्शाता है। पोस्ट देखने से पहले ही यह कैप्शन फैंस का ध्यान खींच लेता है।
4 of 8
धनश्री
- फोटो : Instagram
चॉकलेट ब्राउन गाउन बना स्टाइल स्टेटमेंट
धनश्री का यह चॉकलेट ब्राउन हल्टर-नेक कटआउट मैक्सी ड्रेस उनके पूरे लुक का सेंटर ऑफ अट्रैक्शन रहा। यह आउटफिट न सिर्फ उनके फिगर को हाइलाइट करता है, बल्कि एक बोल्ड और क्लासी वाइब भी देता है। गाउन का रंग और डिजाइन मिलकर ऐसा इम्पैक्ट छोड़ते हैं कि नजरें हटाना मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन
5 of 8
धनश्री
- फोटो : Instagram
लग्जरी टच: बैलेनसियागा बैग
धनश्री के इस लुक में बैलेनसियागा का मिनी बैग भी शामिल था। यह बैग भले ही छोटा था, लेकिन इसने पूरे लुक में एक सटल लग्जरी एलिमेंट जोड़ दिया, जो स्टाइल को और ऊंचा ले गया। धनश्री के हेयरस्टाइल ने भी उनके लुक को पूरा किया।
विज्ञापन
6 of 8
धनश्री
- फोटो : Instagram
इस पोस्ट पर फैंस के साथ-साथ कई सेलिब्रिटीज ने भी रिएक्ट किया। क्रिकेटर श्रेयस अय्यर की बहन श्रेष्ठा अय्यर ने कमेंट सेक्शन में फायर इमोजी के साथ अपना रिएक्शन दिया, जो तेजी से वायरल हो गया।
विज्ञापन
7 of 8
धनश्री
- फोटो : Instagram
अपारशक्ति और श्रेष्ठा के साथ किया डांस
धनश्री ने अभिनेता अपारशक्ति खुराना के साथ डांस वीडियो भी शेयर किया है। इतना ही नहीं, उन्होंने मित्ता रोड़ और स्वरा वर्मा के सुपरहिट सॉन्ग 'शीशा' पर श्रेष्ठा अय्यर के साथ डांस किया।
दोनों का कोलैब भी सुपरहिट रहा और फैंस डांस की तारीफ भी कर रहे हैं। चहल से तलाक के बाद धनश्री इन दिनों अपने डांस पर खूब ध्यान दे रही हैं। वहीं, चहल आईपीएल में व्यस्त हैं।