फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्शदीप ने गर्लफ्रेंड समरीन कौर पर लुटाया प्यार: रोमांटिक अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई, साझा की खूबसूरत तस्वीर

Mon, 07 Sep 2026 07:22 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट्स पर गर्लफ्रेंड समरीन कौर के साथ कई तस्वीरें शेयर की हैं। अर्शदीप ने रोमांटिक अंदाज में समरीन को जन्मदिन की बधाई दी है।
विज्ञापन
1 of 5
अर्शदीप और समरीन कौर - फोटो : _arshdeep.singh__
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने सोमवार को अपनी गर्लफ्रेंड समरीन कौर को उनके जन्मदिन पर बेहद रोमांटिक अंदाज में बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ प्यारी तस्वीरें शेयर की, जिसमें दोनों के बीच की खास बॉन्डिंग साफ नजर आ रही है। छुट्टियों के दौरान बिताए गए सुकून भरे पलों से लेकर कैंडिड तस्वीरों तक, अर्शदीप के इस पोस्ट ने दोनों के रिश्ते पर खुलकर मुहर लगा दी है। 
विज्ञापन

2 of 5
अर्शदीप और समरीन कौर - फोटो : _arshdeep.singh__
अर्शदीप ने हर तस्वीर के साथ लिखा अलग कैप्शन 
अर्शदीप ने हर तस्वीर के साथ अलग कैप्शन लिखा। एक तस्वीर पर उन्होंने लिखा, 'जन्मदिन मुबारक मेरी जान, समझदार, परिपक्व और खूबसूरत पार्टनर।' अर्शदीप ने भले ही जन्मदिन की बधाई देते हुए सरल शब्दों का चयन किया, लेकिन हर तस्वीरों ने बहुत कुछ कह दिया। पोस्ट में दोनों एक-दूसरे के साथ पोज देते और प्यार भरे पल साझा करते नजर आए और आखिरी तस्वीर के कैप्शन ने इस प्यार का खुलकर इजहार कर दिया। अर्शदीप ने लिखा, 'आई लव यू सो मच।'
विज्ञापन

3 of 5
अर्शदीप और समरीन कौर - फोटो : _arshdeep.singh__
अर्शदीप के साथ लगातार आ रहीं नजर 
समरीन पिछले कुछ समय से अर्शदीप के सोशल मीडिया पोस्ट्स में लगातार नजर आ रही हैं और दोनों अपने इस रिश्ते को फैंस के सामने खुलकर जाहिर कर रहे हैं। उनके सार्वजनिक रूप से साथ दिखने और सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ बातचीत करने ने भी सबका ध्यान खींचा है। यह जन्मदिन का पोस्ट हाल ही में सुर्खियों में आए उनके एक अन्य रोमांटिक अंदाज के बाद आया है, जो उनके मैचिंग टैटू से जुड़ा था। 
 

4 of 5
अर्शदीप और समरीन कौर - फोटो : _arshdeep.singh__
दोनों के टैटू ने खींचा था ध्यान 
दरअसल, अर्शदीप के ऊपरी बाजू पर समरीन के हाथ की लिखावट में 'SK' गुदा हुआ है, जबकि समरीन के हाथ पर अर्शदीप की लिखावट में 'AS' लिखा है और दोनों ही टैटू के साथ एक छोटा लाल दिल भी बना हुआ है। यह पोस्ट सामने आते ही फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया और कमेंट सेक्शन में प्रशंसकों ने समरीन को जन्मदिन की ढेरों बधाइयां दीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
समरीन कौर - फोटो : _arshdeep.singh__
कौन हैं समरीन कौर?
अर्शदीप की गर्लफ्रेंड समरीन कौर एक पंजाबी एक्ट्रेस और मॉडल हैं, जो 2018 की मिस इंडिया फाइनलिस्ट रह चुकी हैं। वह मूल रूप से जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हैं और उन्होंने पुणे के सिम्बायोसिस कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स से पढ़ाई की है। समरीन ने कई म्यूजिक वीडियो, हिंदी और पंजाबी फिल्मों में काम किया है और अपनी अलग पहचान बनाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें