मुंबई इंडियंस की लखनऊ पर जीत के बाद दीपक चाहर की बहन मालती चाहर का सोशल मीडिया पोस्ट वायरल हो गया। उन्होंने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी और टीम प्रदर्शन की तारीफ की। फैंस इसे हार्दिक पांड्या पर तंज मान रहे हैं, क्योंकि उनकी कप्तानी में टीम संघर्ष कर रही थी।
आईपीएल 2026 का रोमांच फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। जैसे-जैसे आईपीएल अपने अंजाम की ओर आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे प्लेऑफ की जंग और दिलचस्प होती जा रही है। सोमवार को मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को हराकर खुद को प्लेऑफ की रेस में बनाए रखा।
विज्ञापन
2 of 7
मालती का हार्दिक पर तंज!
- फोटो : ANI/Instagram
लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 228 रन बनाए। जवाब में मुंबई ने 18.4 ओवर में चार विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस मैच में हार्दिक पांड्या नहीं खेल रहे थे और उनकी जगह सूर्यकुमार यादव कप्तानी कर रहे थे।
विज्ञापन
3 of 7
मालती का हार्दिक पर तंज!
- फोटो : ANI/Instagram
मैच के बाद एमआई के तेज गेंदबाज दीपक चाहर की बहन मालती चाहर ने एक ऐसा पोस्ट किया है, जिसे फैंस हार्दिक पांड्या पर तंज मान रहे हैं। इस मैच से पहले हार्दिक की कप्तानी में मुंबई ने नौ में से सात मैच गंवाए थे। मालती ने लिखा कि लखनऊ के खिलाफ मैच में पुरानी मुंबई इंडियंस की झलक दिखी। साथ ही उन्होंने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी की तारीफ भी की।
4 of 7
मालती का हार्दिक पर तंज!
- फोटो : ANI/Instagram
मालती ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, 'फिर असली मुंबई इंडियंस जैसी फीलिंग आई! लगभग सभी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। बहुत बढ़िया खेले रेयान रिकेल्टन और रोहित भैया! सूर्यकुमार की कप्तानी भी शानदार रही। और दीपक ने पूरे चार ओवर डाले, बहुत अच्छी गेंदबाजी भाई! यह सही मायनों में टीम गेम था। यही है मुंबई इंडियंस!'
विज्ञापन
5 of 7
मालती का हार्दिक पर तंज!
- फोटो : ANI/Instagram
फैंस इस पोस्ट को हार्दिक पर तंज मान रहे हैं। हार्दिक की कप्तानी की जमकर आलोचना भी हो रही है। यह जीत पांच बार की चैंपियन टीम के लिए बड़ी राहत बनकर आई, जिससे उनकी प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रहीं। मुंबई की टीम फिलहाल अंक तालिका में नौवें स्थान पर है, जबकि लखनऊ आखिरी स्थान पर है।
विज्ञापन
6 of 7
दीपक चाहर-हार्दिक पांड्या
- फोटो : ANI
नियमित कप्तान हार्दिक पांड्या पीठ में ऐंठन के कारण यह मैच नहीं खेल सके थे। दीपक चाहर को इस मैच से पहले पूरे चार ओवर भी डालने को नहीं मिल रहे थे। हालांकि, लखनऊ के खिलाफ उन्होंने चार ओवर में 43 रन दिए, लेकिन उन्हें कोई विकेट नहीं मिला। दीपक ने अपने आखिरी दो ओवरों में सिर्फ 15 रन खर्च किए, जो लखनऊ सुपर जाएंट्स को 228 रन पर रोकने में बेहद अहम साबित हुआ।
मैच के बाद कार्यवाहक कप्तान सूर्या ने कहा, 'सच कहूं तो हम इस सीजन में कई बार ऐसी स्थिति में रहे हैं। हमारे लिए यह कुछ नया नहीं था। मुझे पता था कि टी20 क्रिकेट में पावरप्ले के बाद सात से 10 ओवर का समय सबसे अहम होता है, जहां से मैच पलटा जा सकता है। हमें मालूम था कि अगर यहां-वहां दो विकेट मिल जाएं तो हम मुकाबले पर पकड़ बना सकते हैं। जिस तरह सभी गेंदबाजों ने जवाब दिया, उसने शानदार जज्बा दिखाया।' उन्होंने आगे कहा, 'करीब आठ या नौ ओवर तक लखनऊ ने एक या दो विकेट पर 110 या 120 रन बना लिए थे, मुझे ठीक से याद नहीं। लेकिन वहां से उन्हें 228 पर रोकना शानदार था।'