फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2026: ऋतुराज ने किसे दी फ्लाइंग किस? हार्दिक के आउट होने पर माहिका का रिएक्शन; मैच देखने चेपॉक पहुंचे धनुष

Sun, 03 May 2026 10:43 AM IST
Swapnil Shashank स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

एल क्लासिको के नाम से मशहूर इन दो टीमों के बीच मैच में कई दिलचस्प पल भी देखने को मिले।मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर मे सात विकेट पर 159 रन बनाए थे। सीएसके ने 160 के लक्ष्य को 11 गेंद शेष रहते आठ विकेट हासिल कर लिया।  आइए देखते हैं मैच के रोमांचक पल...
विज्ञापन
1 of 9
कार्तिक का धोनी वाला जश्न - फोटो : BCCI/IPL
आईपीएल 2026 का 44वां मुकाबला शनिवार को चेपॉक स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और मुंबई इंडियंस (एमआई) के बीच खेला गया। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और युवा बल्लेबाज कार्तिक शर्मा की अर्धशतकीय पारी के दम पर सीएसके ने एमआई को आठ विकेट से हरा दिया। एल क्लासिको के नाम से मशहूर इन दो टीमों के बीच मैच में कई दिलचस्प पल भी देखने को मिले। आइए देखते हैं...
विज्ञापन

2 of 9
ऋतुराज और उत्कर्षा - फोटो : IPL/BCCI
1. ऋतुराज ने पत्नी को दी फ्लाइंग किस
चेन्नई के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने सीएसके की मुंबई पर जीत में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 48 गेंद में पांच चौके और दो छक्कों की मदद से 67 रन की नाबाद पारी खेली। ऋतुराज ने कार्तिक शर्मा के साथ 98 रन की नाबाद साझदारी निभाई। अर्धशतक लगाने के बाद ऋतुराज ने दर्शक दीर्घा में बैठीं उनकी पत्नी उत्कर्षा को फ्लाइंग किस भी दी। ऋतुराज की बल्लेबाजी खराब रही थी और उन्हें फॉर्म में लौटता देख उत्कर्षा भी काफी खुश नजर आईं।

यह भी पढ़ें: IPL 2026 Playoff Scenario: प्लेऑफ के लिए आखिरी दांव! 10 टीमों का समीकरण और बाकी बचे मैच, ऑरेंज और पर्पल कैप के लिए कौन दावेदार?
विज्ञापन

3 of 9
हार्दिक और माहिका - फोटो : IPL/BCCI
2. माहिका दिखीं उदास
इस मैच में मुंबई की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही थी। हालांकि, टीम ने काफी धीमी शुरुआत की। ऐसे में टीम को कप्तान हार्दिक पांड्या से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन वह भी 23 गेंद में दो चौके की मदद से 18 रन बनाकर चलते बने। वापस पवेलियन लौटते वक्त उनकी गर्लफ्रैंड माहिका को दिखाया गया, जो कि काफी उदास दिख रही थीं। 

4 of 9
मैच देखने पहुंचे चेपॉक पहुंचे थे धनुष - फोटो : IPL/BCCI
3. मैच देखने पहुंचे धनुष
साउथ के दिग्गज अभिनेता धनुष भी यह मैच देखने के लिए चेपॉक में मौजूद रहे। उनकी तस्वीर भी खूब वायरल हुई और लोगों ने काफी पसंद किया।
विज्ञापन

5 of 9
कार्तिक शर्मा - फोटो : IPL/BCCI
4. कार्तिक शर्मा का धोनी वाला अंदाज
चेन्नई सुपर किंग्स के विकेटकीपर बल्लेबाज कार्तिक शर्मा को फ्रेंचाइजी ने 14.20 करोड़ रुपये में खरीदा था। हालांकि, इस मैच से पहले तक उनका बल्ला कुछ खास नहीं चला था। इस मैच में उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की और आईपीएल करियर का पहला अर्धशतक लगाया। अर्धशतक लगाने के बाद उनका गन सेलिब्रेशन ठीक उस तरह था, जैसा सेलिब्रेशन धोनी ने अक्तूबर 2005 में श्रीलंका के खिलाफ 183 रन की पारी खेलने के बाद किया था। कार्तिक धोनी की तरह विकेटकीपर भी हैं।

यह भी पढ़ें: IPL 2026: 'सूर्य' की चमक क्यों पड़ी फीकी? कभी तेज गेंदबाजों के लिए थे मुसीबत, अब उन्हीं के खिलाफ कर रहे संघर्ष
विज्ञापन

6 of 9
सूर्यकुमार और ऋतुराज - फोटो : IPL/BCCI
5. सूर्यकुमार ने ऋतुराज को दी बधाई
आईपीएल 2026 में मुंबई के खराब प्रदर्शन की एक वजह सूर्यकुमार यादव का फ्लॉप रहना रहा है। हालांकि, सीएसके से मैच के दौरान ऋतुराज को उन्होंने फॉर्म में वापस लौटने की बधाई जरूर दी। सूर्यकुमार ने सीएसके के खिलाफ 12 गेंद में 21 रन की पारी खेली।
विज्ञापन

7 of 9
दुबे और हार्दिक - फोटो : IPL/BCCI
6. दुबे-हार्दिक के बीच क्या बात?
तस्वीरों में हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे के बीच मैच के दौरान एनिमेटेड बातचीत होती दिख रही है। दोनों खिलाड़ी आमने-सामने खड़े हैं और हार्दिक हाथ के इशारों के साथ कुछ समझाते या जवाब देते नजर आ रहे हैं, जबकि दुबे भी ध्यान से सुनते हुए प्रतिक्रिया दे रहे हैं। ऐसा प्रतीत हो रहा है मानो किसी गेंद, शॉट या मैदान पर हुई घटना को लेकर बात चल रही है। दोनों गंभीर दिख रहे होते हैं।

8 of 9
ट्रेंट बोल्ट - फोटो : IPL/BCCI
7. बोल्ट का 90 मीटर का छक्का
ट्रेंट बोल्ट ने सीएसके के खिलाफ अपनी पहली ही गेंद पर 90 मीटर का जोरदार छक्का लगाया। अंशुल कंबोज गेंदबाजी कर रहे थे। बोल्ट का फॉर्म इस सीजन खराब रहा है। उन्हें ज्यादा विकेट भी नहीं मिले हैं और ऐसे में उन्होंने बल्लेबाजी के दौरान छक्का जड़कर अपनी भड़ास निकाली।
विज्ञापन

9 of 9
आईपीएल 2026 सीएसके बनाम मुंबई - फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल एल क्लासिको मैच का हाल
मैच की बात करें तो मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर मे सात विकेट पर 159 रन बनाए थे। नमन धीर ने 37 गेंद में चार चौके और तीन छक्के की मदद से 57 रन की पारी खेली। वहीं, रेयान रिकेल्टन ने 24 गेंद में 37 रन बनाए। सीएसके की ओर से कंबोज ने तीन और नूर अहमद ने दो विकेट लिए। 

सीएसके को जीत के लिए 160 रन का लक्ष्य मिला था। गायकवाड़ के 48 गेंदों पर नाबाद 67 रन और कार्तिक शर्मा के 40 गेंदों पर नाबाद 54 रन की मदद से सीएसके ने 11 गेंद रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। सीजन के नौवें मैच में सीएसके की यह चौथी जीत थी। इस जीत के साथ टीम अंकतालिका में छठे स्थान पर चली गई है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें